Skip to main content

Posts

Showing posts from March 26, 2021

बीकानेर: लडक़ी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में युवक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में एक लडक़ी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने इस मामले में पिथरासर निवासी 22 वर्षीय पाबूराम नायक व 21 वर्षीय तेजाराम नायक को गिरफ्तार किया है। जबकि विधि से संघर्षरत किशरो को निरूद्व किया है। इन तीनों ने एक लडक़ी की फोटो को एडिट कर मंगेतर के फोन पर भेजी। परिवादी ने आरोपियों के ऊपर छेड़खानी के भी आरोप लगाए । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से पड़ताल की तो वंही मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी चन्द्रा द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । इस दौरान सीआई बिश्नोई ने प्रकरण में सवेंदनशीलता दिखाई और अपनी टीम के साथ पूरी ताकत आरोपियों को दबोचने में लगा दी, और कड़ी मशक्कत के बाद खाकी के मुखबिरों से मिली सूचना पर शुक्रवार को आरोपियों की लोकेशन पर धावा बोल दिया जिसमे आरोपी धरे गए । 

रेल यात्रियों की सुविधार्थ 1 अप्रेल से चलेगी सियालदाह-बीकानेर दुरंतो स्पेशल रेलसेवा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधार्थ गाड़ी संख्या 02287-02288 सियालदाह-बीकानेर-सियालदाह दुरंतो स्पेशल रेल सेवा का संचालन 1 अप्रेल से आगामी आदेशों तक सप्ताह में चार दिन चलेगी। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले बीते दिनों उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश के बीकानेर दौरे पर रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने इस ट्रेन को चलाने के लिए मांग की थी। न केवल रेलवे जीएम बल्कि अग्रवाल ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी यह डिमांड की थी।  उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन से पहले ही यह ट्रेन 24 फरवरी 2020 को बीकानेर से शुरु की गयी थी लेकिन अनलॉक के बाद अब शुरु की जा रही है। अग्रवाल के अनुसार बीकानेर से गाड़ी संख्या 02288 दुरंतो स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रेल से आगामी आदेशों तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर सवा एक बजे सियालदाह पहुंचेगी, वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02287 एक अप्रेल से आगामी आदेशों तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार को सियालदाह से शाम पांच बजे रवाना होकर अगले दि...

कोरोना अपडेट:बीकानेर में फिर अपने रंग में आने लगा कोरोना, आज आये संक्रमित इन क्षेत्रों से

बीकानेर बुलेटिन जिले में कोरोना का डर जिलेवासियों को फिर से सताने लगा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में से लगातार संक्रमित सामने रहे है। आज कुल 14 नये संक्रमित रिपोर्ट हुए है। इसमें एक गोपेश्वर बस्ती,एक रानीबाजार,दो जेएनवीसी,दो गंगाशहर,दो देशनोक,तीन श्रीडूंगरगढ़, दो नोखा तथा एक गजनेर का मरीज शामिल है। यहां शुक्रवार सुबह गांव रिड़ी में 2 संक्रमित सामने आने के बाद शाम की रिपोर्ट में 3 ओर संक्रमित सामने आए हैं। अभी अभी जारी रिपोर्ट में कस्बे में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक संक्रमित सामने आए हैं वही गांव कल्याणसर नया में 40 वर्षीय पुरूष संक्रमित सामने आया है। ये तीनो ही बाहर से आये हैं और इन तीनो की जांच बीकानेर रेलवे स्टेशन पर की गई थी। चिकित्सा विभाग इन सभी को होम क्वारीटिन कर रहा है।

बीकानेर:कोलासर गांव में कान्हा संग होली

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ महिला मंडल के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष और देहात जिला महामंत्री बीजेपी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कोलासर गांव में फाग उत्सव कान्हा जी के साथ होली का प्रोग्राम रखा गया जिसमे काफी संख्या में  गांव की  महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ........ कान्हा जी के साथ गुलाब के फूलों की होली खेली  सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगा कर होली की हार्दिक बधाई कान्हा जी को बीकानेरी रसगुल्ला का भोग लगाकर एक दूसरे मिठाई बांटी गई।

जिला कलक्टर ने खाजूवाला, पूगल और बज्जू क्षेत्र में किया फसल खराबे का निरीक्षण,किसानों को दिलाएंगे समयबद्ध मुआवजा-मेहता

बीकानेर बुलेटिन ’शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाने के दिए निर्देश’ बीकानेर, 26 मार्च। जिला कलक्टर नमित मेहता ने खाजूवाला, पूगल और बज्जू क्षेत्र में वर्षा और अंधड़ के कारण हुए फसल खराबे की शुक्रवार को जांच की और शीघ्र गिरदावरी पर करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को समयबद्ध मुआवजा दिया जा सके। जिला कलेक्टर ने शेरुवाला, जागणवाला, बांगड़सर, डेली तलाई, शिवनगर, बज्जू और खाजूवाला सहित विभिन्न गांवों मे किसानों से मुलाकात की और खेतों का अवलोकन कर वहां हुए नुकसान की जांच की। किसानों ने बताया कि तेज आंधी और वर्षा के साथ ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। खेती पकने के बाद इकट्ठा किया हुआ इसबगोल तेज आंधी के कारण उड़ गया। चने की फसल के नुकसान के बारे में भी किसानों ने बताया। जिला कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार जल्द से जल्द गिरदावरी करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसानों को समय पर मुआवजा दिलाया जाएगा। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश दिए। ’ग्रामीणों ने रखी समस्याएं’ इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जागणवाला में किसानों ने पिछले दिनों आए तूफान से फसल खराब होने के बाद मुआवजा दि...

होली पर मिली राहत गृह विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। होली व शब-ए-बरात को लेकर सरकार बैकफुट पर आ गई। राजस्थान सरकार ने अपने पिछले आदेश में कुछ संशोधन कर आज एक नया आदेश जारी किया है। राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव के जारी आदेश में बताया है कि अब 28 व 29 मार्च को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन की अनुमति होगी, लेकिन आयोजन में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते। बता दें इससे पहले जारी आदेश में 28 व 29 मार्च को आयोजनों पर पूर्णतः रोक थी। शेष शर्तें यथावत रहेगी।

बीकानेर: शनिवार को आधे हिस्से में बिजली रहेगी गुल

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी सागर सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिए कल 27 मार्च शनिवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से 11 बजे तक बन्द रहेगी। जिसमे म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, कोठी न. 30,  सादुल गंज, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, जे.एन. वी, कॉलोनी सेक्टर 1,2,3,4, अम्बेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्या नगर, पटेल नगर, महिला थाना, मरूधर कॉलोनी, पवनपूरी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, करनी नगर, सेक्टर 6,7, अम्बेडकर कॉलोनी, एक्स रे गली डी आर एम ऑफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, ट्रेफिक थाना, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, मंजू कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, कचेरी, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, तीर्थम, मेंहरों का बास, कोरियों का मौहल्ला, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, हरीजन बस्ती, बीएसएनएल ऑफिस, सदर थाना, माजिसा बास, नवल सागर, आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, लालगढ़ पैलेस, करनी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी (समता नगर) करनी नगर, दूरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, इन्द्र प्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैले...

बीकानेर: किसानों द्वारा भारत बंद आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

बीकानेर बुलेटिन रेवाडी-हिसार, चरखीदादरी-मनहेरू, भिवानी-बामला रेलखण्ड के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाऐं निम्नानुसार प्रभावित हैः- रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 04782, रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को रद्द रहेगी। पूर्व में इस रेलसेवा को आंशिक रद्द किया था, परन्तु अब यह रेलसेवा रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर- बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को रद्द रहेगी। पूर्व में इस रेलसेवा को आंशिक रद्द किया था, परन्तु अब यह रेलसेवा रद्द रहेगी।  आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 04731, दिल्ली-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को दिल्ली के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा दिल्ली-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 04525, अम्बाला-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा छिंतनवाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा छिंतनवाला-श्रीगंगानगर स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।   3. गाडी संख्या 04526, श्री...