Skip to main content

गहलोत सरकार ने ली राहत की सांस, भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान से विदाई,अंतिम बजट में खुलेगा लोकलुभावन घोषणाओं का पिटारा

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की अब राजस्थान से विदाई हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद गहलोत सरकार ने भी राहत की सांस ली है। भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के साथ ही गहलोत सरकार अब बजट की तैयारियों के साथ-साथ जन घोषणा पत्र के शेष बचे वादों को पूरा करने की कवायद में जुट गई है।

सरकार की मंशा है कि प्रदेश में 1 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले पहले जन घोषणा पत्र के तमाम वादों को पूरा करके उन्हें अमलीजामा पहनाया जाए जिससे कि जनता के बीच जन घोषणा पत्र के 100 फ़ीसदी वादे पूरे करने का दावा किया जाए। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 4 साल के कामकाज का रोड मैप जारी करते हुए जन घोषणापत्र के 80 फ़ीसदी वादे पूरे करने का दावा किया था और साथ ही संकेत भी दिए थे कि जन घोषणा पत्र के शेष बड़े वादों को जल्द ही धरातल पर उतारना बाकी है।

बजट की तैयारियों में भी जुटा प्रशासनिक अमला
वहीं भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के बाद अब गहलोत सरकार और तमाम प्रशासनिक अमला भी बजट की तैयारियों में जुट गया है और बजट की तैयारियां तेज करने के निर्देश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी तमाम अधिकारियों को दिए हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने तमाम मंत्रियों को भी निर्देश दिया कि वो अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ बजट में शामिल की जाने वाली घोषणा और बिंदुओं पर तेजी से काम करें।

फिर से शुरू होगा बजट पूर्व संवाद बैठकों का दौर
सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो बजट पूर्व संवाद बैठकों को लेकर मुख्यमंत्री का शेड्यूल अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री का शेड्यूल जारी होते ही बजट पूर्व संवाद बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उद्यमियों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के साथ बजट पूर्व संवाद बैठक करेंगे।

भारत छोड़ो यात्रा से प्रभावित हुई थीं बजट तैयारियां
वहीं भारत जोड़ो यात्रा से गहलोत सरकार की बजट पूर्व तैयारियां भी प्रभावित हुई थीं। करीब 18 दिनों तक मुख्यमंत्री गहलोत, तमाम मंत्री और प्रशासनिक अमले के भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के चलते बजट तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा था जिसके चलते तैयारियां प्रभावित हुई और अब माना जा रहा है कि जनवरी के बजाए फरवरी माह में भी सरकार का पांचवा और अंतिम बजट पेश होगा।

हालांकि इससे पहले कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रिमंडल सचिवालय जनवरी माह में ही बजट पेश करने के संकेत दे चुके थे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री के बाद बजट तैयारियों पर विराम लग गया था।

अंतिम बजट में खुलेगा लोकलुभावन घोषणाओं का पिटारा
सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार के पांचवें और अंतिम बजट में लोकलुभावन घोषणा ही देखने को मिलेंगी, जिसमें विधानसभा चुनाव की झलक भी दिखाई देगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में 1 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत सरकार युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों और आमजन को साधने के लिए बड़ी घोषणाएं बजट में कर सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.