Skip to main content

बीकानेर प्रेस क्लब के बिस्सा दूसरी बार अध्यक्ष ,महासचिव पद पर विक्रम जागरवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी चुने गए

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 2 अप्रेल । बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जयनारायण बिस्सा विजयी हुए हैं, इससे पूर्व भी वे वर्ष 2015-2017 में बीपीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार को हुए चुनावों में बिस्सा ने 10 मतों से जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के रौचक मुकाबले में उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भवानी शंकर जोशी रहे, जिन्होंने 52 मत हासिल किए। महासचिव पद पर विक्रम जागरवाल 30 मतों से विजयी रहे हैं, उन्हें 67 मत हासिल हुए। ज्ञात हो कि जागरवाल ने भी बिस्सा के पूर्व कार्यकाल के दौरान कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी ने 41 मतों से सफलता हासिल की। चुनाव में पत्रकारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया में कुल 141 पत्रकार साथी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते थे, जिसमें से 135 सदस्यों ने वोट डाले। दो वोट खारिज भी हुए हैं। तीन पदों पर हुए चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल करने की सफलता कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी को मिली, उन्हें 87 मत हासिल हुए। विजयी मतदाताओं ने सभी साथियों का आभार जताते हुए पत्रकारों के हितों हेतु सदैव तत्पर रहने एवं नवाचारों के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनुराग हर्ष, महासचिव मनीष पारीक व कोषाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य ने सभी साथियों से मिले अपार सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, साथ ही शांतिपूर्वक चुनावी प्रक्रिया के लिए आभार जताया। बीकानेर बुलेटिन परिवार विजय उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है। साथ बीपीसी के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।