Skip to main content

बीकानेर: महावीर रांका बने आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन



गंगाशहर 28 फरवरी 2021। नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के ट्रस्ट मंडल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की विधिवत शुरूआत सामूहिक नवकार मंत्र के साथ हुई। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने अपने कार्यकाल में  संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतिष्ठान ने ओडिटोरियम, बीएमटी यूनिट, प्रेक्षा कॉटेज, जैन कन्या महाविद्यालय में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ महाश्रमण भवन सहित अनेक सामाजोपयोगी कार्य किये तथा जारी है। छाजेड़ ने सभी ट्रस्टियों का अभार जताते हुए कहा कि प्रतिष्ठान के सभी ट्रस्टियों ने हमेशा पूरे तन-मन और धन से सहयोग किया। इन सभी भामाशाहों के सहयोग से ही प्रतिष्ठान आज इस मुकाम पर पहुंचा है जिसे जैन समाज में ही नहीं अपितु सभी समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव तुलसी महाश्रमण जी के आशीर्वाद से ही आज प्रतिष्ठान उच्च स्थान पर पहुंचा है। छाजेड़ ने सभी ट्रस्टियों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने समस्त कर्मचारियों और जैन तेरापंथ समाज के लोगों का आभार जताया जिनके सहयोग से प्रतिष्ठान के सभी कार्यों को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से किये जा सके। इस अवसर पर सभी ट्रस्टियों से आगामी कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अणुव्रत गीत का सामूहिक गान किया।


बैठक के दौरान आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के नव अध्यक्ष के लिए जैन लूणकरण छाजेड़ ने महावीर रांका के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सर्वसम्मति से आगामी 2020-23 तक के लिए महावीर रांका को अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, कोषाध्यक्ष बिमल चौपड़ा, सहमंत्री जेठमल बोथरा ने नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका को जैन पताका पहनाकर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
             


नवनियुक्त महावीर रांका ने कहा कि सभी का साथ और सहयोग से ही हम सभी कार्य को आसानी से कर सकेंगे। प्रतिष्ठान के द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ और नये आयाम भी भी स्थापित करेंगे जिससे प्रतिष्ठान के साथ-साथ समाज का नाम रोशन होगा।

हंसराज डागा ने कहा कि महावीर रांका एक राजनैतिक क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त किया है। वे दृढ़ निश्चय होने के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर लगे रहते है। इसी के लिए वे अपने हाथ में लिया गया कार्य हमेशा पूरा करते है। जतन संचेती ने नवनियुक्त अध्यक्ष रांका का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे कार्यों को और आगे तक लेकर जाएं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रतिष्ठान द्वारा कार्य किया जाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर दीपिका बोथरा, अमरचंद सोनी, दिल्ली से सुशील जैन, मुंबई से नवरतन सेठिया, गणेशमल बोथरा, नारायण गुलगुलिया, विनोद बाफना, मनोहर नाहटा, किशन बैद ने नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका को बधाई दी। सहमंत्री जेठमल बोथरा ने ट्रस्ट मंडल की पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया। उपस्थित ट्रस्टियों ने आचार्य तुलसी समाधि स्थल के दर्शन कर माला फेरी। उसके बाद तेरापंथ भवन, शान्ति निकेतन व बोथरा भवन में विराजित चारित्रात्माओं के दर्शन कर मंगलपाठ सुना।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।