Skip to main content

Posts

Showing posts from April 2, 2021

बीकानेर प्रेस क्लब के बिस्सा दूसरी बार अध्यक्ष ,महासचिव पद पर विक्रम जागरवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी चुने गए

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 2 अप्रेल । बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जयनारायण बिस्सा विजयी हुए हैं, इससे पूर्व भी वे वर्ष 2015-2017 में बीपीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार को हुए चुनावों में बिस्सा ने 10 मतों से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के रौचक मुकाबले में उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भवानी शंकर जोशी रहे, जिन्होंने 52 मत हासिल किए। महासचिव पद पर विक्रम जागरवाल 30 मतों से विजयी रहे हैं, उन्हें 67 मत हासिल हुए। ज्ञात हो कि जागरवाल ने भी बिस्सा के पूर्व कार्यकाल के दौरान कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी ने 41 मतों से सफलता हासिल की। चुनाव में पत्रकारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया में कुल 141 पत्रकार साथी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते थे, जिसमें से 135 सदस्यों ने वोट डाले। दो वोट खारिज भी हुए हैं। तीन पदों पर हुए चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल करने की सफलता कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी को मिली, उन्हें 87 मत हासिल हुए। विजयी मतदाताओं ने सभी...

एक साथ चला बच्चों व बड़ों का टीकाकरण, बड़ों को लगी कोविड वैक्सीन तो बच्चों को 12 बीमारियों से किया प्रतिरक्षित

बीकानेर बुलेटिन 45 प्लस जनसंख्या में बढ़ा टीकाकरण रुझान बीकानेर, 2 अप्रैल। ज़िले में बच्चों व बड़ों के एक साथ टीकाकरण का प्रयोग सफल रहा। ज़िला कलक्टर नमित मेहता के सुझाव पर शुक्रवार को जहां एक तरफ एमसीएचएन दिवस मनाते हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को 12 जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित किया गया वहीं 102 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण भी किया गया। सामान्यतया बच्चों के टीकाकरण के दिन 1000-1200 से अधिक कोविड टीकाकरण नहीं हो पाता वहीं इसबार 7,749 व्यक्तियों को प्रतिरक्षित किया गया है। कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण के महा अभियान में कलेक्टर मेहता के निर्देश पर जिला व खंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पूरे दिन 1-1 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी। क्षेत्र के लोगों से टीके लगवाने के लिए संवाद, चौपाल बैठकें व समझाइश भी की। 7,749 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 45 प्लस आयु वाले रहे आगे शुक्रवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 102 केंद्रों पर 7,749 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 5498 व्यक्तियों ने कोविड वै...

कोरोना अपडेट:-आज आये संक्रमित इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जो कि प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भी चिंताए बढ़ा रहे है। आज बीकानेर में 20 पॉजीटिव मिले है। सीएमएचओ ने बताया कि जहां संक्रमण फेल रहा है। वहां पर तेजी से जांचे की जा रही है। बता दे कि कल भी 19 पॉजीटिव आए थे।। आज गोगोगेट, गोपेश्वर बस्ती, रामपुरा बस्ती, केईएम रोड, सुपर मोटर, चौधरी कॉलोनी, भीनासर, गांधी चौक, गजनेर रोड, बी के स्कूल के पास, निखिल नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीछवाल, सुदर्शना नगर, नापासर इलाके से पॉजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं

बीकानेर: बिना मास्क वाले यात्रियों के कटे चालान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे से प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिसके चलते लूनकरनसर तहसीलदार ने बिना मास्क वाले यात्रियों को समझाइस कर चालान काटकर जुर्माना लगाया। जानकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर आने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।  लापरवाह लोग बिना मास्क बसों में सफर कर रहे है। गुरुवार को लूणकरणसर तहसीलदार शिव कुमार गौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालन नहीं करने वालों के खिलाफ राहगीरों को समझाइस कर जुर्माना भी लगाया। सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों को कोरोना की गंभीरता के बारे में समझाइश करते हुए उन्हें मास्क का उपयोग करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया गया। वहीं लोक परिवहन बसों में बिना मास्क सफर करने वाले यात्रियों को बस में समझाइस कर बस चालको के चालान काटकर गाइडलाइन की पालना करने की हिदायत दी। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया गया। तहसीलदार गोड़ समीपवर्ती गांव शेरपुरा व रामबाग में कोरोना टीकाकरण शिविर का जायजा भी लिया। इस मौके पर महाजन ग्राम विकास अधिकारी अश्विनी दान चारण भ...

पूरे अप्रैल माह सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज होगा कोविड वैक्सीनेशन, छुट्टी के दिन भी लगेंगे टीके

बीकानेर बुलेटिन 45 पार व्यक्तियों के टीकाकरण के साथ कुल टीकाकरण 2 लाख पार बीकानेर, 1 अप्रैल। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से 45 पार आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू हो गया। इसी के साथ बीकानेर जिले का कुल टीकाकरण 2 लाख के आंकड़े को पार कर गया। जिले में अब तक कोविड वैक्सीन की 2,09,004 डोज लगाईं जा चुकी है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी पूरे माह की टीकाकरण योजना तैयार कर ली है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे अप्रैल माह में प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन टीकाकरण सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां तक कि राजकीय अवकाश के दिन भी टीकाकरण जरूर होगा। मेहता द्वारा आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने शहर से लेकर गांव तक सर्वे टीमें में बनाई गई है जो प्रतिदिन घर घर टीकाकरण का संदेश पहुंचाएगी।  गुरुवार को 9,893 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन पहली बार 45 प्लस आयु वालों ने 60 प्लस को पीछे छोड़ा गुरुवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 130 केंद्रों पर 9893 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिक...