Skip to main content

Posts

Showing posts from May 12, 2021

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

आखातीज और ईद पर जनअनुशासन का दें परिचय - अशोक गहलोत

बीकानेर बुलेटिन मंत्रिपरिषद की अपील  बैठक में मुख्यमंंत्री श्री अशोक गहलोत एवं राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने संक्रमण के गहराते संकट को देखते हुए अपील की है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी स्व अनुशासन में रहें और महामारी रेड अलर्ट जनअनुशासन लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करें, अन्यथा हम कितने ही संसाधन जुटा लें, हमारे सभी प्रयास कम पड़ते चले जाएंगे।  बैठक में कहा गया कि लॉकडाउन की गाइडलाइन में 31 मई तक विवाह समारोह को स्थगित किए जाने की सलाह दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वविवेक से निर्णय कर शादियां स्थगित भी की हैं। अन्य लोग भी इस पहल में भागीदार बनकर कोविड की चुनौती से लड़ने में राज्य सरकार का सहयोग करें। आखातीज के अबूझ सावे पर बड़ी संख्या में विवाह होते आए हैं, लेकिन यह समय जीवन और मौत से संघर्ष का है। ऎसे में हमें विवाहों को टालकर जीवन बचाने के लिए आगे आना होगा। अतिआवश्यक होने पर लॉकडाउन गाइडलाइन की पालना करते हुए ही अधिकतम 11 लोगों की उपस्थिति में विवाह हों।  लॉकडाउन की इस अवधि में ईद का मुबारक पर्व भी आ रहा है। इस मौके पर अकीदतमंद  जनअनुशासन का परिचय दे...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी जिनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा, स्ट्रेन का पता लगाकर किया जा सकेगा उपचार -चिकित्सा मंत्री

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 12 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि वायरस के स्ट्रेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेसिंग की जरूरत होती है। फिलहाल यह सुविधा केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह तय किया है कि जिनोम सिक्वेसिंग की सुविधा प्रदेश की एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ किया जाए। इसके लिए विभाग के अधिकारियों के जरूरी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा देश भर केवल 10 जगह है, यहां हर राज्य से वहां सैंपल भेजे जाते हैं। प्रदेश सरकार ने स्ट्रेन का पता लगाने के लिए कई दिनों पहले सैंपल भेजा था। हाल ही पता लगा है कि राजस्थान में यूके का स्ट्रेन है। उन्होंने कहा प्रदेश में जिनोम सिक्वेंसिंग के शुरू होने से पता चल सकेगा कि वायरस किस स्ट्रेन का है। चिकित्सक स्ट्रेन के अनुसार ही इलाज कर सकेंगे। तीसरी-चौथी लहर से निपटने के लिए शुरू की तैयारियां चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों और चिकित्सकों द्वारा देश भर में तीसरी और चौथी लहर के बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होने की आशंका जताई जा रही है। साथ...

बीकानेर:कोरोना काल के "महावीर" 101 कन्सर्नट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाने का संकल्प

बीकानेर बुलेटिन कोरोना काल में जीवनदायी ऑक्सीजन की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है, ऑक्सीजन की कमी मरीजों को मौत के मुंह में धकेल रही है। इसी गंभीर समस्या को चुनौती मानते हुए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने किसी मरीज को ऑक्सीजन की वजह से जान न गंवानी पड़े, इसके लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। पूर्व अध्यक्ष रांका द्वारा शुरुआती तौर पर ऑक्सीजन सिलेण्डर बैंक स्थापित गया तथा वर्तमान में कन्सर्नट्रेटर मशीनें मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया गया है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि 101 कन्सर्नट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाने का लक्ष्य बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की पीड़ा का निवारण हो सके। महावीर रांका की प्रेरणा से भामाशाहों द्वारा रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को अब तक 40 कन्सर्नट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि बुधवार को भामाशाहों द्वारा सात-सात लीटर की 21 मशीनें ट्रस्ट को उपलब्ध करवाई गई है। महनोत ने बताया कि उपलब्धता के साथ ही बुधवार को ही 21 मशीनें उपयोग हेतु दी गई है। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर...

बीकानेर ब्लड सेवा समिति के सुमित शर्मा, मनीष सक्सेना और ब्लड बैंक के राजेश ने दिया प्लाज्मा दान

बीकानेर बुलेटिन एक अकेला थक जाएगा! साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।। उक्त पंक्ति को आज राजकीय ब्लड बैंक पीबीएम के लैब तकनीशियन राजेश मीणा ने अपने सहकर्मी मनीष उपाध्याय की माताजी के लिए प्लाज्मा दान देकर साकार की। विजिया देवी के लिए ए पॉजिटिव प्लाज्मा के आपात आवश्यकता पर बीकानेर ब्लड सेवा समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा) ने अपने रक्तदाताओ से सम्पर्क किया। अंततः ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ देवराज आर्य से प्रेरित हो लैब तकनीशियन राजेश जी ने यह प्लाज्मा दान का यह पुण्य कमाया। वही दूसरी ओर  बीकानेर ब्लड सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा ने आपात प्लाज्मा ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव का दान दिया और समिति से अपना प्रथम प्लाज्मा देकर अपने आप को धन्य बनाया।  रक्तवीर मनीष सक्सेना जी ने अपना प्रथम प्लाज्मा दान देकर जीवन रक्षा हॉस्पिटल में भर्ती मरीज पवन सोनी को राहत प्रदान की। मनीष जी को रक्तमित्र भैरूरतन ओझा ने प्रेरित कर प्लाज्मा दान के लिए आमंत्रित किया।  समिति संचालक रवि व्यास पारीक के अनुसार समिति के कुल 22 प्लाज्मा योद्धाओं के माध्यम से 44 जीवनदायी प्लाज्मा मरीजो को ब्लड ...

आज नहीं दिखा चांद, कल आखिरी रोजा, देशभर में शुक्रवार को मनाई जाएगी ईद

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में आज ईद का चांद नजर नहीं आया है, इसलिए ईद-उल-फितर का त्यौहार शुक्रवार को मनाया जाएगा और गुरुवार को 30वां और आखिरी रोज़ा होगा. फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्सों में ईद का चांद नज़र नहीं आया है, इसलिए ईद का त्यौहार शुक्रवार 14 मई को मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 30वां रोज़ा होगा और शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां माह) की पहली तारीख शुक्रवार को होगी. शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है. वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कहीं से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा, “ आज 12 मई को ईद का चांद नज़र नहीं आया. उत्तर प्रदेश असम, बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात और राजस्थान से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है. ” बुखारी ने कहा, “ ईद 14 मई शुक्रवार के दिन होगी और मैं आपको ईद की मुबारकबाद पेश करता हूं.” उधर, मुस्लिम संगठन इमारत ए शरिया ने भी ऐलान किया है कि बुधवार को दिल्ली व देश के किसी भी हिस्से से चा...

बीकानेर शहर में नहीं होगा 18 + का टीकाकरण,18+ केवल इन ग्रामीण क्षेत्रों में

बीकानेर बुलेटिन 18+ गुरुवार को  सीएचसी देशनोक, नोखा खाजूवाला व लूणकरणसर  पर 670  के लक्ष्य के साथ होगा 18 प्लस आयु वालों का कोविड टीकाकरण  ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग 9:00 pm के आसपास खुलने की संभावना बीकानेर में 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन का इंतजार ओर लम्बा हो गया। आज रात 9 बजे भी नहीं खुलेगा आमजन के लिए ऑनलाइन स्लाॅट। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर की हर डिस्पेंसरी पर केवल 45+ आयु वर्ग में वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा ओर किसी को वैक्सीन नहीं लगेगी। 45+ वर्ग में वैक्सीनेशन Covaxin का ही होगा। बीकानेर में अब लगभग 7000 के आसपास वैक्सीन डोज शेष है। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अभी इंतजार करना होगा अभी तक बीकानेर को डोज नहीं मिली है। जो इधर उधर डिस्पेंसरी और हाॅस्पिटलों में डोज शेष रह गई उनसे गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में बिना स्लाॅट खुले लगेगी। फिर भी शेष रहती है तो एक या दो ब्लांक स्तर पर ये डोज लगेगी।

बीकानेर:अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने, दहेज उत्पीड़न करने के आरोप मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर, । गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाये, बलात्‍कार का प्रयास किया, दहेज प्रताडना दी, छतरगढ थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्‍कर्म का प्रयास करने, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने तथा दहेज के लिये परेशान करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता की ओर से बुधवार 12 मई की दोपहर को दर्ज कराये गए मामले में पुलिस को बताया गया है कि आरोपियों ने उसको दहेज के लिये तंग किया। पीटा। गलत तरीकों से शारीरिक संबंध बनाये। बलात्‍कार का प्रयास भी किया। थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि इस मामलें में नाल थाना क्षेत्र में गेमना पीर रोड स्थित वर्धमान नगर में टयूबवैल के पास संजीव नगर निवासी दिनेश कुमार जाट पुत्र हडमानाराम जाट, धापू देवी पत्‍नी हडमानाराम, पुष्‍पा पुत्री हडमानाराम तथा हडमानाराम जाट के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत रानी बाजार मंडल द्वारा सूखी राशन सामग्री का वितरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की प्रेरणा से कोरोना की  भीषण महामारी में भार्गव परिवार के अनुज भार्गव व सीमा भार्गव ने जरूरतमंद परिवारों को सूखी राशन सामग्री वितरण की। भाजपा जिला मंत्री अरुण जैन और रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों और आमजन की सेवा का  संकल्प लिया।

गंगाशहर:पुलिस का सामाजिक 'सरोकार' गंगाशहर में पुलिस खुद कर रही इलाक़े को सेनेटाइज देखे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ थाना अधिकारी राणीदान उज्जवल अपनी टीम के साथ खुद उतरे मैदान में मुख्य मार्ग व इलाको को किया सनेटाईजर लोगों को घरों में रहने की अपील ओर जागरूकता का दे रहे संदेश सुबह के समय तो लोगो को सम्झाइस करके फिजूल घूमने वालो के गाड़ियों का चलान काटते है और फिजूल घूमने वालों को कोरोटाईन करते हैं सब से समझाइश  करते हैं छोटी-छोटी चीज के लिए घर से बाहर ना निकलने सबको हिदायत दे रहे। इसके साथ ही सेवा ही संगठन के तहत आज दिनांक 12 मई 2021 गंगाशहर भा ज पा मंडल द्वारा  लगातार तीसरे दिन भी  मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नं 47 व 28 में सेनेटजेसन का कार्य किया गया इस कार्य मे अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा, महामंत्री शिखरचन्द डागा, उपाध्यक्ष शिव जी बच्छ ,उपाध्यक्ष कैलाश सोनी , गोविंद सारस्वत , शिव शंकर उपाध्याय, पुखराज उपाध्याय, रघुवीर प्रजापत ,महावीर पणेचा,व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज शाम आँखातीज के अवसर को देखते हुए पतग बाजी करने वाले भी नही चुके मोसम मे हवा सुहानी का मौका देखते हुए, फिर देखते देखते मौसम ने करवट ली तेज आंधी के साथ बरसात् आने लगी जमकर बरसे बादल काली पीली घ...

बीकानेर:आँधी के बाद बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में आज एकाकक मौसम का मिजाज बिगड़ गया । जंहा पहले तेज धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया इस दौरान दिन में अंधेरा हो गया । ऐसे में जो लोग अपने घरों को लौट रहे थे जिसको जंहा जगह मिली उसी जगह रुक गए । थोड़ी ही देर में तूफानी बारिश का दौर भी शुरू हो गया । वंही लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान पुलिस कर्मियों के लगाए टेंट हवा में झूलने लग गए । खैर आंधी के बाद आई बारिश ने कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत जरूर दिला दी । वंही स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश में नहाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि अभी कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए ।

कोरोना अपडेट:700 पे भारी पड़ा 800 राहत के दिखने लगे आसार

बीकानेर बुलेटिन कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट दिनांक: 12-5-2021 कुल सेम्पल- 2345 पॉजिटिव- 679 रीकवर-. 799 कुल एक्टिव केस- 8101 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 48 होम क्वारेन्टइन- 7082 कन्टेन्टमेंट जोन- 9 352 माइक्रो कंटेनमेंट पवन पुरी , तिलक नगर जयपुर रोड , नोखा , पलाना , पटेल नगर वल्लभ गार्डन , अंबेडकर कॉलोनी , कोलायत , माजीसा बास , गाड़वाला , शिवबाड़ी , बरसिंगसर , बम्बलु , मकड़ासर , जामसर , देशनोक , नागणेची मंदिर पीबीएम अस्पताल , मंजू कॉलोनी नत्थूसर , गंगा शहर , हल्दीराम प्याऊ सुदर्शना नगर , आर्मी कैंट , लूणकरणसर , बेनीसर बारी , कानासर श्री डूंगरगढ़ , सादुल कॉलोनी , खाजूवाला , समता नगर , धोबी तलाई सोनगिरी कुआं , रासीसर , सादुल गंज , यूजी बॉयज हॉस्टल ,हदां कोलायत , सुरनाणा , धीरेरा , राज विलास कॉलोनी बड़ा बाजार खाटूरिया कॉलोनी , बंगला नगर रिडमलसर , जय नारायण व्यास कॉलोनी , गांधी कॉलोनी बीदासर बारी , सुनारों का मोहल्ला , रानी बाजार चौधरी कॉलोनी , प्रताप बस्ती , काली माता मंदिर मुरलीधर व्यास नगर , आचार्यों का चौक , इंदिरा कॉलोनी , केके कॉलोनी , पुरानी गिनानी , रानीसर बास , मोहता सराय भटड़ो का चौक...

बीकानेर:शव ले जाने के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना पड़ा भारी

बीकानेर बुलेटिन ई-मेल पर प्राप्त शिकायत के बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर परिवहन कार्यालय ने सीज की एम्बूलेंस बीकानेर, 12 मई। एम्बूलेंस चालक द्वारा शव ले जाने के लिए तय दरों से अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन कार्यालय द्वारा वाहन को सीज किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि अंकित बांठिया ने जिला कलक्टर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि 8 मई को एम्बूलेंस संख्या आरजे 52, पीए 0152 को बीकानेर से सरदारशहर शव ले जाने के लिए किराए पर लिया गया। वाहन चालक द्वारा इसके लिए दस हजार रुपये लिए जाना निर्धारित किया, लेकिन सरदारशहर पहुंचने पर उसने पंद्रह हजार रुपये ले लिए। बांठिया ने बताया कि एम्बूलेंस के हैण्ड ब्रेक तक काम नहीं कर रहे थे। वाहन चालक का व्यवहार भी अशोभनीय था। निर्धारित से अधिक राशि देने के बाद मांगने पर भी वाहन चालक द्वारा रसीद भी नहीं दी गई। एम्बूलेंस में परिजन का शव होने के कारण मौके पर इसका विरोध नहीं किया गया। जिला कलक्टर ने 10 मई को देर रात प्राप्त इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जि...

श्रमिकों की कठिनाइयों के निराकरण के लिए कमेटी गठित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 मई। महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन में श्रमिकों के आवागमन हेतु पास व्यवस्था के संबंध में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा कमेटी के नोडल अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, संयुक्त निदेशक डीओआईटी सत्येंद्र सिंह राठौड़ तथा रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ए. के. सक्सेना होंगे।

विवाह समोराहों में गाइडलाइन की अवहलेना पर हो सख्त कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर बीकानेर, 12 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर में प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सिटी राउंड लेकर गाइडलाइन की पालना की स्थिति जानी। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन के प्रावधानों की शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। सभी अधिकारी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें। विवाह समारोहों में गाइडलाइन की अनुपालना में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। प्रत्येक विवाह समारोह का निरीक्षण किया जाए। समारोह की नियमानुसार आॅनलाइन सूचना नहीं होने, ग्यारह से अधिक आदमी होने, टैंट, बेंड या हलवाई होने पर एक लाख का जुर्माना लगाया लाए। सभी विवाह समारोह घर पर ही हों तथा किसी वाहन का उपयोग नहीं किया जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति की समीक्षा की तथा ग्राम स्तरीय...

बीकानेर:कोरोना ने ली युवा नेता की जान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना का कहर अब हर गांव तक पहुंचता नजर आ रहा है। कोरोना के कारण क्षेत्र में लगातार युवा जानें जा रही है एवं पूरा क्षेत्र शोक की लहर में है। क्षेत्र के युवा आरएलपी नेता जेठाराम जाखड़ का निधन कोरोना से लंबी जंग के बाद मंगलवार शाम को हो गया है। उनके पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के साथ कर दिया गया है। विदित रहें कि सुजानगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान जाखड़ संक्रमित हो गए थे एवं कई दिनों से बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में उपचार ले रहे थे।

बीकानेर:आठ जुआरियों पर पड़ी गाज, पच्चीस हजार की रकम भी बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान के अंतर्गत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को एक साथ पकड़ा। कोतवाली पुलिस थानाधिकारी नवनीत सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग दाऊजी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है। नवनीत सिंह को सूचना मिलने पर मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे वाहिद निवासी जिन्ना रोड, मोहम्मद रानी बाजार, फिरोज फड़बाजार, ओम सोनी बीछवाल फिल्टर प्लांट, युसुफ निवासी केजी कॉम्लेक्स, विक्रम अली फड़ बाजार गैरसरियां मोहल्ला, नत्थु छींपा निवासी कर्बला के पास सभी ताश के पत्तों पर मोदी डेयरी दूध की दुकान के पास जुआ खेल रहे थे जिनको पुलिस ने पकड़ा व इनके पास से 25740 रुपये बरामद किया है। मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया व वृत्ताधिकारी सुभाष शर्मा के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह द्वारा की गई।

गंगाशहर:वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने आए उनमें धैर्य की भारी कमी !और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं

बीकानेर बुलेटिन उप नगर गंगाशहर मे कोरोना का तांडव देखने के बाद भी आमजन सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझ नहीं रहा है। बाजारों व अस्पतालों में रोज कोरोना संक्रमण से बचाने वाले नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं भीड़ मैनेजमेंट में सिस्टम भी लगातार नाकाम हो रहा है। आज भी गंगाशहर मैन बाजार स्थित शिव प्रताप भटड़ राजकीय सेटे लाइट हॉस्पिटल  में डराने वाली भीड़ देखी गई। चिकित्सालय के अंदर का परिसर खचाखच भरा था। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात यहां लोग एक दूसरे के ऊपर गिर रहे थे। आज दूसरी डोज वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों में धैर्य की भारी कमी देखी गई। यह नासमझी हर रोज अस्पतालों व बाजारों में देखने को मिल जाती है। यहीं से सर्वाधिक कोरोना फैल रहा है। हालांकि चिकित्सालय के बाहर गंगाशहर् थाना प्रभारी रानी दान उज्जवल CI टीम के साथ पहुँचे दो, लेकिन भीड़  देखकर ही खतरे का अहसास किया जा सकता है।  बता दें कि पुलिस भी केवल सड़कों पर वाहन रोकने का काम ही कर पा रही है। जबकि पुलिस बल की सर्वाधिक जरूरत बाजारों, वैक्सीनेशन व जांच सेंटरों पर है। जनता यहां हर रोज ऐसे ही कोरोना से सुरक्षा करने वा...

राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर गृह विभाग ने जारी संशोधित गाइडलाइंस, अब इनको भी मिली छूट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  राजस्थान बढ़ते कोरोना मामलों पर अंकुश लगाने के लिए अशोक गहलोत सरकार द्वारा 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आम लोगों के घर से निकलने को लेकर पाबंदी लगाई गई है। वहीं प्रदेश में लॉकडाउन के बीच मंगलवार को गृह विभाग की संशोधित गाइडलाइंस जारी की है।इसके अन्तर्गत रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवा, मरीज के अटेंडेंट, श्रमिकों के आवागमन को लेकर अनुमति दी गई है। टैक्सी सेवा को अनुमतिः जानकारी के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन के बीच मंगलवार शाम को गृह विभाग ने संशोधित गाइडलाइंस जारी की है। संशोधित गाइडलाइंस के अनुसार अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए टैक्सी सेवा को अनुमति दी गई हैं।वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट के आवागमन के लिए अस्पताल से जारी किया गया पास मान्य होगा और मरीज के लिए खाना, दवाइयां लाने के लिए उपयोग किया जा रहा उसका वाहन मान्य होगा। श्रमिकों के लिए पासः वहीं संशोधित गाइडलाइंस श्रमिकों के आवागमन को लेकर भी छूट दी गई हैं। गाइडलाइंस के अनुसार उद्योगों और निर्माण इकाइयों में का...