Skip to main content

Posts

Showing posts with the label असम

नोखा के कारोबारी की दुकान पर लूट का प्रयास, जाबांज सुनील कठातला ने गोली खा कर भी दिया ईमानदारी का परिचय

बीकानेर बुलेटिन असम के जोरहाट स्थित मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के पास नवल चंद रामकिशन नामक प्रतिष्ठान में लूट के प्रयास की घटना में श्रीबालाजी निवासी सुनील कठातला घायल हो गया। उसके पांव में गोली लगने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्रतिष्ठान पर पहुंचे दो बदमाशों ने सुनील से तिजौरी में रखे रुपए मांगे थे। नहीं देने पर आरोपियों ने उसके पांव में गोली मार दी। खून से लहूलुहान हालत के बावजूद सुनील ने एक आरोपी को दबोचे रखा। मौके पर पहुंची आसाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सुनील की बहादुरी पर 50 हजार रुपए का नगद इनाम दिया है। गोलीबारी में सुनील पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बावजूद उसने साहस दिखाते हुए अपने सहयोगी अनिल यादव व ड्राइवर बिटुपन बोरा के सहयोग से आरोपी देहा को पकड़ लिया। शर्मा को तत्काल जेएमसीएच में भर्ती कराया गया।  असम पुलिस द्वारा सुनील कठातला का सम्मान नोखा के व्यापारी रामकिशन गट्‌टाणी का जोरहाट में आटे और मैदे का बिजनेस है। आरोपी प्रांजल बोरा उर्फ देहा और राहुल साहू ने फिरौती की मांग करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था। सुनील ने बताया कि रात के करी...

हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

बीकानेर बुलेटिन दिसपुरः बीजेपी के नेता हेमंत बिस्वा सरमा असम को असम का मुख्यमंत्री बनाया गया है. राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई. श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ. रविवार के दिन हेमंत विस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और उसके बाद फिर असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था. उनके शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. एनडीए को दूसरी बार बहुमत राज्य विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसके लिए बैठकों का दौर जारी था. एक हफ्ते तक चली अलग-अलग बैठकों के बाद यह तय हुआ कि सरमा राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.  बता दें कि हाल में हुए असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को लगातार प्रदेश में दूसरी बार स्पष्ट बहुमत मिला है. बैठक में सर्बानंद सोनोवाल ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और हाफलांग से नव निर...

राज्य में नए साल से शुरू हो जाएंगी सभी कक्षाओं की क्लास, जानें क्या कहा शिक्षा मंत्री ने

  असम@   असम में नए साल से सभी क्लास की कक्षाए शुरू हो जाएंगी. राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने यह जानकारी दी. असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) नियमों के चलते प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शैक्षिक संस्थानों पर लगी सभी पाबंदियों को 1 जनवरी से हटा दिया जाएगा. सरमा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से उत्पन्न हालात में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है. फिलहाल संक्रमण दर बहुत कम है. इसके मद्देनजर पाबंदियां हटाने का फैसला लिया गया है उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षाओं की उपस्थिति की क्रमानुसार व्यवस्था को खत्म करने दिया जाएगा और अगले साल से सभी स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.  उधर, मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से नियमित रूप से शुरू होंगी. ये जानकारी मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार इंदर सिंह तोमर ने दी. उन्होंने कहा कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगे.  ...