Skip to main content

कोलासर में श्री चामुंडा पैट्रोलियम का हुआ भव्य शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन



 

बीकानेर। गुरुदेव श्री श्री 108 महामंडलेश्वर सूरज दास जी महाराज बीकानेर, श्रीमान भंवर सिंह जी भाटी ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार,श्री सवपिनल जी सूर्यवंशी सेल्स ऑफिसर बीकानेर, श्री जेठानंद जी व्यास हिंदू जागरण मंच बीकानेर, श्री वीरेंद्र जी व्यास अतिरिक्त विकास अधिकारी बीकानेर, श्री मूलचंद जी पाणेचा पूर्व सरपंच अंबासर , श्री गजानंद जी पंचारिया पूर्व सरपंच सेवड़ी, श्री राधेश्याम जी उपाध्याय  सरपंच कोलासर, श्री आशीष जी उपाध्याय सरपंच प्रतिनिधि मेघासर, श्री प्रभु दयाल जी गोदारा पूर्व सरपंच अक्कासर श्री ईशरराम जी मेघवाल सरपंच  बच्छासर, चामुंडा पैट्रोलियम इंडियन ऑयल का भव्य शुभारंभ महामंडलेश्वर गुरुदेव श्री सुरजा दास जी महाराज और सभी विशिष्ट मुख्य अतिथि द्वारा किया गया सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अभिनंदन समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया जिसमें बजरंग लाल  जोशी, महावीर प्रसाद जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री जेठमल जी जोशी कोलासर एवं सेठ श्री सोहन लाल जी हरखावत,  माधवराव जी जोशी चंपासर , कालूराम जी उपाध्याय कोलासर, छगनलाल जी जोशी कोलासर,  जगदीश प्रसाद जी उपाध्याय गंगाशहर , चांदरतन जी उपाध्याय श्री बालाजी, जयप्रकाश जी शिवाल जोधपुर ,श्रीमती कौशल्या देवी अध्यापिका , जगदीश प्रसाद जी उपाध्याय देशनोक, भंवर लाल जी उपाध्याय मकड़ासर , सीताराम जी उपाध्याय दियायात्रा ,लूणाराम जी उपाध्याय, मेघासर, सुरेश कुमार जी उपाध्याय कोलासर, सतु महाराज उपाध्याय कोलासर, शंभू दयाल जी उपाध्याय कोलासर,  मगाराम जी सियाग स्वरूप देसर, द्वारा माला ,शाल और साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन, श्री राम चरित्र मानस प्रचार प्रसार सेवा समिति श्री मां चामुंडा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी कोलासर द्वारा किया गया। महामंडलेश्वर गुरुदेव ने आशीर्वाद बच्चन में बजरंग जोशी और महावीर जोशी को खूब फलों फलों का आशीर्वाद दिया।



राजस्थान सरकार के मंत्री भाटी जी ने जोशी परिवार को नवीन प्रतिष्ठान कारोबार की हार्दिक बधाई दी और सभी ग्राम वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भव्य शुभारंभ में गणपत उपाध्याय ने मंच संचालन किया। चामुंडा पेट्रोलियम  संचालक बजरंग जोशी व महावीर जोशी ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।