Skip to main content

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने डोर टु डोर वितरित किया आयुर्वेदिक काढ़ा

बीकानेर बुलेटिन





आयुर्वेद विभाग और विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर, 22 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को मोहता चौक क्षेत्र में डोर टु डोर पहुंचकर आमजन को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद विभाग तथा विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है। उन्होंने आंवला, हरड़, बहेड़ा सहित विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों के गुणों के बारे में बताया तथा आयुर्वेद विभाग और विप्र फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दौर में इनके द्वारा मानवता की रक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने परहित को सबसे बड़ा धर्म और दूसरों को पीड़ा पहुंचाने को सबसे बड़ा पाप बताया।

डॉ. कल्ला ने कहा कि इन सभी प्रयासों के साथ प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण सतर्कता रखनी जरुरी है। सभी मास्क लगाएं, आवश्यक दूरी रखें तथा कोरोना एडवाइजरी की पालना करें। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। साथ ही लॉक डाउन की गाइडलाइन की पालना का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब तक कि सख्ती से कोरोना के नए और एक्टिव मामलों में कमी आई है। हमें इस सतर्कता को सतत रूप से बनाए रखने की जरूरत है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे लंबी नहरबंदी के मद्देनजर उपलब्ध पानी का प्रभावी वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति इसका संयमित उपयोग करे। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष रामकुमार व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा घर-घर काढ़ा वितरण का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि डोर टु डोर काढ़ा वितरण के साथ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना से बचाव की अपील से सम्बंधित पेम्पलेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान नारायण पारीक, छोटूलाल चूरा, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, रमेश व्यास, के.सी. ओझा, सुनील बांठिया, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रमेश सोनी, डॉ. सुधांशु व्यास, डॉ. इरशाद रफीक, डॉ. कौशल्या सेन, डॉ. जितेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।