Skip to main content

Posts

Showing posts from August 26, 2022

MGSU के वीसी पर एफ़आईआर, महिला कार्मिक ने लगाए छेड़छाड़ व प्रतारण के आरोप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सहित चार लोगों के खिलाफ महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। गुरुवार देर रात नाल थाने में दर्ज एफआईआर में कुलपति विनोद कुमार सिंह और प्रोफेसर अनिल छंगानी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। नाल थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला अधिकारी का आरोप है कि पिछले दो ढाई साल से उसके साथ अभद्रता हो रही है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। करीब चार-पांच पेज की शिकायत में उसके साथ दो-ढाई साल से छेड़छाड़ व अन्य तरह से प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला अधिकारी भी लंबे अरसे से यूनिवर्सिटी में ही कार्यरत है। परिवादिया ने परिवाद में प्रताड़ना की पूरी कहानी बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 504, 506, 509 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले की जांच शुरु करेगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोप कितने सत्य हैं और कितने असत्य हैं। उधर इस मामले में कुलपति विनोद कुमार सिंह से बात नहीं हो सकी, वह शुक्रवार को छा...

बीकानेर के डूंगर कॉलेज में पुलिस और छात्र नेताओं में झड़प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। शुक्रवार सुबह यहां एनएसयूआई के रामनिवास कूकणा अपनी गाड़ी में पेम्पलेट व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे थे लेकिन सीओ सदर पवन भदौरिया ने वहां वितरण से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। तनाव होने पर पुलिस ने कूकणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ दिया। इस दौरान सीओ और एनएसयूआई नेताओं के बीच तनातनी भी हुई। बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी सहित दर्जनभर से ज्यादा कॉलेज में शुक्रवार को 22 हजार स्टूडेंट्स अपने वोट से कैंपस की सरकार चुनेंगे। अधिकांश कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट युनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के दावेदार आमने-सामने हैं, जबकि कुछ कॉलेज में स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) भी दमखम दिखा रही है। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में जहां 903 स्टूडेंट्स वोट देंगे वहीं सबसे ज्यादा मत डूंगर कॉलेज में 9 हजार 134 है। ऐसे में सबसे बड़ा मुकाबला भी डूंगर कॉलेज में ही होने जा रहा है। गर्ल्स कॉलेज में सबसे ज्यादा तीन हजार तीन सौ सतावन वोट एमएस कॉलेज मे...