बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 फरवरी । नियमों के अनुसार वर्षा जल संरक्षण का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में नगर विकास न्यास भवन निर्माण के लिए नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एन ओ सी) जारी नहीं करेगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्लान के संबंध में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में सभी विभागों को समन्वित रूप से काम करने की आवश्यकता है। मिट्टी, पानी वन का संरक्षण सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके मद्देनजर नगर विकास न्यास यह सुनिश्चित करें कि भवन निर्माण के लिए एनओसी जारी करने से पहले नियमानुसार रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान अनिवार्य रूप से करवाया जाए। साथ ही रैंडम रूप से जांच कर देखें कि नियमों की पालना की जा रही है अथवा नहीं। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की दें सूचना मेहता ने कहा कि जिले की समस्त अस्पतालों से निकल रहे बायो मेडिकल वेस्ट को किस प्रकार निस्तारित किया जा रहा है इसके संबंध में विस्तार पूर्वक सूचना उपलब्ध करवाई जाए। पीएचईडी द्वारा जल स्त्रोतों को संरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक