Skip to main content

Posts

Showing posts from January 26, 2023

वेद व्यास को दूसरे दिन भी पाकिस्तान से मिली धमकी

बीकानेर बुलेटिन भारतीय जनता युवा मोर्चे के शहर अध्यक्ष वेद व्यास को पाकिस्तान से एक बार फिर धमकी मिली है। लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान से आए मैसेज में उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद भी नयाशहर पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है, बल्कि परिवाद दायर करके धमकी से जुड़ी रिपोर्ट जयपुर व नई दिल्ली तक भेज दी है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि ये मैसेज कहां से आया और किसने भेजा है? वेद व्यास को लगातार दूसरे दिन धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, जिसमें खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। इसके साथ ही लिखा है कि अगर तुम अपनी राजनीति करो लेकिन पाकिस्तान और कश्मीर को बीच में मत लाओ। अगर ऐसा करोगे तो तुम्हारी प्रॉब्लम को फिक्स कर देंगे। इसके साथ ही एक आतंकी का फोटा व दो वीडियो इमोजी भी भेजे हैं। जिसमें हथियारों के साथ एक युवक को दिखाया गया है। गुरुवार सुबह आये ये मैसेज भी नयाशहर पुलिस काे दिए गए हैं। उधर, नयाशहर पुलिस ने इस बारे में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। परिवाद दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि इस बारे में राज्य व केंद्र सरकार से ज...

पीबीएम परिसर से 10 ई-रिक्शा को मिली हरी झंडी, मरीज परिजनों को मिलेगी राहत

बीकानेर बुलेटिन शिक्षा मंत्री ने पीबीएम परिसर से 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा किया रवाना बीकानेर, 26 जनवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल से 10 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा मंत्री द्वारा यह ई-रिक्शा विधायक निधि से उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि  अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए यह ई रिक्शा उपयोगी साबित होंगे। यह रिक्शा मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में निशुल्क आवजाही के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को इसकी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल परिसर बहुत बड़ा है। यहां विभिन्न जांचों के लिए मरीजों और उनके परिजनों को एक से दूसरे परिसर में जाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे देखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने प्रिंस बिजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, त्रिलोकी नाथ कल्...

गैस सिलेंडर फटने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा उपखण्ड के दासनु गांव में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लगने से एक 15 साल का मासूम जिंदा जल गया। दादी के मौत के 10वें दिन घर में सत्संग चल रहा था। इसलिए सभी सत्संग में बैठे और विक्रम झोंपड़ी में अकेला सो रहा था। रात करीब 12 बजे चूल्हे पर चाय बनाने के बाद चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी ने आग पकड़ ली। आग तेजी से झोंपड़ी में फैल गई और विक्रम आग से घिर गया। बाहर नहीं निकल पाने के कारण जलकर मौत हो गई। दरअसल, बीमारी के कारण 16 दिसम्बर को विक्रम (15) की दादी की मौत हो गई थी। मौत के दसवें दिन घर में सत्संग चल रहा था। झोंपड़ी के अंदर बने चूल्हे पर करीब 12 बजे चाय बनाई गई थी। जहां विक्रम अकेला सो रहा था। पास ही की दूसरी झोंपड़ी में सत्संग चल रहा था। इस दौरान करीब 10 लोग मौजूद थे। करीब 2 बजे तक घर के सभी लोग सोने की तैयारी में थी कि अचानक चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान आग के चपेट में आने से सिलेंडर फटा गया। अंदर सो रहा विक्रम आग की लपटों से घिर से और बा...