Skip to main content

Posts

Showing posts from October 18, 2022

शर्मा पर देशी कट्टे से जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन नयाशहर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले की वारदात में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चौखूंटी में नायकान मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय आईदान नायक पुत्र राजूराम को मंगलवार को गिरफतार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरुध किया है। परिवादी विराट शर्मा ने रविवार 16 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह शनिवार 15 अक्टूबर की रात को दोस्त नरेश बिश्नोई, लक्की गहलोत एक दोस्त के घर से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में आधीरात को डेढ़ बजे सीताराम कस्वां, अनिल बिश्नोई, महेन्द्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई, पवन सियाग, सिकन्दर खान, सोनू भिश्ती, रिजवान खान तथा 5-7 अन्य दो तीन कैम्पर गाडियों में आए और हमारा रास्ता रोका। आरोपियों ने शनिवार 15 अक्टूबर की रात को मुक्ताप्रसाद नगर निवासी 21 वर्षीय विराट शर्मा पुत्र मुनीराम तथा उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने वालों में अपने को शामिल होना स्वीकार किया है।हत्या की नीयत से कैम्पर गाडिया हम पर चढ़ाने की कोशिश की। महेन्द्र बिश्नोई व सीताराम कस्वां ने देशी कटटे से फायर किया। हमको लाठी, सरियों से पीटा। दोस्त नरेश बिश्न...

नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा, 439 कट्टे जब्त

बीकानेर बुलेटिन कृषि विभाग की टीम ने की औचक छापामारी, 439 कट्टे जब्त बीकानेर, 18 अक्टूबर। कृषि विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को नोखा के दासनू की रोही में औचक कार्यवाही करते हुए नकली डीएपी बनाने के 439 कट्टों के साथ जखीरा जब्त किया। उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार  यह कार्यवाही की गई। इसके लिए सहायक निदेशक अमर सिंह गिल के नेतृत्व में कृषि अधिकारी सुभाष चन्द्र ने नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, सहायक कृषि अधिकारी राकेश व राजेश तथा कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका टीम में शामिल रहे। नकली डीएपी बनाने का यह कारखाना काकड़ा निवासी महावीर पुत्र बंशीलाल विश्नोई द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके पर डीएपी बनाने के 439 कट्टे टीम द्वारा सीज किए गए। इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग एक हजार खाली थैले बरामद हुए, जो कि उत्तम डीएपी व इफको डीएपी ब्रांड के हैं, जिनमें नकली डीएपी भरा जा रहा था। नकली डीएपी खाद मिनरल ग्रेन्यूल्स के नाम से हापुड़ (यूपी) से आया बताया गया।

नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि स्कूल से घर जाते समय यह हादसा हुआ था। हादसे में दो एडब्यूएम के दो नौनिहाल विनोद व सचिन स्कूल से घर जा रहे थे कि नहर पार करते समय पांव फिसल गया और वे नहर में डूब गये। दोनों बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

816 किलों रसगुल्ले नष्ट करने के बाद दूसरे दिन भी जारी रही कार्यवाही,490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त

बीकानेर बुलेटिन शुद्ध के लिए युद्ध : लगातार दूसरे दिन जारी रही कार्यवाही 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त, 60 लीटर तेल करवाया नष्ट बीकानेर 18 अक्टूबर। दीपावली के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार 'शुद्ध के लिए युद्ध' का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खाद्य तेल बनाने वाली औद्योगिक इकाई सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज में औचक छापामारी की। निरीक्षण के दौरान 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया तथा 60 लीटर तेल नष्ट करवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत जिलेभर की विभिन्न खाद्य सामग्री औद्योगिक इकाइयों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा 7 स्टार एवं शाही बीकानेरी नामक ब्रांड के खाद्य तेल बनाए जाते हैं। इस इकाई द्वारा एक्सपायर्ड सरसों तेल में एसेंस मिलाकर उसे दोबारा पैक किया जाता था।  ...

कोडमदेसर मंदिर दर्शन करने गए युवक का शव नहर में मिला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के कोडमदेसर नहर में एक युवक का शव मिला है। मृतक रामपुरा बस्ती निवासी मृतक 16 वर्षीय मानू था। जो दो दिन से लापता था। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामपुरा बस्ती गली नं.14 निवासी मानू (उम्र 16) 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे घर से बिना कुछ बताये चला गया और घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने पूरी रात तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसी दिन दोपहर 12:47 बजे कॉल किया ओर उसने अपने आपको कोडमदेसर में होना बताकर दर्शन कर घर आने की बात कही थी। किन्तु उसके बाद परिजनों ने उसके फोन पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। तब तलाश की तो कोडमदेसर नहर किनारे युवक के कपड़े मिले। जिसके बाद नहर में तलाश शुरू की। इस दौरान शव मिल गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मोर्चरी में रखवाया ।

दीपावली पर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार, यहां-यहां लगेंगे बैरिकेड्स, नो-व्हीकल जोन रहेगा कोटगेट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर.  दीपावली के त्योहार के मद्देनजर तीन दिन तक विशेष व्यवस्था रहेगी। नई व्यवस्था के तहत धनतेरस से दीपावली तक केईएम रोड, स्टेशन रोड, तौलियासर भैरुंजी गली, दाऊजी रोड नो-व्हीकल जोन रहेगा। शहर के मुख्य बाजारों व महिला बाजारों में सादा व पुलिस वर्दी में पुलिस की महिला जवान तैनात रहेगी। सेना के सभी वाहनों की पार्किंग जूनागढ़ की दीवार के पास सार्दुलसिंह सर्किल होगी। दुपहिया वाहनों की पार्किंग रतनबिहारी पार्क, राजीव गांधी मार्ग, सार्दूल स्कूल व मॉर्डन मार्केट में होगी। स्टेशन रोड का ट्रैफिक राजीव मार्ग-अणचाबाई हॅास्पिटल होकर निकलेगा। पब्लिक पार्क का ट्रैफिक हेड पोस्ट ऑफिस, रोशनीघर चौराहा, चौखूंटी ओवरब्रिज, जस्सूसर गेट होकर निकलेगा। केईएम रोड, स्टेशन रोड, भैरुंजी गली, दाऊजी रोड क्षेत्र नो-पार्किंग जोन रहेगा। इन पर रहेगी नजर बिना नंबरी, तीन सवारी, मुंह ढंक कर चलाने वाले पर विशेष निगरानी।-सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक नो एंट्री।दीपावली की रात एक बजे तक नो एंट्री। प्रेशर हॉर्न पर रोक, जुर्माना 1000 रुपए। यहां-यहां लगेंगे बैरिकेड्स सार्दुलसिंह सर्किल, बड़ा हनुमान मंदिर, रतन...

युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के रवैये पर जताई चिंता, पेनचाक सिलाट को हटाने से जायेगा गलत संदेश- सतवीर चौधरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा बिना किसी ठोस कारण के मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट खेल को इंटर कालेज टुर्नामेंट से हटा देने के रवैये पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेलों के विकास के लिए गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी तक स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। खिलाड़ियों को आउट ओफ टर्म जाकर नौकरियां दे रहे हैं। तथापि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं। ऐसे सकारात्मक वातावरण में इंटर कॉलेज टुर्नामेंट से पेनचाक सिलाट खेल को हटाने से युवाओं में गलत संदेश जायेगा। जो कि राज्य सरकार को बर्दाश्त नहीं होगा। माननीय मुख्यमंत्री से शीघ्र ही ऐसे अधिकारियों की कारगुजारियों की जानकारी से अवगत करवाया जायेगा। इससे पूर्व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी को एमजीएस युनिवर्सिटी एसिस्टेंट डायरेक्टर एंड स्पोर्ट्स बोर्ड सेक्रेटरी द्वारा बिना कारण हटाये गये पेनचाक सिलाट खेल तथा उससे खिलाड़ियों में उपजे असंतोष की जानकारी पे...

करवा चौथ सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन-5 में विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर की जानी मानी वेब पोर्टल My City Dil se की तरफ से रविवार को समता नगर स्थित अर्श गार्डन में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें करवा चौथ सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन 5 के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। My City Dil se के डायरेक्टर नितिन खत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी करवा चौथ पर My City Dil se द्वारा आयोजित सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन 5 में 417 महिलाओं व युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम आयोजक खत्री ने बताया कि सेल्फी कॉन्टेस्ट के अलावा मि. और मिसेज करवा चौथ भी कराया गया। इन प्रतियोगिताओं में जज के भुमिका  प्रसिद्ध संगीत विशेषज्ञ डॉ. राज भारती शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आशू मलिक, ब्यूटीशियन एकता स्वामी, रेडियो एनाउंसर मीनाक्षी शर्मा व कोरियोग्राफर प्रिया पुरोहित ने भूमिका निभाई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद किशोर जी खत्री ने सफल प्रोग्राम के लिए सराहना की। विशिष्ट अतिथि समाज सेविका रितु मित्तल, रोटरी...

पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त

बीकानेर बुलेटिन   आज पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि इस शुभ नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही वर्धमान और सिद्ध नाम के दो शुभ योग बनने से दिन और भी खास हो गया है। इन ग्रह-योगों में किए गए निवेश और खरीदारी कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है। आज बन रहे पंच महायोग का दुर्लभ संयोग पिछले 200 साल में नहीं बना। आज सूर्योदय के साथ ही पुष्य नक्षत्र शुरू हो गया है। इस महामुहूर्त में हर तरह का शुभ काम लाभदायक, स्थायी और शुभ फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। साथ ही घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा। धनतेरस पर तीन गुना फायदा पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि 22 अक्टूबर को धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए...