Skip to main content

Posts

Showing posts from August 27, 2022

कंप्यूटर हैक कर कराई ऑनलाइन नकल,एवज में 6-6 लाख रुपए लिए

बीकानेर बुलेटिन बिजली विभाग की टेक्निकल असिस्टेंट की ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर हैक कर नकल कराने का मामला सामने आया है। कैंडिडेट्स से नकल कराने की एवज में 6-6 लाख रुपए लिए गए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शनिवार को इसका भंडाफोड़ किया। SOG के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर व कोटा सहित कई शहरों में नकल गिरोह सक्रिय था। SOG को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी, लेकिन एग्जाम का इंतजार किया जा रहा था। शनिवार को एक साथ कई जिलों में कार्रवाई करते हुए SOG ने सभी बड़े सेंटर्स से नकल कराने वाले दलालों और नकल करा रहे लेक्चरर तक को हिरासत में लिया गया है। अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी जानकारी SOG ने जारी नहीं की है। ऐसे हो रही थी नकल SOG के आईजी विकास कुमार ने बताया कि हाईटेक तरीके से नकल कराने का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। नकल के लिए उस कंप्यूटर को ही हैक किया जा रहा था, जिसके आगे बैठकर कैंडिडेट्स को एग्जाम देना था। जिन कैंडिडेट्स ने छह लाख रुपए इस गिरोह को दिए थे, उनके ही कंप्यूटर हैक किए गए। हैक कंप्यूटर पर जवाब अब कैंडिडेट को नहीं बल्कि गिरोह की ओर से...

डूंगर कॉलेज का इंतजार खत्म,इन कॉलेजों में इन्होने मारी बाजी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गये है। जीते हुए प्रत्याशियो के समर्थक गुलाल से सने नजर आ रहे है, वंही ढोल नगाड़ो की थाप पर छात्र छात्राएं अपने प्रत्याशी की जीत पर ख़ुशी का इजहार कर रहे है। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में एबीवीपी ने जीत हासिल की है। एबीवीपी के महासचिव पद पर योगेश हर्ष ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर लोकेंद्र सिंह ने भवानी सिंह तंवर को हराया। महासचिव पद पर दीपक हर्ष ने जीत दर्ज की है। महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में एबीवीपी आगे MGSU में अध्यक्ष पद पर लोकेंद्र ने 275, भवानी सिंह ने 259, भैराराम जाखड़ा 51 वोट लिए, जबकि पांच नोटा रहे। उपाध्यक्ष पद पर दीपिका शर्मा ने 332 वोट लेकर जीत दर्ज की। इस पद पर भरत गौड ने 243 वोट लिए। महासचिव पद पर योगेश हर्ष ने विजयपाल चौधरी को हराया। योगेश को 339 वोट मिले जबकि विजयपाल को 218 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर वर्षा सेन ने 352 वोट लेकर जीत दर्ज की। इस पद पर कुलदीप सोनी को 201 वोट मिले। एमएस कॉलेज में NSUI का परचम महारानी सुर्दशन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कु. निरमा मेघवाल विजयी रहीं, जिन्हें 952 मत...

कैंपस की सरकार बना शुरू, नेहरु शारदा पीठ में कृतिका पारीक बनी अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में छात्र संघ चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पहला परिणाम नेहरू शारदा पीठ कॉलेज से आया है, जहां अध्यक्ष पद पर कृतिका पारीक ने यश देरासरी को दस वोट से हराकर जीत हासिल की है। यहां उपाध्यक्ष पद पर जयकिशन जोशी जीते हैं। बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी सहित प्रदेश के सभी कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में घोषित होने वाले हैं। बड़ा मुकाबला बीकानेर के डूंगर कॉलेज में है, जहां नौ हजार से अधिक वोटर्स हैं। वहीं प्रतिष्ठा वाला चुनाव महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में है। जहां वोटर्स तो नौ सौ तीन ही है लेकिन युनिवर्सिटी होने के कारण सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई है। डूंगर कॉलेज में नौ हजार से ज्यादा वोट हैं, लेकिन यहां पचास फीसदी मतदान भी नहीं हुआ। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। एनएसयूआई के हरीराम गोदारा को अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। वहीं एबीवीपी यहां एकजुट होकर चुनाव लड़ी है। एसएफआई और इनसो ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

राजकीय कार्य में बाधा डालने व बंधक बनाने का आरोप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।राजकीय कार्य में बाधा डालने व जेईएन को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को 3 नामजद सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग बिरधवाल हैड के जेईएन हिमांशु प्रजापत थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में लिखा कि 21 अगस्त की सुबह उसे गोमावाली निवासी राजाराम सुथार का फोन आया कि गोमावाली माइनर की टेल पर पानी कम पहुंच रहा है जांच की जाए।