बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लगाये गये सख्त लॉकडाउन आहत हुए दुकानदारों ने अब बाजार खोलने की मांग शुरू कर दी है। इसे लेकर आज मंगलवार को फड़ बाजार व केईएम रोड़ बाजार के किराणा व्यापारी जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिलकर दुकाने खोलने की अनुमति मांगी । ज्ञापन देने पहुंचे दुकानदारों ने कहा कि हमने सरकार के लॉकडाउन का पालन किया है, लेकिन अब 15 दिन का और लॉकडाउन लग गया है। हमें 4-5 घंटे व्यापार खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापारी बोले- अब कोरोना की मार से नही कर्ज की मार से मर जाएंगे। दुकानदारों ने कहा कि इस बार के सावों का सीजन पूरी तरह से खराब हो गया। कोरोना संक्रमण के केस कम आने से हमें लगा था कि लॉकडाउन खुलेगा। सरकार ने 15 दिन का और लॉकडाउन लगा दिया। सभी व्यापारियों की हालात खराब हो रही है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि बाजार सुबह 10 से 3 बजे तक खोलने की अनुमति दें। जिससे व्यापार करने के साथ भरण-पोषण कर सकें। हमारे पास 8-10 लोगो का स्टॉफ है इनको सैलरी देना भारी पड़ रहा हैं। बैंक के लोन, बिजली के बिल भी भरने पड़ रहे हैं। दुकानदारों अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक