Skip to main content

विवाह समोराहों में गाइडलाइन की अवहलेना पर हो सख्त कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन




जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक रहे श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर

बीकानेर, 12 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर में प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सिटी राउंड लेकर गाइडलाइन की पालना की स्थिति जानी।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन के प्रावधानों की शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। सभी अधिकारी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें। विवाह समारोहों में गाइडलाइन की अनुपालना में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। प्रत्येक विवाह समारोह का निरीक्षण किया जाए। समारोह की नियमानुसार आॅनलाइन सूचना नहीं होने, ग्यारह से अधिक आदमी होने, टैंट, बेंड या हलवाई होने पर एक लाख का जुर्माना लगाया लाए। सभी विवाह समारोह घर पर ही हों तथा किसी वाहन का उपयोग नहीं किया जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति की समीक्षा की तथा ग्राम स्तरीय कमेटियों को एक्टिव रखने को कहा। अनुमत श्रेणी के अलावा कोई भी दुकान नहीं खुले तथा खुली दुकानों पर गाइडलाइन की शत प्रतिशत अनुपालना हो। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही हो।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि 31 मई तक सभी परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय रखें। प्रत्येक बीट कांस्टेबल अपने-अपने क्षेत्र के विवाह समारोहों की सूचना रखें तथा आयोजकों को आयोजन से पूर्व गाइडलाइन की जानकारी दी जाए और अवहेलना नहीं करने के लिए समझाएं। इसके बावजूद शिथिलता बरती जाए, तो सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि होम क्वारेंटीन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाए।

कोविड केयर सेंटर का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कोविड केयर सेंटर का विजिट किया तथा यहां ऑक्सीजन, दवाइयों, बैड सहित सभी संसाधनों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मरीज को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं हो। उसे आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिला स्तर से समन्वय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टीन सेंटर स्थापित किए जाएं। यह कार्यवाही गुरुवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सिटी राउंड लेकर जानी स्थिति

जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ श्रीडूंगरगढ़ शहर का विजिट किया तथा लॉक डाउन के प्रावधानों की अनुपालना जानी। उन्होंने कहा कि गैर अनुमत श्रेणी की दुकानें किसी स्थिति में नहीं खुलें। आवश्यकता के अनुसार कन्टेन्टमेंट जोन निर्धारित करते हुए सख्ती बढाई जाए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नियमित राउंड लें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की अनुपालना सुनिश्चित करवाएँ। जिला कलक्टर ने सेरूणा स्थित बी.एस. एयर प्रोडक्ट्स के आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने आॅक्सीजन के प्रेशर के बारे में जाना।
उपखण्ड अधिकारी दिव्या चैधरी ने क्षेत्र में कोविड प्रबंधन की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामी, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. बी एल मीना सहित उपखण्ड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...