Skip to main content

Posts

Showing posts from February 28, 2021

महरूम गोरी की याद मे हुई 6 छठी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

बीकानेर बुलेटिन अतिथिगण द्वारा विजेता टीम को जीत की दी गई खिताब ट्रॉफी बीकानेर।  बीकानेर शहर के बाबुलाल रेलवे फाटक पुलिया के समीप रेलवे वर्कशॉप के मुर्गा ग्राउण्ड पर रविवार को महरूम रेलवे क्रमचारी मोहम्मद फारुख गोरी की याद मे खेली गयी क्रिकेट प्रतियोगिता का  समापन हुआ । इस दौरान विजेता टीम फाईनल मैच के कप्तान गणपत ओर उप विजेता टीम के कप्तानो को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ओर विशिष्ठ अतिथिगण द्वारा ट्राफी का वितरण किया गया। प्रतियोगिता संयोजक फिरोज गोरी ने बताया की प्रतियोगिता का शुभांरभ पिछली 30 जनवरी को हुआ था। प्रतियोगिता में बीकानेर की विभिन्न टीमों ने राउंड के अनुसार मैच खेले।  प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया।  इस अवसर पर मुख्यअतिथि बीकानेर शहर काग्रेंस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल मजीद खोखर, विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, यूथ काग्रेंस नेता ओर पूर्व  देहात काग्रेंस यूथ अध्यक्ष आजम अली खां, तोला राम सिहाग, स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को किया सम्मानित।  इस अवसर ...

जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ जमीन पर ऋण लेकर धोखे से अन्यत्र बेचने के मामले में आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने एसपी के निर्देशो पर की हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में आज पिता चोखाराम और पुत्र चेतनराम को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस इन दोनो से पूछताछ कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को प्रार्थी जुगल किशोर शाखा प्रबंधक राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपियों मैं लालमदेसर मगरा में अपनी जमीन पर पहले तो ऋण लिया और ऋण लेने के बाद भी धोखाधड़ी पूर्वक जमीन अन्यत्र बेच दी।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी कि बैठक संपन्न

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 28 फरवरी । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि आज सर्किट हाउस में राज्य कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसे राजस्थान की प्रभारी आशा शर्मा (केंद्रीय संयुक्त सचिव) ने संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी की बैठक की रिपोर्टिंग की और भावी कार्यक्रमों को मीटिंग में रखा। बैठक में 11 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।राज्य उपाध्यक्ष दुर्गा स्वामी ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष नारे के साथ मनाया जाएगा। "लोकतंत्र पर हमले बंद करो, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करो" की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सप्ताह भर पूरे राजस्थान में पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत गांव, तहसील और जिला स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करते हुए सरकारों द्वारा आमजन विरोधी फैसलों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत तीन काले कृषि कानूनों, श्रम कानूनों पर हमले, नई शिक्षा नीति के दुष्परिणामों तथा सार्वजन...

बीकानेर:उपाध्याय ने किया 74वीं बार रक्त दान,रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ रक्तदान एक ऐसा दान है जिसके माध्यम से आप किसी का जीवन बचा सकते हैं बिरजू एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन में अब तक 74 बार रक्तदान किया है। बिरजु उपाध्याय मेघासर द्वारा आज 74वीं बार रक्तदान किया है । उपाध्याय ने कहा कि जीवन में सभी को बढ़-चढ़कर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करना चाहिए। ताकि आपका रक्त किसी को जीवन प्रदान कर सकें।

महाप्रबंधक महोदय ने बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण किया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ श्री आनन्द  प्रकाश, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे  ने आज दिनांक 28.02.2021 को बीकानेर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया  । उन्होंने स्टेशन की सभी ईकाईयों का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने स्टेशन पर गाडी सं. 06054 बीकानेर-मदुरई स्पेशल गाडी  का  भी  निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व महाप्रबंधक महोदय ने प्लेटफार्म सं. 1 पर स्थित वीआईपी रूम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अधिकारीगणों  के साथ कोटगेट फाटक की समस्या के निस्तारण किए जाने वाले उपायों , प्लेटफार्म सं. 1 व 6 पर लिफ्ट लगाए जाने , माल लदान की  कैसे वृद्धि की जा सकती है सहित अनेक विषयों पर चर्चा की ।  इस अवसर पर श्री संजय श्रीवास्तव , मंडल रेल प्रबंधक , बीकानेर सहित अनेक अधिकारीगण व रेलवे कर्मचारीगण मौजूद रहे ।           

त्रिलोक सिंह चौहान बने बीकानेर रग्बी फुटबॉल के सचिव

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ने जिलों अनुसार की गई घोषणाओं में बीकानेर जिले के सचिव  त्रिलोक सिंह चौहान को बनाया गया है वें शीघ्र ही इस खेल को लेकर  अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को इस खेल के नियम व इसके फायदे की जानकारी देंगे जैसा की अभी हाल ही में इस खेल को भी स्कूली खेलों में शामिल किया गया है जिसका फायदा स्कूली बच्चे आगे भविष्य में अपने कैरियर के लिये भी चुन सकते हैं जिससे वे भी आगामी दिनों में इसे स्कूली स्तर पर खेलकर सरकारी व प्राइवेट स्कूल में शारिरिक शिक्षक का पद ग्रहण कर सकते है  जल्द ही बीकानेर में इस रग्बी फुटबॉल का कैम्प भी लगाया जाएगा जिससे बच्चों में इस खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा उन्हें इस खेल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी जिसके लिए बाहर से प्रशिक्षक बुलाये जाएंगे वे इन्हें प्रशिक्षण देंगें जिसे बाद में लगातार एक केंद्र चिन्हित कर नियमित प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि इस खेल का प्रचलन अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके जिला सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने बताया की आजकल खेलों को सरकार बढ़ावा भी देरही है जिसमें पैसा भी है ओर उज्ज्वल भविष्य भी बस उन्हें जाग्...

डॉ कल्ला को सौंपा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का 15 सूत्रीय मांग पत्र

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का शिष्टमंडल ऊर्जा और जन स्वास्थ्य मंत्री से मिला बीकानेर 28 फरवरी 2021, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का शिष्टमंडल प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा के नेतृत्व में  बीडी कल्ला (ऊर्जा और जन स्वास्थ्य मंत्री) राजस्थान सरकार से मिला। प्रगतिशील ने राजस्थान राज्य के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित आवश्यक मांगों को लेकर एक 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के आह्वान पर मंत्री महोदय को सुपुर्द किया।  बीडी कल्ला ने मांग पत्र को पढ़ने के पश्चात यह कहा कि मैं अपनी ओर से माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को जरूर आपकी समस्याओं से अवगत करा दूंगा हमारी सरकार आपके इस मांग पत्र को निश्चित ध्यान पूर्वक अध्ययन के पश्चात जो संभव होगा हम शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों में निश्चित तौर पर फैसला लेंगे मांग पत्र में मुख्य रूप से जनवरी 2004 के पश्चात नए कर्मचारियों एवं शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पे ग्रेड संशोधन, मंत्रालय कर्मचारियों के ग्रेड संशोधन और शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को लेकर इस पर अधिक ध्यान देने के लिए मंत्री महोदय को कहा गया ।  हम...

बीकानेर: महावीर रांका बने आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर 28 फरवरी 2021। नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के ट्रस्ट मंडल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की विधिवत शुरूआत सामूहिक नवकार मंत्र के साथ हुई। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने अपने कार्यकाल में  संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतिष्ठान ने ओडिटोरियम, बीएमटी यूनिट, प्रेक्षा कॉटेज, जैन कन्या महाविद्यालय में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ महाश्रमण भवन सहित अनेक सामाजोपयोगी कार्य किये तथा जारी है। छाजेड़ ने सभी ट्रस्टियों का अभार जताते हुए कहा कि प्रतिष्ठान के सभी ट्रस्टियों ने हमेशा पूरे तन-मन और धन से सहयोग किया। इन सभी भामाशाहों के सहयोग से ही प्रतिष्ठान आज इस मुकाम पर पहुंचा है जिसे जैन समाज में ही नहीं अपितु सभी समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव तुलसी महाश्रमण जी के आशीर्वाद से ही आज प्रतिष्ठान उच्च स्थान पर पहुंचा है। छाजेड़ ने सभी ट्रस्टियों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने समस्त कर्मचारियों और जैन तेरापंथ समाज के लोगों का आभार जताया जिनके सहयोग से प्रतिष्ठान के सभी कार्यों को सुचारू...

मारवाड़ क्लब जोधपुर फाइनल में, डीएफ़ए बीकानेर व जोधपुर के बीच रविवार को होगा फाइनल

बीकानेर बुलेटिन 27 वे राज्यस्तरीय बच्ची गोल्ड कप टूनामेंट में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच मारवार्ड क्लब जोधपुर व रालावत क्लब उदयपुर के बीच खेला गया ,मैच के प्रारंभ से ही जोधपुर  की टीम आक्रमक रही और मैच के दूसरे मिनट में ही गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी इस गोल के बाद उदयपुर की टीम ने आक्रमक रूप से खेलना शुरू कर दिया और मैच के 16 वे मिंट में जर्षि नंबर 8 ने क्रॉस काउंटर किया लेकिन विफल रहे धीरे धीरे पुष्करणा स्टेडियम दर्शको की हूटिंग से गूंज उठा जब जोधपुर के शक्ति सिंह बेहतरीन तरीके से बॉल को आगे आगे मूव किया लेकिन उदयपुर के खिलाड़ी के पैर से ही आत्मघाती गोल हो गया  टीम का स्कोर 2-0 हो गया इसके बार लगातार उदयपुर के टीम ने छोटे छोटे वाल पास के जरिये मूवमेंट बनाने की कोशिश की लेकिन वे जोधपुर की रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नही हुए ,मैच के 29 वे मिंट में उदयपुर के पास अच्छा था जब गोल पोस्ट से महज कुछ दूरी पर फ्री किक मिली लेकिन इसे भी उदयपुर गोल में तब्दील नही कर कर पाई मध्यांतर के बाद लगातार जोधपुर के शानदार खेल का सिलसिला जारी  किया लेकिन अगर बॉल पजेसन की बात की जा...

पगड़ी बढ़ाएगी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान की आन बान और शान एवं राजस्थान की वेशभूषा का अभिन्न अंग पगड़ी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ाएगी । हाल ही में बीकानेर के कलाकार पवन व्यास द्वारा बनाई गई 1569 फीट लम्बी पगड़ी बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर दिनांक 28.2.2021 को सुबह 10 बजे रखी गई । जिसका उद्धघाटन बीकानेर रेलवे मजिस्ट्रेट राजेन्द्र साहू एवं समाज सेवी भामाशाह महावीर रांका द्वारा किया गया । इसके साथ ही यंहा अलग अलग तरह की सबसे छोटी पगड़ीयो को जनवलोकन के लिए रोट्रेक्ट मरुधरा द्वारा रखी गई जिससे आने जाने वाले यात्रियों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा वहीं राजस्थान टूरिज्म का भी फायदा होगा साथ ही राजस्थानी कला को प्रोत्शाहन मिलेगा ।मुख्य बात ये है कि यंहा सबसे छोटी व सबसे बड़ी पगड़ी एक साथ रखी गई है ।राजस्थान के बागौर की हवेली में रखी पगड़ी से यह 10 गुना ज्यादा लम्बी है । क्लब के अध्यक्ष आशीष किराडू ने बताया कि क्लब द्वारा बीकानेर की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम में पधारे रोटरी क्लब के डीजी हरीश गॉड को महावीर रा...

बीकानेर: युवती के कपड़े फाड़ कर की लज्जाभंग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । मारपीट कर स्त्रीलज्जा भंग करने और जेवरात छीनने का मामला सामने आया हैं। इस सबंध में प्रार्थिया ने सदर थाने में दिवान सिंह चन्दू कंवर, विक्रमसिंह,संजुसिंह और सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय हैं। घटना 26 फरवरी की शाम करीब साढ़े छ बजे के आसपास सुभाषपुरा की है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया के कपड़े फाड़ दिए और स्त्री लज्जा भंग की। आरोपियों ने प्रार्थिया के पहने हुए मंगलसुत्र को भी छीन लिया।

बीकानेर: सास ने बहू पर लगया धोखाधड़ी का केस,मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । तुलसी सर्किल क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय सरोज चावला पत्नी स्व.जीएस चावला ने हाजिर थाना होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्रवधू मिनाली चावला ने लाखों रूपये की एफडीआर मैच्योर होने से पहले ही भुगतान करवा ली,और मेरे ऊपर पुलिस केस कराने का नोटिस भिजवा दिया। पीडि़ता ने बताया कि दस-दस लाख रूपये की एफडीआर मेरी दो पोतियों के नाम थी,जिसमें मुझे नोमिनी बनाया गया था। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मिनाली चावला ने एफडीआर का प्री-मैच्योर भुगतान उठा लिया और अपने वकील के मार्फत मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही का नोटिस भिजवा दिया। सदर थाना पुलिस ने यह मामला भादंस की धारा 420 और 406 के तहत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बीकानेर:7 मार्च से होगी नहरबंदी,सदुपयोग करने की अपील

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मरम्मत के लिए इस वर्ष करीब 84 दिन की प्रस्तावित नहर बंदी की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आमजन से नहरबंदी के दौरान पानी को सावधानी से बरतने और अधिकतम सदुपयोग करने की अपील की। जिला कलक्टर मेहता ने इस संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर बंदी के दौरान पानी की किल्लत ना हो इसके लिए पीएचइडी , आईजीएनपी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी फील्ड पर जाकर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करते हुए वैकल्पिक रणनीति तैयार कर लें और अगले दो दिनों में इस प्लान को प्रस्तुत करें ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रुप से समय पर की जा सके। मेहता ने कहा कि नहर बंदी के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, आईजीएनपी तथा संबंधित स्थानीय प्रशासन का विशेष भूमिका रहेगी। दो चरणों में होगी नहर बंदी बैठक में आईजीएनपी के चीफ इंजीनियर विनोद चैधरी ने बताया कि प्रस्तावित नहर बंदी दो चरणों में  होगी जिसके तहत  7 मार्च से 30 अप्रैल तक आंशिक नहर बंदी तथा 1  से 31 मई तक पूरी तरह नहर बंदी रहेगी। 7 मार्च...