Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ipl

रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

बीकानेर बुलेटिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है। भारत ने एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले के बाद 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। कोहली और रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें थी, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में 12 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं, विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। एक बार फिर कोहली भारत के लिए मैच जिताऊ...

क्रिकेटर, कमेंटेटर, अंपायर सब नकली.. फेक IPL नेटवर्क, स्पेशल-26 को भी किया फेल

बीकानेर बुलेटिन एक नकली क्रिकेट लीग, नकली मैदान, नकली क्रिकेटर और कमेंटेटर लेकिन उसपर सट्टा असली का लगाया जा रहा है और वो भी विदेश से. ये कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन ऐसा असली में हुआ है. गुजरात के वडनगर के एक गांव में कुछ लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर एक नकली क्रिकेट लीग चला रहे थे, जिसमें रूस से सट्टा लगाया जा रहा था और अब इसका भांडा फूट गया है.  मेहसाणा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों पर धोखाधड़ी, सट्टेबाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है. अभी इस मामले में एक आरोपी की तलाश है, जो कि रूस में रहता है और वहां से ही सट्टेबाजी के पूरे खेल को चला रहा था.  आरोपियों के पास से मिला ये सामान जानकारी के मुताबिक, वडनगर के मॉलीपुर गांव में कुठ लोगों ने एक फार्म खरीदा. यहां उसे क्रिकेट मैदान में तब्दील किया, फ्लड लाइट लगाई गई और पिच भी तैयार की गई. मल्टी कैम सैटअप, कमेंट्री बॉक्स समेत हर तरह की व्यवस्था की गई, ताकि ये पूरा आईपीएल की तरह ही लगे. इतना ही नहीं एक मोबाइल ऐप पर मैच भी लाइव होता था.  इसके लिए गांव के लड़कों को किराये पर लि...