Skip to main content

Posts

Showing posts from December 10, 2022

रविवार को सूरज टॉकीज सिनेमा हॉल में आप भी देख सकेंगे निशुल्क “लव यु म्हारी जान” 

बीकानेर बुलेटिन रविवार को सूरज टॉकीज सिनेमा हॉल में राजस्थानी फिल्म “लव यु म्हारी जान” के लिए राजस्थानी युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में प्रत्येक कोचिंग  क्लासेज और छात्रावासों में संपर्क करके राजस्थानी भाषा की मान्यता और राजस्थानी को राजभाषा बनाने की बात पर जोर देते हुए सबसे कल दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक के शो में पहुंचकर सूरज टॉकीज में लव यू म्हारी जान फिल्म और राजस्थानी कलाकारों एवं राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आने का आह्वान किया। राजस्थानी युवा समिति के रामावतार उपाध्याय ने बताया की राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हम सबको मिलकर राजस्थानी कलाकारों और राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। युवा समिति के मदन दासोड़ी ने बताया कि आदरणीय राजवीर सर चलकोई की तरफ से राजस्थानी भाषा के लिए जो सरस प्रयास किया जा रहा है उस में हम सब को एक होकर अपना योगदान देना चाहिए।  राजस्थानी युवा समिति ने पुरे सिनेमा हॉल के टिकट बुक करके सभी टिकटों को राजस्थानी भाषा प्रेमियों वह मायड़ भाषा के समर्थकों के लिए निशुल्क टिकटों की व्यवस्था कर रखी है, प्रशान्त जैन ने बताया की...

दिन दहाड़े दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, लारेंस बिश्नोई गैंग पहले दे चुका है धमकी, सीसीटीवी आया सामने

बीकानेर बुलेटिन बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार सुबह हनुमानगढ़ में पिस्तौल से एक व्यापारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 30 सेकंड तक गोलियां चलाने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इस घटना का VIDEO सामने आया है, जिसमें 2 नकाबपोश फायरिंग कर रहे हैं और उनका तीसरा साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के रितिक बॉक्सर ने ली है। उसने फेसबुक पोस्ट कर ये फायरिंग करवाने का दावा किया है। व्यापारी से कुछ बदमाशों ने लॉरेंस गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। डीएसपी रमेश माचरा ने बताया कि हनुमानगढ़ की धान मंडी में सुबह करीब 8.55 बजे बिना नंबर की बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी इंद्र हिसारिया की दुकान पर फायरिंग की। दुकान को सफाईकर्मी ने जैसे ही खोला, उसी समय बदमाशों ने 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे दुकान के शीशे टूट गए। हालांकि सुबह के समय दुकान तथा मंडी में लोग कम थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. अजय सिंह, डीएसपी रमेश माचरा और जंक्शन थाना प्रभारी अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे। दुकान के आसपास भारी स...

देर रात तक अवैध मोखों से होती है सप्लाई, अब सेल्समैन भी नहीं बैठ सकेंगे...

बीकानेर बुलेटिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शराब बिक्री को लेकर दिए गए बयान का असर शुक्रवार को बीकानेर में भी दिखा। शराब की दुकानों के बाहर खरीदारों की भीड़ तो दिखी, लेकिन शराब की बिक्री नहीं हो रही थी। पुलिस की सख्ती के चलते शराब ठेकेदार और सेल्समैन शराब की दुकानों के आसपास खड़े लोगों को खदेड़ते दिखाई दिए। हालांकि कई स्थानों पर बंद दुकानों के अंदर शराब के सेल्समैन बैठे दिखाई दिए। लेकिन शनिवार से बंद दुकान के अंदर सेल्समैन भी नहीं बैठ सकेंगे। अगर कोई सेल्समैन आठ बजे बाद शराब की दुकान में बैठा दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री होती है तो इसके लिए संबंधित थाने का एसएचओ जिम्मेदार होगा। उन्होंने एसएचओ के साथ-साथ सीओ सिटी और एसपी की भी जिम्मेदारी तय की है। अवैध मोखों से होती है सप्लाई रात आठ बजे बाद शराब की दुकानें भले ही बंद हो जाती हो, लेकिन दुकानों के अंदर सेल्समैन बैठकर अवैध मोखों से शराब की बिक्री करते हैं। जिले में ऐसी कोई शराब की दुकान नहीं होगी, जिसने अनधिकृत रूप से अवैध मोखा नहीं बना र...

विवाहिता का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। ससुराल से पीहर लौट रही विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करना व रुपए छीनकर ले जाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ है दरअसल , लूनकरणसर क्षेत्र की एक युवती पर उसके खेत पड़ौसी गलत नजरें रखते थे। जिससे परेशान होकर युवती के पिता युवती की शादी श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में कर दी। शादी के बाद भी आरोपियों ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और उसे फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी से डरा – धमकाकर अपहरण कर लिया। जिसके बाद दो आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती द्वारा अपने ससुराल से लेकर आये 1.64 लाख रुपए भी आरोपियों ने छीन लिये। पुलिस की मदद से युवती को ढूंढा गया तो युवती ने आपबीती अपने परिजनों को बताई । जिस पर युवती के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 30 नवंबर को आरोपियों ने उसे फोन किया और धमकी दी कि उन्हें छोड़कर ससुराल कैसे चली गई। इस दौरान आरोपियों ने विवाहिता को फोटो – वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ससुराल से गहने व नकदी लेकर वापस पीहर आने को बोला। आरोपियों की धमकी से डरी – स...