Skip to main content

Posts

Showing posts from August 11, 2021

बीकानेर:तीज पर महिलाएं-युवतियां पहुंची थाने, पुलिस कार्रवाई से हुई रूबरू,SP संग ली सेल्फी

बीकानेर बुलेटिन बीछवाल थाने का रंगरूप बुधवार की दोपहर बदला-बदला सा था। यहां भीड़ रोज से ज्यादा थी। चहचहाहट तो शायद पहली बार देखने को मिली। छोटी-छोटी युवतियां थाने में घूमती दिखीं। टीनएजर लड़कियों ने एक दूसरे को मार्शल आर्ट के गुर सिखाये। इन सबके साथ बीकानेर की महिला SP प्रीति चंद्रा आतिथ्य सत्कार में लगी थी। दरअसल, मौका तीज का था और लड़कियों के मन से पुलिस का भय निकालने का यह शानदार अवसर था। कभी थाने के आगे से हिचकने वाली लड़कियों ने बुधवार को घंटों यहां रुककर किसी पिकनिक स्पॉट सा अहसास किया। बीकानेर SP प्रीति चंद्रा स्वयं इस आयोजन को संचालित करती नजर आई। पांच सात साल की लड़कियां SP के साथ कभी सेल्फी लेने की जिद करती तो कभी उनके साथ दौड़ लगाती। खाकी वर्दी के बजाय सामान्य वेशभूषा में SP ने लड़कियों की हर फरमाइश पूरी की। बीछवाल थाने का पूरा स्टॉफ इन मेहमानों की फरमाइश पूरी करता नजर आया। न सिर्फ लड़कियां बल्कि पुलिसकर्मियों की पत्नियां भी थाने में उपस्थित रही। इस दौरान महिलाओं ने भी तीज का कुछ वक्त थाने में गुजारा। कई लड़कियों ने थाने में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ...

देशनोक:लाठियों से पीटकर हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन देशनोक रोही में 3 अगस्त में लाठियों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। पुलिस ने थानाधिकारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जेगला गोगलियान निवासी पुनमदान चारण को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। बता दे कि 3 अगस्त को मृतक के भाई ईशुदान ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसके भाई घनश्यामदान की रोही देशनोक में एकराय होकर कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने इस मामले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जेजेएम की समीक्षा बैठक, सभी अभियंता लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कमर कसें-जलदाय मंत्री

बीकानेर बुलेटिन जल जीवन मिशन:सभी अभियंता लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कमर कसें-जलदाय मंत्री धीमी प्रगति पर छः जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश जयपुर, 11 अगस्त। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा है कि प्रदेश में जल जीवन मिशन में मौजूदा वित्तीय वर्ष तथा वर्ष 2024 तक के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी अभियंता और अधिक गति से कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने प्रोजेक्ट एवं रेग्यूलर विंग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अब कमर कसकर लक्ष्यों को साधने के एकसूत्री अभियान में जुट जाएं। डॉ. कल्ला बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज्य में जेजेएम की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसी भी स्तर पर तकनीकी प्रक्रियाओं के निष्पादन से लेकर मौके पर ‘हर घर नल कनेक्शन‘ देने में विलम्ब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा मिशन के कार्यों में अपेक्षा पर खरा नहीं उतरने को गम्भीरता से लिया जाएगा और सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए...

ई-मित्र प्लस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरंपच, पंच, ग्रामीणों और कार्मिकों से चर्चा करेंगे जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता गुरुवार को सायं 5ः30 बजे ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम वीडियो कांफ्रेंस द्वारा 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंच, ग्रामजन और ग्राम स्तरीय कार्मिकों से संवाद करेंगे।  जिला कलक्टर बज्जू खालसा की रणजीतपुरा, बज्जू और बांगड़सर, बीकानेर की नौरंगदेसर, रामसर और उदासर, खाजूवाला की 17 केवाईडी, 5 केवाईडी और कुंडल, कोलायत की अक्कासर, झझू और गिराजसर, लूणकरणसर की अजीतमाना, शेखसर और शेरपुरा, नोखा के बीकासर, हिम्मटसर और नोखा गांव, पांचू के भामटसर, धरनोक और पांचू, पूगल की छत्तरगढ़, आडूरी और भुट्टों का कुआं तथा श्रीडूंगरगढ़ के बाना, पुंदलसर और तोलियासर के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि इस दौरान जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बीकानेर:शहर के 20 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग कर होगा टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन गुरुवार (12.8.2021)  को बीकानेर शहर के 20 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग कर होगा टीकाकरण स्लॉट खुलेंगें रात 9 pm वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से बीकानेर शहर में लॉयन्स क्लब, खारा उद्योग संघ, रोडवेज बस डिपो व रेलवे हॉस्पिटल में होंगे वर्कप्लेस सत्र  125 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट

कोरोना अपडेट:जारी हुई रिपोर्ट,चार दिन से राहत

बीकानेर बुलेटिन कुल सेम्पल- 1539 पॉजिटिव-  00 रीकवर-.  00 कुल एक्टिव केस- 7 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 02 होम क्वारेन्टइन- 5 मृत्यु  00 कन्टेन्टमेंट जोन- 01 00 माइक्रो कंटेनमेंट

जिला कलक्टर ने की कोरोना की तीसरी संभावित लहर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 अगस्त। कोरोना की तीसरी संभावित लहर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल तथा विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर बनने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स, पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता तथा चिकित्सा संस्थानों में बच्चों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में स्वीकृत सभी ग्यारह और जिला अस्पताल का एक प्लांट शीघ्र प्रारम्भ हो जाए। इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए। सभी प्लांट्स चालू होने के बाद पीबीएम में प्रतिदिन एक हजार से अधिक सिलेण्डर ऑक्सीजन जनरेट हो सकेगी। उन्होंने पीबीएम अस्पताल में बच्चों के लिए की जा रही विशेष तैयारियों के बारे में जाना तथा बताया कि यहां पीकू और नीकू के पच्चीस-पच्चीस आईसीयू बैड तथा ऑक्सीजन युक्त सौ अतिरिक्त बैड तैयार किए गए हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा 100 नीकू एवं 25 पीकू बैड भी स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। ज...

ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद आज राज्यसभा से भी पास, राज्य तैयार कर सकेंगे जातियों की सूची

बीकानेर बुलेटिन लोकसभा से पारित होने के बाद ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक आज राज्यसभा से भी पास हो गया. राज्यसभा में मानसून सत्र का ये पहला दिन है जब किसी बिल पर इतनी लम्बी चर्चा हुई हो. इस बिल पर चर्चा के दौरान लगभग सभी दलों ने एक स्वर से बिल का समर्थन किया.   सभी राज्यों में  50 फीसदी  आरक्षण की सीमा पहले ही भर चुकी है- सिंधवी राज्यसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेंद्र कुमार के प्रस्ताव के साथ ओबीसी बिल पर चर्चा शुरू हुई. इसके तुरंत बाद कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बिल का समर्थन करते हुए भी इस बिल को अर्थहीन बताया. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ओबीसी बिल के माध्यम से सरकार राज्यों को एक काग़ज़ी दस्तावेज भर थमा रही है. ये अर्थहीन है क्योंकि देश के 80 फीसदी राज्यों में आरक्षण की सीमा पहले ही 50 फीसदी को पार कर चुकी है. अब राज्य ओबीसी की नई सूची बना कर करेगी क्या. ये एक ऐसा बर्तन है जो ख़ाली है. नागालैंड मिज़ोरम में 80 फीसदी, महाराष्ट्र में 65 फीसदी इसी तरह अन्य राज्यों में भी है आरक्षण.    बीजेपी ने मंडल आयोग लागू करने में क्रेडिट लेने के लिए दी ...

समाज सँभालेगा गोचर औऱ गाय, सरकारें जुड़े

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर सरेह नथानिया गोचर का मुद्दा अब समाज और देशभर में सार्वजनिक मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाएं औऱ लोग मिलकर संभालेंगे। गोचर औऱ गाय को समाज सँभालेगा यह अलख जगानी शुरू की गई हैं सरकारें इसमें सहयोगी बन सकती है। इसी मुद्दे पर ठोस कार्यनीति बनाने के लिए सरेह नथानिया गोचर चारागाह पर इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभा रखी गई है।। इस सभा में संयुक्त गोचर विकास समिति, देवी सिंह भाटी, बृज नारायण किराडू विभिन्न गोचर से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय गोचर बचाओ आंदोलन की रूपरेखा पर विचार करेगी । समिति का मानना है कि राज्य सरकार गोचर, ओरण, जोहड़ पायतन औऱ बहाव क्षेत्र को लेकर कार्यनीति को प्रभावी बनाए। गोचर, ओरण को लेकर उच्च न्यायालय औऱ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की सरकार पालना करवाए।। गोचर ओरण हमारी जीवन संस्कृति है। यह पर्यावरण, इकोलॉजी ( पारिस्थितिकी तन्त्र ) के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। सरकारें इसे समझे औऱ जनता को समझाएं। समिति के गोचर बचाओ मुद्दे पर राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्ताव पर विचार होगा। साथ ही पर्यावरण, सार्वजनिक सम्पदा संरक्षण के मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं ...

बीकानेर के घुटना रोगियों के लिए सी एम मूंधड़ा ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास : कलक्टर मेहता

बीकानेर बुलेटिन श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा बीकानेर के घुटना दर्द से पीड़ित रोगियों को बड़ी सौगात देते हुए 20 अगस्त 2021 को प्रातः 9 बजे शिव वैली स्थित डॉ पंकज मोहता के फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क घुटना जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर में अहमदाबाद के के.डी. हॉस्पिटल के प्रसिद्द सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अमीर संघवी द्वारा घुटना जांच एवं प्रत्यारोपण हेतु चयनित मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किया जाएगा | जांच एवं प्रत्यारोपण हेतु के.डी. हॉस्पिटल अहमदाबाद के सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन टीम में डॉ. चिराग पटेल, डॉ. अतीत शर्मा, एवं डॉ. हेमांग अंबानी भी शामिल रहेंगे | इस टीम द्वारा 15 हजार से अधिक सफल सर्जरी एवं 20 वर्ष से अधिक का अनुभव वाले विशेषज्ञ डॉ. है |  शिविर में 20 अगस्त को प्राथमिक जांच की जाएगी और चयनित रोगियों का आगामी दिनांक पर निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किया जाएगा | शिविर में घुटना सम्बन्धित 100 रोगियों को ही शामिल किया...

बीकानेर:भाभी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को तंग-परेशान व मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। साथ ही देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी ईश्वार प्रसाद जांगिड़ कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार विवाहिता के भाई ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसकी बहन के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 406, 323, 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।

रामदेवरा पैदल जा रहे यात्रियों को कार ने रौंदा , दो लोगो की मौत

बीकानेर बुलेटिन जोधपुर जिले के आऊ क्षेत्र में बुधवार तडक़े एक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रामदेवरा पैदल जा रहे जत्थे में शामिल दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस जत्थे में आठ लोग शामिल थे। ये नागौर जिले से रामदेवरा पैदल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आज सुबह साढ़े पांच बजे आऊ से नागौर जाने वाली सडक़ पर भादुओं की ढाणी के पास सडक़ हादसा हो गया। सीकर व नागौर के आठ पैदल यात्री लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। इस दौरान पीछे से चाडी के तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पैदल यात्रियों पर जा चढ़ी। बताया जा रहा है कि सामने से ट्रैक्टर को आता देख कार चालक घबरा गया और उसने कार दूसरी तरफ मोड़ दी। तेज रफ्तार के साथ कार को मोड़ते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। कार ने सडक़ किनारे पैदल चल रहे दो यात्रियों को कुचल दिया। कार से कुचले गए पचास वर्षीय लालसरी तहसील डीडवाना जिला नागौर निवासी राम चंद्रा जांगिड़ पुत्र हीराराम व काछवा बोदलासी सीकर जिला निवासी 48 वर्षीय शिवपाल पुत्र दूदाराम घायल हो गए। इनके साथ चल रहे अन्य लोगों ने वहां दूसरे वाहन रुकवा कर घायलों को आऊ अस्पताल लेकर प...

वित्त मंत्रालय ने जारी की राजस्व घाटे की पांचवीं किस्त, 17 राज्यों को मिले 9871 करोड़ रुपये

बीकानेर बुलेटिन कोरोना से लड़ाई में केंद्र सरकार राज्यों को हर जरूरी मदद दे रही है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अब सरकार ने राज्यों को राजस्व घाटे के तहत पांचवीं बार अनुदान दिया है। इस किस्त में 17 राज्यों को 9,871 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक पांचवीं किस्त के जारी होने के साथ ही चालू वित्त वर्ष में पीडीआरडी के तौर पर पात्र राज्यों को कुल 49,355 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इन राज्यों को हर महीने किस्त के तौर पर दिया जाता है अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्यों को हर महीने किस्त के तौर पर अनुदान दिया जाता है। मालूम हो कि संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी के अंतरण के बाद होने वाले राजस्व घाटे (पीडीआरडी) की भरपाई के लिए अनुदान दिया जाता है।  राज्यों को मिली अनुदान की पांचवीं किस्त 15वें वित्त आयोग ने जिन राज्यों की सिफारिश की थी उनमें आंध्रप्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। ...

विजय सिंह शेखावत जिलाध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर की धरा के लिए जाने-माने नाम विजय सिंह शेखावत जो वर्षो से जनकल्याणकारी कार्य करते रहे हैं। उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के (चेयरमैन) राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज आचार्य के दिशा-निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ नरेश गोयल की अभिषंसा पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय त्यागी ने विजय सिंह शेखावत को बीकानेर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। त्यागी द्वारा विजय सिंह शेखावत को आगामी पन्द्रह दिन मे जिला कार्यकारिणी की सुचि अपनी अभिषंसा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

रोबिन हुड आर्मी बीकानेर में 5100 जरुरमंदों को भोजन सामग्री का वितरण करेगी, टीकाकरण शिविर भी लगाएगी

बीकानेर बुलेटिन रोबिन हुड आर्मी एक जीरो फंड संस्था है जिसने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण देश में डेढ़ लाख लोगों का टीकाकरण तथा 50 लाख लोगों तक भोजन पहुचाने का संकल्प लिया है । इस मिशन का उद्देश्य उन नागरिकों का टीकाकरण करवाना है जिनके लिए वैक्सीन पाना मुश्किल है। बीकानेर में रोबिन हुड आर्मी गत 2 वर्षों से अपनी सेवा कर रही है। रोबिन हुड आर्मी बीकानेर में भी 5100 जरुरमंदों को भोजन सामग्री का वितरण करने का लक्ष्य किया है तथा आगामी सप्ताह बीकानेर में एमएन अस्पताल में टीकाकरण शिविर का भी आयोजन कर रही है जहां वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है वैक्सीन शिविर संभावित 14 या 15अगस्त को होगा।