Skip to main content

जरूरतमंद व गरीब को दिए सुखा राशन सामग्री के किट

बीकानेर बुलेटिन





उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका कार्मिकों को सौंपे एरियर भुगतान का पत्र


बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजीव गांधी की पूण्य तिथि बलिदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को देशनोक नगर पालिका कार्यालय में गरीब और जरूरतंद परिवारों को सुखा राशन के किट प्रदान किए और नगर पालिका के चैयरमैन को एम्बुलेंस का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के सभी कार्मिकों को सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र दिए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाटी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली लहर के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहे, उस पर काम किया था। उनके आव्हान पर सामाजिक संगठनों का राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भी किसी को भी भूखा नहीं रखने दिया जायेगा। इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जरूतमंद परिवारों को 500 सूखा खाद्य सामग्री किट तथा भूरा परिवार ने 100 राशन सामग्री किट निःशुल्क प्रदान किए हैै।

भाटी ने कहा कि सूखा भोजन के किट वार्डवार जरूरतंदों को दिए गए है। उन्हांेने सभी वार्डों के पार्षदों एवं नगर पालिका कार्मिकों का आव्हान किया कि देशनोक में कोरोना एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित हो। इसकी पालना होने पर ही हम कोरोना की चैन को तोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे कोरोना रोगियोें की संख्या में कमी आ रही है। यह तभी संभव हुआ है कि लोग इसे गंभीरता से ले रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सा उपकरण सुलभ कराए गए है। कोलायत क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विधायक निधि कोष से एम्बुलेंस की स्वीकृति जारी की है, जो शीघ्र ही उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधानों की कमी नहीं आने दी जायेगी।

नगर पालिका कार्मिकों की मांग हुई पूरी-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका के समस्त कार्मिकों की मांग को पूरा करते हुए सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र कार्मिकों को सौंपे। उन्होंने करीब 63 लाख रूपये का भुगतान किया। उन्होेंने पालिका कार्मिकों को आश्वस्त किया कि उनकी शेष एरियर की राशि का भुगतान उनके खातों में आने वाले समय में दो किस्तों में करवाई जायेगी। इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमैन ओम  प्रकाश मूंधड़ा ने कहा कि नगर पालिका की वित्तीय स्थिति में सुधार किया जा रहा हैं। कार्मिकों की सभी वाजिब मांगों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुखा राशन सामग्री किट में 500 रूपये की खाद्य सामग्री पेक की गई है।
मास्क व दवा किट दिए पार्षदों को- इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने देशनोक को कोरोना संक्रमण से मुक्त करवाने के लिए नगर पालिका के सभी वार्ड के पार्षदों को मास्क,सेनेटाइजर व दवा के किट प्रदान किए और आव्हान किया कि कोरोना संक्रमित लोगों को दवाओं के किट के साथ मास्क का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले। वार्डों में नियमित रूप से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाएं। आमजन को समझाइश करें कि कोरोना का टीका उनके बेहतर स्वास्थ्य व जीवन के लिए सुरक्षा कवच है। पात्र लोग इसे नम्बर आने पर आवश्यक रूप से लगवाएं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, इओ नगर पालिका श्रीमती सुरेन्द्र चौधरी, बीसीएमओ रमेश गुप्ता सहित वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।