Skip to main content

इस दीपावली रेड कारपेट पर स्वागत, यातायात व्यवस्था में बदलाव, साफ सफाई पर विशेष ध्यान, संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

बीकानेर बुलेटिन




दीपावली के मद्देनजर कानून एवं यातायात व्यवस्था और साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान, संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

बीकानेर, 11 अक्तूबर। दीपावली के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था संधारण के लिए मंगलवार को सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

 संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि के.ई.एम.रोड़ पर फुटपाथ और सड़क पर कोई भी विक्रेता सामान विक्रय के लिए नहीं बैठेंगे। ऐसे विक्रेताओं को बैठने के लिए रतन बिहारी पार्क में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।सार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक क्षतिग्रस्त सड़क को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 20 अक्टूबर तक ठीक अथवा आवश्यकता अनुरूप इसका पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। आमजन को आवागमन में कोई दुविधा नहीं हो, इसके मद्देनजर बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख कर विक्रय नहीं किया जा सकेगा। यदि दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखकर विक्रय किया जाता है, तो नगर निगम तथा नगर विकास न्यास द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। दीपावली के अवसर पर सार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक सड़क के दोनों ओर (फुटपाथ से नीचे तथा सड़क की सफेद लाईनिंग के अन्दर) नगर विकास न्यास द्वारा रेड कारपेट बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात को व्यवस्थित किया जाए तथा पूर्व निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र तथा त्यौहार के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र में वाहन पार्किंग पाये जाने पर वाहनों को कड़ाई से हटाया जाए। इसके लिए नगर निगम तथा नगर विकास न्यास द्वारा एक-एक वाहन और उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो व्हीकल जोन में वाहनों को ले जाने के लिए पूर्ण विचार करने के उपरान्त ही पास जारी किए जाएं। फड़ प्वाइंट, कोटगेट के अंदर सार्दूल स्कूल तक और जोशीवाड़ा क्षेत्र में तथा स्टेशन रोड़ पर थ्री व्हीलर्स को खड़ा रखना रोका जाए। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर सर्किल से मेजर पूर्णसिंह सर्किल तक लगे हुए सीमेन्ट के ब्लॉक को धुलवा कर साफ करवाया जाए। त्योहारों के दौरान शहर के सभी वार्डों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर विकास न्यास द्वारा पब्लिक पार्क के सभी फव्वारों में लाईट्स चालू करवाने और बाजारों में अच्छी सजावट वाली दुकान तथा शहर में अच्छी सजावट वाले बाजारों को नगर निगम द्वारा सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि बिना अनुज्ञा पत्र के पटाखों का विक्रय नहीं किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, यातायात निरीक्षक रमेश सर्वटा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।