बीकानेर बुलेटिन जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर शादी समारोहस्थल पर बारात रवानगी से पहले लीकेज के बाद गैस के दो सिलेण्डर फटने से दो बच्चों की मौत और 61 जने झुलस गए। इनमें दूल्हा व दूल्हे का पिता भी शामिल है। 25 जनों की हालत गंभीर बताई जाती है। पूरी ढाणी जल गई। शादी समारोह और गांव में शोक छा गया। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार भुंगरा निवासी सगतसिंह पुत्र पूंजराजसिंह के पुत्र सुरेन्द्रसिंह की गुरुवार को शादी है और पोखसर गांव बारात जानी थी। बारात रवानगी से कुछ देर पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे ढाणी के चौक में दुल्हे को तैयार करने के साथ ही नेत भराई की रस्म अदा की जा रही थी। पास ही खाना बन रहा था और अनेक रिश्तेदार व ग्रामीण खाना खा रहे थे। पीछे की तरफ सिलेण्डर में गैस लीकेज हो गया। गैस ढाणी में फैलने लगी और वहां मौजूद ग्रामीणों के कपड़ों तक में पहुंच गई। इस दौरान बीड़ी या खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से वहां आग लग गई। पड़वे में रखे गैस के दो सिलेण्डर चपेट में आ गए। जो धमाके के साथ फट गए। पूरी ढाणी में आग लग गई। लोगों में अफरा-तफरी सी मच गई। देखते ही देखते ही लोग...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक