Skip to main content

Posts

Showing posts from May 22, 2021

बीकानेर:फार्मासिस्टों के वैक्सीनेशन के लिए लगेगा कैम्प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर -22 मई। कलक्टर नमित मेहता के आदेशानुसार समस्त केमिस्ट (मालिक/भागीदार) फार्मासिस्टों के वैक्सीनेशन के लिए आरसीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा तय किया गया है कि जल्द ही वैक्सीनेशन के लिए कैम्प लगाया जाएगा। बीकानेर डिवीजन कैमिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, प्रवेश जोशी ने बताया कि वैक्सीनेशन कैम्प के लिए स्वयं का नाम, फर्म का नाम, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि, अपना आईडी कार्ड (आधार कार्ड साथ में लाना होगा) रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। जोशी ने बताया कि लिस्ट के आधार पर तहसील मुख्यालयों [श्रीडूंगरगढ़, नोखा, लूणकरणसर, श्रीकोलायत, बज्जू, छत्तरगढ़, खाजूवाला] पर भी वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैमिस्ट्स से कहा गया है कि जिसे भी वैक्सीनेशन कराना है वे उपर्युक्त डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं उसके बाद विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाएगा जो विभाग द्वारा कैम्प के माध्यम से लगवाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किशन जोशी (सचिव) मो. 9829217085 , प्रवेश जोशी मो. 8005725868 [वाट्सएप्प] पर सम्पर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पात्र रोगियों को मिले-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को डॉ तनवीर मालावत अस्पताल में  कोरोना का चिरंजीवी योजना से इलाज का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इस महती योजना पर प्रकाश डाला तथा सभी से इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सन्देश को आमजन तक पहुँचाया कि चाहे राजस्थान सरकार का सारा बजट खर्च हो जाए, राजस्थान के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कोरोना में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ  निजी चिकित्सालयों में भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजना के तहत कवर होने वाले रोगियों को चिन्हित निजी चिकित्सायों में भी उपचार करवाने की सुविधा दी है। उन्होंने डाॅ.तनवीर मालावत के सामाजिक सरोकार में दिए योगदान की सराहना की और कहा कि आपने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ...

जरूरतमंद व गरीब को दिए सुखा राशन सामग्री के किट

बीकानेर बुलेटिन उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका कार्मिकों को सौंपे एरियर भुगतान का पत्र बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजीव गांधी की पूण्य तिथि बलिदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को देशनोक नगर पालिका कार्यालय में गरीब और जरूरतंद परिवारों को सुखा राशन के किट प्रदान किए और नगर पालिका के चैयरमैन को एम्बुलेंस का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के सभी कार्मिकों को सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र दिए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाटी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली लहर के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहे, उस पर काम किया था। उनके आव्हान पर सामाजिक संगठनों का राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भी किसी को भी भूखा नहीं रखने दिया जायेगा। इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जरूतमंद परिवारों को 500 सूखा खाद्य सामग्री किट तथा भूरा परिवार ने 100 राशन सामग्री किट निःशुल्क प्रदान किए हैै। भाटी ने कहा कि सूखा भोजन के किट वार्डवार जरूरतंदों को दिए गए है। उन्हांेने सभी वार्डों के ...

बीकानेर:देशनोक भामाशाहों की भूमि-भाटी

बीकानेर बुलेटिन उच्च शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को भामाशाह कैलाश चंद्र बोथरा, अशोक कुमार बोथरा पुत्र दीपचंद बोथरा देशनोक-कोलकता की ओर से उपलब्ध कराएं गए 20 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देशनोक मां करणी और भामाशाहों की भूमि है। दानदाताओं के सहयोग से ही भव्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा गोशालाओं का निर्माण करवाए गए है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के प्रारंभ हो जाने से चिकित्सालय में बिजली के बिल से निजात मिलेगी। करीब सालाना 60 हजार की राशि बिजली के बिल चुकाने पर खर्च होती थी, जिसकी बचत होगी और बचत की राशि चिकित्सालय की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च हो सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि हाॅस्पिटल प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन को अपने हाॅल का उपयोग करने की स्वीकृति दी है। बदले में नगर पालिका प्रशासन इस हाॅल की मैन्टीनेश का खर्चा वहन करेगा। उ...

डोर टु डोर सर्वे और वैक्सीनेशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएससी) प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डोर-टु-डोर सर्वे तथा वैक्सीनेशन की प्रगति समीक्षा की गई। शर्मा ने कहा कि सर्वे टीमों को एक्टिव करते हुए प्रत्येक घर तक इनकी पहुंच सुनिश्चित की जाए। यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा इस दौरान सर्दी, जुकाम अथवा आईएलआई प्रकृति के चिन्ह्ति मरीजों को मेडिकल किट हाथोहाथ दी जाए। इस दौरान प्रोनिंग प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संभावित मरीजों को प्रारम्भिक स्तर पर चिन्हित करने तथा समय पर उपचार प्रारम्भ करने के दृष्टिकोण से डोर टु डोर सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी प्रभारी भी इनकी नियमित माॅनिटरिंग करें। उन्होंने यूपीएससी वार वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की तथा कहा कि इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से किया जाए। वैक्सीनेशन, कोरोना संक्रमण के विरूद्ध यह प्रभावी सुरक्षा चक्र है। वैक्सीनेशन के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल की ...

मानव सेवा समिति ने दी छह बाईपेप मशीनें

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। मानव सेवा समिति द्वारा शनिवार को कोरोना मरीजों के लिए छह बाईपेप मशीनें भेंट की गई।  इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य, डॉ. गिरीश प्रभाकर, डॉ. अशोक परमार , डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. मनोहर , डॉ. दीवान जाखड उपस्थित थे। डॉ. आर्य ने कहा कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मरीजों के उपचार के लिए यह मशीनें बेहद उपयोगी साबित होंगी। डॉ. आर्य ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा यूरोलॉजी और बच्चा अस्पताल को गोद लिया हुआ है। डॉ. आर्य ने बताया कि इन मशीनों का मूल्य 4.7 लाख रुपये है।

बीकानेर:18+ वैक्सिनेशन होगी क्या रविवार को ?

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में कोरोना वैक्सीन को लेकर हर रोज युवाओं में उत्साह रहता है। हर दिन ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होने के इंतजार में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा है। बीकानेर में कोरोना वैक्सीन 18+ आयु वर्ग में रविवार को केवल 11 ग्रामीण क्षेत्रों में ही COVISHIELD डोज का वैक्सिनेशन होगा। शहर में रविवार को 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन नहीं होगा। शहर के युवा साथी इंतजार ना करें। बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ वैक्सिनेशन होगा जिसमें अधिकांश सेन्टरो पर Covaxin तो कुछ सेंटरों पर COVISHIELD की डोज लगेगी।

कोरोना अपडेट:सेम्पल पर भी भारी पड़ी रिकवरी

बीकानेर बुलेटिन कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट दिनांक: 22-5-2021 कुल सेम्पल- 1902 पॉजिटिव- 327 रीकवर-. 705 कुल एक्टिव केस- 4487 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 57 होम क्वारेन्टइन- 3635 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 146  माइक्रो कंटेनमेंट जिले में कोरोना उतार चढ़ाव ग्राफ के बीच अब तेवर भी कुछ ढ़ीले होने लगे है। शनिवार को जहां पहली लिस्ट 228 में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। तो वहीं दूसरी लिस्ट में 99 संक्रमित मामले सामने है।

बीकानेर:खाकीधारियों की वर्दी में धौंस,कमांडर ने ड्यूटी से हटाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: लॉकडाउन के दौरान प्रशासन और पुलिस की सख्ती की आड़ में अब कई खाकीधारियों ने वर्दी की धौंस दिखाकर वसूली शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला अभी हाल में कोतवाली इलाके में आया। जहां सुनारों की गुवाड़ में रात को किसी काम से निकले ओमसिंह नामक युवक को होमगार्ड के एक जवान रोक लिया और पूछताछ करनी शुरू कर वर्दी की धौंस दिखाते हुए पाँच सौ रूपये मांगे। इस दरम्यान मौके पर मौजूद किसी रिपोर्टर ने होमगार्ड के जवान की करतूत का वीडिया बना लिया। वीडिय़ों में होमगार्ड का जवान ना सिर्फ नशे में धुत्त लडखड़़ाता नजर आ रहा है,बल्कि पुलिस अधिकारियों को भद्दी गालिया भी निकालता नजर आ रहा है। यह भी खबर है कि वीडियो में दिख रहे होमगार्ड जवान के साथ उसका एक साथी होमगार्ड भी शामिल था। वसूली में लिप्त होमगार्ड के जवान की पहचान प्रदीप कुमार माली के रूप में हुई है,जो नशे की हालत में मौके पर एक स्कूटी सवार को रोकते समय गिरकर घायल भी हो गया था। होमगार्ड जवान प्रदीप कुमार की इस करतूत की शिकायत मिलने के बाद कंपनी कमांडर ने उसे ड्यूटी से हटा दिया है,और उसके साथी होमगार्ड का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता ...

गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए कन्टींजेन्सी प्लान की क्रियान्विति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

बीकानेर बुलेटिन ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग पूरी करे केन्द्र जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्मी के इस समय में कन्टींजेन्सी प्लान की क्रियान्विति करते हुए पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों के लिए महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) राजस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए। इस विषय पर राज्य सरकार के अधिकारी केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय करेंं। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेयजल प्रबंधन की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को ईसरदा, नवनेरा और परवन बांध जैसी अन्य सभी महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं के कार्याें को भी तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में अब तक किए गए बेहतर जल प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रदेशवास...

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने डोर टु डोर वितरित किया आयुर्वेदिक काढ़ा

बीकानेर बुलेटिन आयुर्वेद विभाग और विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम बीकानेर, 22 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को मोहता चौक क्षेत्र में डोर टु डोर पहुंचकर आमजन को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद विभाग तथा विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है। उन्होंने आंवला, हरड़, बहेड़ा सहित विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों के गुणों के बारे में बताया तथा आयुर्वेद विभाग और विप्र फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दौर में इनके द्वारा मानवता की रक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने परहित को सबसे बड़ा धर्म और दूसरों को पीड़ा पहुंचाने को सबसे बड़ा पाप बताया। डॉ. कल्ला ने कहा कि इन सभी प्रयासों के साथ प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण सतर्कता रखनी जरुरी है। सभी मास्क लगाएं, आवश्यक दूरी रखें तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करें। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। साथ ही लॉक डाउन ...

बीकानेर:नेत्र ज्योति सेवा संस्थान ने दिए 400 पल्स ऑक्सीमीटर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। नेत्र ज्योति सेवा संस्था द्वारा शनिवार को 400 पल्स ऑक्सीमीटर जिला कलक्टर नमित मेहता को भेंट किए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही अनेक संस्थाएं भी आगे आकर सहयोग कर रही हैं, जो कि सराहनीय है। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा उपलब्ध करवाए गए यह पल्स ऑक्सीमीटर सीएचसी और पीएचसी स्तर पर उपयोग में लिए जाएंगे। इसके लिए यह पल्स ऑक्सीमीटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे जाएंगे। इस दौरान नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, संस्था के राकेश सोलंकी और शहजाद अहमद मौजूद रहे।

संत समाज भी सेवा में अग्रणी, सुरक्षाकर्मियों को दे रहे केसर दूध की सेवा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। सेवा के इस दौर में अब संत समाज भी पीछे नहीं है। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए केसर दूध सेवा प्रारंभ की गई है। सरजूदासजी महाराज ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा वर्तमान में कोरोना को नियंत्रण व लॉकडाउन को प्रभावी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना वॉरियर्स के रूप में इनकी सेवाएं सराहनीय है। श्रीश्री 108 श्री रामदासजी महाराजजी की कृपा से वॉरियर्स की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े इसलिए केसर दूध सेवा दी जा रही है। इस दौरान मनीष भाटी, महावीर पंडित, हनुमान भाटी, उत्तम भाटी, लक्ष्मण भाटी, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।

बीकानेर:एएसआई को एसपी प्रीति चन्द्रा ने लाइन हाजिर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: बीकानेर पुलिस पिछले कुछ महीनों से आमजन से अपने व्यवहार के चलतें सुर्खियों में रही है। अब ऐसा की एक मामला नोखा पुलिस से जुड़ा सामने आया है। जिसमें एएसआई के द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के चलतें उसे लाइन हाजिर किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा पुलिस के एएसआई ईश्वरराम बिश्नोई के दुर्व्यवहार के चलतें आमजन को परेशानी हो रही थी, जिसकी शिकायतें भी बार-बार एसपी कार्यालय तक पहुंच रही थी। अब इस मामलें पर एक्श लेते हुए जिले की एसपी प्रीति चन्द्रा ने लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले भी बिश्नोई को दंतौर, महाजन और लूनकरनसर जैसे थानों में दुर्व्यवहार के चलते हटाया गया था ऐसी जानकारी मिली है।

बीकानेर : युवक की ट्रैन से टकराने से मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिली है कि ऋषिकेश से बाड़मेर जा रही गाड़ी के आगे बाइक पर सवार एक युवक चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में  मृतक की पहचान रासीसर बड़ा बास निवासी 22 वर्षीय बालकिशन पुत्र मनीराम प्रजापत के रूप में हुई । घटना की जानकारी मिलने के बाद नोखा में तैनात आरपीएफ स्टाफ ने मृतक का शव अस्पताल रखवाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।