Skip to main content

गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए कन्टींजेन्सी प्लान की क्रियान्विति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

बीकानेर बुलेटिन





ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग पूरी करे केन्द्र

जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्मी के इस समय में कन्टींजेन्सी प्लान की क्रियान्विति करते हुए पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों के लिए महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) राजस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए। इस विषय पर राज्य सरकार के अधिकारी केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय करेंं।

श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेयजल प्रबंधन की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को ईसरदा, नवनेरा और परवन बांध जैसी अन्य सभी महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं के कार्याें को भी तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में अब तक किए गए बेहतर जल प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
श्री गहलोत ने कहा कि विधायकों की अभिशंषा के आधार पर पेयजल संबंधी स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 10 नलकूपों और 40 हैण्डपम्प के कार्यों की मंजूरी दी हुई है। अभियंता इन कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग कर सुनिश्चित करें कि ये सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हों, ताकि आमजन को इनका लाभ समय पर मिल सके। 

जलदाय मंत्री श्री बीडी कल्ला ने जल जीवन मिशन ग्रामीण में प्रदेश की विभिन्न पेयजल योजनाओं के कार्याें को सम्मिलित करने का सुझाव दिया ताकि हर घर पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में शहरी क्षेत्रों के लिए भी जल जीवन मिशन की घोषणा की गई है। विभाग के अभियंता शहरी जल प्रदाय योजनाओं से संबंधित कार्यों को इसमें शामिल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। 

बैठक में जलदाय विभाग के एसीएस श्री सुधांश पंत ने बताया कि कोविड की चुनौती के बावजूद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु के दौरान बेहतरीन पेयजल प्रबंधन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 30 शहरों तथा 2777 गांव-ढाणियों में पेयजल का परिवहन किया जा रहा है। साथ ही, 779 नए जल स्रोत बनाने, पाइपलाइन अथवा पम्प सेट बदलने के 245 तथा 272 नए नलकूप अथवा हैण्डपम्प चालू करने के कार्य किए हैं। 

बैठक में बताया गया कि इन कार्याें के लिए फरवरी-मार्च महीनों में ही 220 करोड़ रूपए से अधिक की स्वीकृतियां जारी कर दी गई थीं। इनके आधार पर टैंकरों से जल परिवहन, नए जल स्रोत तैयार करने, पाइपलाइन एवं पम्प सेट बदलने आदि पेयजल संबंधी कार्य कराए गए हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वीकृतियां भी जारी की जा रही हैं। 

श्री सुधांश पंत ने बताया कि सभी जिला कलक्टरों को ग्रीष्मकालीन पेयजल प्रबंधन के आकस्मिक कार्य हेतु 50 लाख रूपए प्रति जिला फरवरी माह में ही स्वीकृत कर दिए गए थे, जिसके आधार पर कुल 14.75 करोड़ रूपए की लागत वाले 324 स्वीकृत कार्यों में से 114 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 290 कार्य प्रक्रियाधीन हैं। 

बैठक में बताया गया कि वर्तमान मेें इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र से जुड़े जिलों के लिए चालू नहरबंदी इतिहास की सबसे बड़ी नहरबंदी है। इसमें पंजाब में नहरों की रि-लाइनिंग एवं रख-रखाव के लिए 60 दिन तक जल प्रवाह रोका गया है।  बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बाड़मेर जिले पूर्णतः तथा सीकर एवं झुंझुनूं जिले आंशिक रूप से प्रभावित हैं। इस अवधि में पेयजल की उपलब्धता के लिए विभाग ने डिग्गियों, टैंक आदि जल स्रोतों में पानी का स्टोरेज कर पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आने दी है। नहरबंदी 28 मई को समाप्त हो रही है। 

जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन महाजन ने बताया कि पंजाब क्षेत्र में नहरबंदी के दौरान नहरी क्षेत्र में रि-लाइनिंग तथा जीर्णोद्धार का काम तीव्र गति से चल रहा है। इससे बरसात के दिनों में बहकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जा सकेगा और राजस्थान के लिए अधिक मात्रा में जल उपलब्ध हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री ने जलदाय तथा जल संसाधन विभागों के अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंताओं आदि से पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन, नहरबंदी आदि विषयों पर गहन संवाद कर फीडबैक लिया। बैठक में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, मुख्य अभियंता जलदाय विभाग श्री सीएम चौहान, मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री आशिम मार्कण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।