बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ में हुआ मुख्य समारोह, ‘एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम’ के तहत बांटे चार हजार पौधे बीकानेर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 60 हजार बेटियों को सहजन फली के पौधे वितरित किए गए। मुख्य कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ। जहां ‘एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम’ और पारिवारिक वानिकी कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में 4 हजार बेटियों को सहजन फली के पौधे दिए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि गत दिनों जिले की 2 लाख 52 हजार बेटियों के हीमोग्लोबीन की जांच के दौरान लगभग 40 प्रतिशत बेटियां एनिमिक पाई गई। इन बेटियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने एवं एनीमिया मुक्त बीकानेर की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से ‘एक पौधा सुपोषित बेटी’ के नाम अभियान चल रहा है। इसी श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सहजन फली के पौधे वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सहजन फली का पौधा ‘सुपर फूड’ है। इसका जड़, तना, पत्ती, फल व फली आदि कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व...