Skip to main content

Posts

Showing posts from March 10, 2023

बीकानेर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: जिले के जेएनवीसी थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि मेरे बेटे एक युवक व महिला ने मिलकर अपहरण कर लिया और अब लाखों रुपये मांग रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीत सिंह पुत्र बच्चनसिंह निवासी पुरानी शिवबाड़ी रोड गली नंबर 8 अम्बेडकर कॉलोनी ने थाने में परिवाद दिया उसमें बताया कि मेरा बेटा बलजीत सिंह 20 नवम्बर को शाम 6 बजे घर से पार्क में घूम कर आने का कहकर निकला। तब से लेकर आज तक वापस घर पर नहीं आया है। इस दौरान सुरेन्द्र नाम के युवक का फोन आया कि बताया कि 30 लाख रुपये दो तो तुम्हारा बेटा मिल जायेगा। उसके बाद 23 दिस को पाण्डे नाक के आदमी ने फोन कर बताया कि 10 लाख रुपये दोगे तो में बता दूंगा कि तुम्हार बेटा कहा है व एक सिमरन नाम की महिला भी इन दिनों के साथ मिलकर पैसे हड़पने व मेरे बेटे को गायब करने में साथ है आदि है।

डांस आइकन सीजन 2 मै बीकानेर के प्रिंस खान का हुआ सिलेक्शन, बधाई देने वालों का लगा तांता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। डांस आइकन सीजन-2 मै बीकानेर का प्रिंस खान का सिलेक्शन होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लगा है। जल्दी देख पाएंगे ए बिग टीवी रियलिटी शो टीवी चैनल पर प्रसारित प्रिंस का डांस। प्रिंस खान का हौसला अफजाई करने के लिए बीकानेर फोटोग्राफर ने दी प्रिंस खान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं जिसमे सोहेब अहमद , फरदिन आदिल राजा, शोएब खान, कमल हुसैन, नीतू तालिब, हासन, तहसीन मौसीन, पवन गोपाल ,सुल्तान, रामप्रताप पानेचा, सुनील धीर, विजय कुमार बोडा, मनोज सोलंकी,अशोक कुलरिया, शाबीर एडिटियर, सैफू ,अनुराग,विशाल, हेमु, जावेद,अजीम,शादाब, रणवीर,जयवीर, विकर्म,गणेश,शिवराज,सुनील शर्मा, हनी फोटोग्राफर एसोसिएशन बीकानेर पूरी टीम ने प्रिंस खान के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

डीजे पर नाच रहे थे कैटरिंग के लिए आए युवक, दुल्हन के पिता ने रोका तो चाकू घोंपा,आंत फटी, हालत गंभीर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  शादी वाले घर में कैटरिंग का काम करने आए युवकों को नाचने से मना करना दुल्हन के पिता को भारी पड़ गया। उनकी जान पर बन आई । युवकों ने नाचने से मना करने पर नाराज होकर दुल्हन के पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात नापासर थाना क्षेत्र के किलचू गांव में बुधवार रात को हुई। परिजन घायल को रात में ही पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार को घायल का इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, चाकू के वार से तीन जगह से आंतें फट गई थीं। नापासर थाना क्षेत्र के किलचू गांव निवासी तौल भारती की बेटी मंजू की नौ मार्च को शादी थी। बेटी की बारात लूणकरनसर से आने वाली थी। आठ मार्च बुधवार को मेहंदी की रात थी। घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में कैटरिंग का काम करने के लिए तौल भारती का भतीजा भंवर भारती दाे युवकों रामपाल व कानसिंह को लेकर आया था। इसी दरम्यान रामपाल व कानसिंह महिलाओं के बीच में जाकर नाच-गाना करने लगे। तब उन्हें दुल्हन के पिता ने मना करते हुए कहा कि आप लोग बाद में नाच लेना, लेकिन वे नहीं माने। युवकों को दोबारा से टोक...

वेटरनरी यूनिवर्सिटी में लगी आग, मौके पर पहुंची दो दमकल, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शुक्रवार को सुबह बीकानेर के वेटरनरी यूनिवर्सिटी के एक हिस्से में आग लग गई। आशंका ये जताई जा रही है कि किसी शार्ट सर्किट की वजह से ये आग फैली है। बरहाल घटना स्थल पर दो दमकम पहुच गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वित्त नियंत्रक कार्यालय में रखी फाइल्स और कागजात आग के हत्थे चढ़ गए।

कोलासर में श्री चामुंडा पैट्रोलियम का हुआ भव्य शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर। गुरुदेव श्री श्री 108 महामंडलेश्वर सूरज दास जी महाराज बीकानेर, श्रीमान भंवर सिंह जी भाटी ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार,श्री सवपिनल जी सूर्यवंशी सेल्स ऑफिसर बीकानेर, श्री जेठानंद जी व्यास हिंदू जागरण मंच बीकानेर, श्री वीरेंद्र जी व्यास अतिरिक्त विकास अधिकारी बीकानेर, श्री मूलचंद जी पाणेचा पूर्व सरपंच अंबासर , श्री गजानंद जी पंचारिया पूर्व सरपंच सेवड़ी, श्री राधेश्याम जी उपाध्याय  सरपंच कोलासर, श्री आशीष जी उपाध्याय सरपंच प्रतिनिधि मेघासर, श्री प्रभु दयाल जी गोदारा पूर्व सरपंच अक्कासर श्री ईशरराम जी मेघवाल सरपंच  बच्छासर, चामुंडा पैट्रोलियम इंडियन ऑयल का भव्य शुभारंभ महामंडलेश्वर गुरुदेव श्री सुरजा दास जी महाराज और सभी विशिष्ट मुख्य अतिथि द्वारा किया गया सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अभिनंदन समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया जिसमें बजरंग लाल  जोशी, महावीर प्रसाद जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री जेठमल जी जोशी कोलासर एवं सेठ श्री सोहन लाल जी हरखावत,  माधवराव जी जोशी चंपासर , कालूराम जी उपाध्याय कोलासर, छगनलाल जी जोशी कोलासर,  जगदीश प्रसाद ...