19 को बीकानेर में होगा संस्कृति का महाकुंभ, आईजी व एडिशनल कमिश्नर ने किया मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन, पढ़ें ख़बर
बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। हमारी संस्कृति ही हमारा प्राण है। संस्कृति का संरक्षण व संवर्द्धन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ख़बरमंडी न्यूज़ लेकर आया है मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 स्टेट लेवल कॉन्टेस्ट। प्रतियोगिता 19 मार्च 2023 को बीकानेर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता की ब्रांड एंबेसडर मिस मूमल 2023 गरिमा विजय है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर संभाग ओमप्रकाश पासवान व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन किया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई, सब इंस्पेक्टर भंवर लाल, सब इंस्पेक्टर जय कुमार सहित हैड कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल मनोज भादू आदि ने समर्थन में पोस्टर प्रमोशन किया। इस दौरान ख़बरमंडी के संस्थापक व पत्रकार रोशन बाफना साथ रहे। आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण की यह प्रतियोगिता समाज के लिए उपयोगी है। ऐसी प्रतियोगिताओं का समर्थन करना चाहिए। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि संस्कृति ही समाज को सही दिशा देती है...