Skip to main content

ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थानाओं को दी जायेगी मजबूती-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर बुलेटिन






राज्य सरकार और भामाशाहों के सहयोग से जुटाए जा रहे संसाधन


बीकानेर, 25 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रांे का दौरा कर चिकित्सा संसाधनों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सा संसाधान मौके पर चिकित्सालय प्रभारी को सौंपे और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में  कोई कमी नहीं रखी जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने मंगलवार को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 की व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लाॅक सीएमओ डाॅ. अनिल वर्मा और एसडीएम प्रदीप कुमार चाहर से क्षेत्र मंे कोविड केयर सेन्टर के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि संक्रमित रोगियों के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जाएं। जो गंभीर रोगी है, उन्हें तत्काल बेहतर ट्रीटमेन्ट के लिए बीकानेर रैफर किया जाए। उन्हांेने कोविड-19 के संक्रमण को लेकर घर-घर किए जा रहे सर्वे के बारे में कोेर कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली और निर्देश दिए जिन लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हो, उन्हें तत्काल दवा किट दिए जाए। साथ ही इनके स्वास्थ्य पर नजर भी रखी जाए। उन्होंने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपने ब्लड प्रेसर की जांच भी करवाई।
  
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने उप स्वास्थ्य केंद्र सियाणा, नैनिया,खजोड़ा, भेलू, सिन्दासर, खिखनिया पट्टा, लम्माणा भाटियान, खाखुसर, चक विजयसिंहपुरा, नांदड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झझु का दौरा किया और स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोविड-19 से बचाव के लिए चिकित्सा कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री दी। उन्होंने स्थानीय निगरानी और सतर्कता समिति तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस व प्रशासन दिन-रात सेवा कार्य में जुटे है। ग्रामीणोें को चाहिए कि वे कोरोना के संबंध में जारी गाइड लाइन की पालना करें, क्योंकि कोरोना की सेकंड वेव अत्यधिक भयावह है। यह वेव युवावर्ग में भी फैल रही है। उन्होंने मौजूद युवाओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि सकारात्मक सोच से इस रोग से मुकाबला करें।

उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या में हुई है। इस  अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर सीएचसी, पीएससी और स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी की जागरूकता व सतर्कता से कोविड महामारी को हम मात सकते है।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र खजोड़ा में एक एसी, एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 02 बेड देने की घोषणा की। साथ ही 01 बेड राजू सिंह देवड़ा से दिलवाया। नांदडा सरपंच ने अपने एक साल का वेतन 48,000 रुपये देने की घोषणा की तथा सियाणा सरपंच मनोहर सिंह भाटी ने 06 माह का वेतन उच्च शिक्षा मंत्री को कोरोना के उपचार के लिए दिया।

इनकी रही उपस्थिति- उच्च शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान झंवर लाल सेठिया, सरपंच भेलू घम्माराम माकड़, सरपंच सियाणा मनोहर सिंह भाटी, डॉ. भेरू सिंह सांखला, पंचायत समिति सदस्य हड़मान राम मेघवाल, सरपंच नांदडा हरचंदराम, पंचायत समिति सदस्य घेवर सिंह भाटी, झझु सरपंच घम्मू राम नायक, पूर्व सरपंच खिदांसर भंवर सैन, सरपंच बिकमपुर संग्राम सिंह भाटी, सरपंच खिनदासर रतिराम बिश्नोई, राजू सिंह देवड़ा, उप खण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, तहसीलदार कोलायत, वृताधिकारी पुलिस कोलायत, ब्लाॅक सी एम ओ डाक्टर अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।