Skip to main content

Posts

Showing posts from February 12, 2023

जुए पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 16 गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने रविवार को जुए पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे जुए पट लगाई गई नकदी भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार जुए पर की अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज किये गए हैं। जिनमें कुल 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुए पर लगाई गई कुल 19 हजार 420 रूपए राशि बरामद की।

चार साल की मासूम से अश्लील हरकतें करने वाला गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। 4 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बीछवाला पुलिस ने की है। पुलिस ने 8 जनवरी को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। प्रार्थिया ने बताया था कि आरोपी राजेन्द्र नाम के व्यक्ति ने उसकी चार वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और लाडनूं निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ 12 गंभीर किस्म के मुकदमे दर्ज है। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सजायाफ्ता है और स्थाई पैरोल पर चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के दिन बीकानेर से फरार हो गया और नागौर, जयपुर की तरफ चला गया। पुलिस ने करीब एक महीने तक आरोपी का पीछा किया लेकिन जहां पर भी पुलिस जाती आरोपी उनसे पहले ही वहां से फरार हो जाता था।

नगर निगम का लेखा-जोखा तैयार, बजट बैठक कल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर नगर निगम की बजट बैठक की तैयारी पूर्ण हो गई है। 13 फरवरी को बोर्ड की बैठक वेटेनरी ऑडिटोरियम में बजट पारित कराया जाएगा। इसके बाद सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस बार निगम का बजट लगभग 400 करोड़ का रहेगा। हालांकि इससे पहले के तीन बजट की पूरी राशि नगर निगम खर्च नहीं कर सका। इस वजह से शहर के कई जरूरी काम अटके हए हैं।निगम बोर्ड की बैठक भी अब सिर्फ बजट को लेकर ही होती है। सिर्फ जनवरी में एक साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें पार्षदाें ने चर्चा की थी। कायदे से हर तीन महीने में एक बार साधारण सभा की बैठक हाेनी चाहिए। जनवरी से पहले तीन साल में कोई फुल हाउस बैठक नहीं की। हर साल साढ़े तीन साै से पाैने चार साै कराेड़ के बीच बजट पेश किया जाता है, लेकिन वास्तविक बजट पाैने तीन साै कराेड़ के आसपास ही हाेता है। इसीलिए कर संग्रहण भी ज्यादा नहीं होता। हर वार्ड में 45 लाख के विकास कार्य करने का दावा भी पिछले बजट में किया गया था। लेकिन वह भी पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी करीब एक दर्जन वार्ड ऐसे हैं जहां राशि खर्च नहीं हुई, जबकि कुछ वार्डाें में एक से सवा कराेड़ रुपए तक खर्च हाे गए। वार्डाें ...

युवक की गंदे पानी के दलदल में धंसने से मौत, दो दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

बीकानेर बुलेटिन करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गंदे पानी के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार शाम को सूअर को पकड़ने के लिए गया था। बीछवाल थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो सूचना मिली उसके अनुसार विक्रम वाल्मीकि पुत्र रमेश निवासी सांगलपुरा सूअर की तलाश में बीछवाल स्थित गंदे पानी के तालाब में उतर गया। देखते ही देखते वह गंदे पानी में धंसने लगा। यह देख पास खड़े विक्रम के साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुला लिया। लेकिन रात होने के कारण एसडीआरएफ टीम ने अगली सुबह करीब साढ़े सात बजे विक्रम की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू किया। शाम करीब साढ़े छह बजे तक एसडीआरएफ के दस जवानों ने विक्रम की तलाश की, लेकिन उसका शव नहीं मिला। एसडीआरएफ के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि रविवार को कांस्टेबल रामचंद्र, ओम प्रकाश, जीवनराम, बलजीत, सुनील कुमार, नाहर सिंह, सुनील, राजेंद्र तथा सुनील कुमार की टीम मृतक की तलाश के लिए फिर से रेस्क्यू शुरू कि...