बीकानेर बुलेटिन विश्व प्रसिद्ध वरिष्ठ रक्षा वैज्ञानिक डॉ एच पी व्यास की स्मृति में आयोजित जन श्रद्धांजलि सभा में आए सैकड़ों लोग वर्चुअली रूप में जुड़ी देश दुनिया की कई हस्तियां डॉ व्यास को समर्पित बुलेटिन का हुआ लोकार्पण बीकानेर। बीकानेर में प्रस्तावित सांईस म्यूज़ियम स्वर्गीय डॉ एचपी व्यास के नाम पर होगा। यह घोषणा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डॉ व्यास की स्मृति में आयोजित जन - श्रद्धांजलि सभा में की। उन्होंने अपनी शब्दांजलि के माध्यम से कहा कि डॉ व्यास जैसे प्रेरक व्यक्तित्व सदियों में कभी कभी आते हैं। डॉ व्यास से जुड़े अनेक संस्मरण प्रस्तुत करते हुए मेघवाल ने सुझाव दिया कि इसी तरह की एक श्रद्धांजलि सभा राजधानी दिल्ली में भी आयोजित की जानी चाहिए। इस हेतु उन्होंने अपनी तरफ से यथावश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर एक गीत भी प्रस्तुत किया। शिववैली के पास स्थित ज्ञान विधि पी जी महाविद्यालय में आयोजित इस सभा में भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने डॉ व्यास को एक दिव्य प्रेर...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक