Skip to main content

Posts

Showing posts from December 21, 2022

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नोखा रायसर रोड पर मंगलवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे नोखा जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रायसर निवासी अनाराम (25) पुत्र भंवरराम मेघवाल नोखा में टेंट पर काम करता था। देर शाम को वह बाइक से अपने गांव रायसर जा रहा था। रास्ते में फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं इसकी सूचना मिलने पर मृतक के पिता व परिजन भी अस्पताल में पहुंचे और बिलखते नजर आए। सरपंच प्रतिनिधि शायर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है ।

शांति बाल निकेतन स्कूल में गुरुवार से निशुल्क टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू

बीकानेर बुलेटिन 5 से 13 वर्ष तक के बालक-बालिका हो सकते हैं शामिल दस दिनों तक चलेगा शिविर, दिव्यांग बालकों के प्रशिक्षण की अलग व्यवस्था बीकानेर। गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन स्कूल परिसर में विंग्स टेबल टेनिस के तत्वावधान में टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर गुरुवार यानि कल से शुरू होगा। यह प्रशिक्षण शिविर जसकरण बोथरा स्मृति न्यास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शांति बाल निकेतन स्कूल के संचालक लोकेश बालेचा ने बताया कि टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। एक जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का समय सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। शिविर में 5 वर्ष से 13 वर्ष तक बालक व बालिका शामिल होकर टेबल टेनिस खेल का प्रशिक्षण निशुल्क ले सकते हैं। शिविर में दिव्यांग बालक-बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को मोहता सराय तो शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती पहुंचेगी चल प्रयोगशाला, करवा सकेंगे निःशुल्क खाद्य जांच

बीकानेर बुलेटिन *शुद्ध के लिए युद्ध: चल खाद्य प्रयोगशाला पहुंची कोडमदेसर *शहर से लेकर गांव तक आमजन करवा रहे निःशुल्क खाद्य जांच *गुरुवार को मोहता सराय तो शुक्रवार को सर्वोदय बस्ती पहुंचेगी चल प्रयोगशाला बीकानेर 21 दिसंबर। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर द्वारा संचालित चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा सप्ताह के 5 दिन शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कस्बों में घूम-घूम कर खाद्य जांच की निःशुल्क सेवा दी जा रही है। कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि बुधवार को कोडमदेसर गांव में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें स्टाफ मनीष चौधरी द्वारा 17 नमूनों की जांच की गई। इनमें से तीन नमूने फेल हुए । इसी प्रकार गुरुवार व शुक्रवार को क्रमशः मोहता सराय तथा सर्वोदय बस्ती में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।   राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम शुद्ध के लिए युद्ध के अंतर्गत जिले में चल खाद्य प्रयोगशाला का संचालन किया ज...

Mask Up: हिंदुस्तान में कोरोना BF-7 की एंट्री, कोरोना को लेकर जारी हुई....

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपाने को तैयार है। चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BF7 के कारण संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में भी ओमिक्रोन के इस नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। गुजरात के वडोदरा में NRI महिला में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 मिला है। बताया जा रहा है कि यह महिला 11 नवंबर को अमेरिका से आयी थी , सूत्रों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 10 अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं। गुजरात में ऐसे दो मरीज मिले हैं। एक केस ओडिशा से सामने आया है। देश में कुल चार BF7 के मरीज मिले हैं।गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इस वक्त चीन में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 कहर बरपा रहा है। इसे लेकर भारत में तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडवि...

निगम दस्ते पहुंचे होटल और दुकानों में ,लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना, 40 किलों सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्त

बीकानेर बुलेटिन निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने की सिंगल यूज़ प्लास्टिकजब्ती की कारवाई दो दिनों में लगाया गया करीब 30 हजार रुपए का जुर्माना बीकानेर , 21 दिसंबर। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम अभियान के तहत राजस्थान  राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम के दल ने  बुधवार को कार्यवाही कर  19 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।  इस टीम ने 19 दिसंबर को भी  कार्रवाई करते हुए 15400 रुपए का जुर्माना लगाया और 21 किलोग्राम अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जस्सूसर गेट , फड बाजार, तोलियासर भेंरूजी की गली, कोठारी हॉस्पिटल के पास, कोटगेट व गजनेर रोड़ पर औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझाइश भी की गई। टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए धर पकड़ की कार्रवाई अगले महीने भी जारी रहेगी। इस दल में प्रदूषण मंडल के कनिष्ठ  वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंघल व अंकित कुमार तथा नगर निगम के स्वास्थ्य...

सरिए और लाठियां लेकर आए युवक पर किया जानलेवा हमला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। दुकान पर बैठे युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती गली नम्बर 10 निवासी आबिद खान ने विशाल बरासा, आकाश घारू, पुखराज बांगड़ा, बसंत पडिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती गली नम्बर 12 में 20 दिसम्बर की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी हाथों में सरिए और लाठियां लेकर आए। आरोपियों ने उस पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और पैर फैक्चर हो गए। आरोपियों ने उसके साथ इसकदर मारपीट की युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बीकानेर में नवजात शिशु का शव मिला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नवजात शिशु का शव मिलने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीकोलायत थाने में मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मूली दाद के थाने के पास हंदा में कल 20 दिसम्बर की शाम को करीब साढ़े छ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसे मूलजी दादा के थान के पास उसे एक लाल कपड़े में लिपटा हुआ नवजात का शिशु का शव मिला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच थानाधिकारी बलवंत सिंह को सौंपी गयी है ।

हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने के लिए नवाचार करें नगरीय निकाय -राज्य वित्त आयोग, अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

बीकानेर बुलेटिन संभाग के शहरी स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित बीकानेर, 21 दिसंबर। छठे राज्य वित्त आयोग के सदस्यों ने बुधवार को संभाग के विभिन्न जिलों के शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर शहरों के ढांचागत व सुविधाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा की। संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय आडिटोरियम में आयोजित बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग के सदस्य डॉ लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि यदि निकाय बाध्यकारी कर वसूल नहीं करेंगे तो संबंधित निकाय का अनुदान रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय अपने नियमित कार्यों के साथ- साथ आमजन का हैप्पीनैस इंडेक्स बढ़ाने के लिए नवाचार भी करें। नवाचार और अनुकरणीय कार्य करने वाले शहरी स्थानीय निकाय को 10 प्रतिशत इनसेंटिव देने की सिफारिश पर आयोग द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि निकाय कर के माध्यम से आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।  केवल अनुदान पर निर्भर ना रहें।मितव्ययता अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित मानिटरिग हों। सोलिड वेस...

गहलोत सरकार ने ली राहत की सांस, भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान से विदाई,अंतिम बजट में खुलेगा लोकलुभावन घोषणाओं का पिटारा

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की अब राजस्थान से विदाई हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद गहलोत सरकार ने भी राहत की सांस ली है। भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के साथ ही गहलोत सरकार अब बजट की तैयारियों के साथ-साथ जन घोषणा पत्र के शेष बचे वादों को पूरा करने की कवायद में जुट गई है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में 1 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले पहले जन घोषणा पत्र के तमाम वादों को पूरा करके उन्हें अमलीजामा पहनाया जाए जिससे कि जनता के बीच जन घोषणा पत्र के 100 फ़ीसदी वादे पूरे करने का दावा किया जाए। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 4 साल के कामकाज का रोड मैप जारी करते हुए जन घोषणापत्र के 80 फ़ीसदी वादे पूरे करने का दावा किया था और साथ ही संकेत भी दिए थे कि जन घोषणा पत्र के शेष बड़े वादों को जल्द ही धरातल पर उतारना बाकी है। बजट की तैयारियों में भी जुटा प्रशासनिक अमला वहीं भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के बाद अब गहलोत सरकार और तमाम प्रशासनिक अमला भी बज...

महिला मंडल के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और अन्य अधिकारी पहुंचे मौक़े पर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण तोडऩे की चल रही कार्यवाही के दौरान आज हंगामा हो गया। नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता जैसे ही महिला मंडल स्कूल के सामने अवैध कब्जे तोडऩे पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ता पहुंचे और लोगों को समझाईश का प्रयास किया। किन्तु स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं हुए। हालात बिगड़ता देख संभागीय आयुक्त नीरज के पवन सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध करने वालों से बातचीत करनी चाही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। ऐसे में संभागीय आयुक्त ने पांच मौजिज लोगों को ऑफिस में वार्ता के लिये बुलाया। हालांकि विरोध के चलते एक बारगी अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही रोक दी गई। बताया जा रहा है कि यह महिला मंडल संस्था की पट्टेशुदा जमीन है।

भारत जोड़ो यात्रा की ड्यूटी में आए बीकानेर के पुलिस जाप्ते पर जानलेवा हमला,कई जख्मी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर/अलवर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में अलवर आए बीकानेर पुलिस जाप्ते पर सोमवार रात जानलेवा हमला हो गया। हमले में एक हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेडकांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर से जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बीकानेर पुलिस के कांस्टेबल ने अलवर के एनईबी थाने में एफआइआर दर्ज कराई है, लेकिन अलवर पुलिस इस गंभीर मामले को मंगलवार तक दबाती रही। जानकारी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा में ड्यूटी के लिए आए बीकानेर जिले के पुलिस जाप्ते के रात्रि विश्राम की व्यवस्था अम्बेडकर नगर िस्थत सामुदायिक भवन में की गई। वहां सोमवार रात को 65 पुलिसकर्मी ठहरे थे। रात करीब 10 बजे गांव बेलाका निवासी एक व्यक्ति वहां आया। उसकी किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने गांव में मोबाइल से फोन कर दिया। कुछ ही देर में बेलाका गांव से समुदाय विशेष के करीब 40-50 लोग हाथों में लाठी-सरिये आदि लेकर आ गए और उन्होंने सामुदायिक भवन में घुस कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला ...