बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से पांच जनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पांच अवैध पिस्टल, 6 जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जारी इस अभियान में जिला पुलिस की विशेष टीम ने नयाशहर,गंगाशहर,देशनोक, सेरुणा व जसरासर थानों की पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुक्ता प्रसाद निवासी अनिल विश्नोई, जसरासर निवासी बजरंगलाल, बंधडा नोखा निवासी हड़मानाराम, लालमदेसर निवासी मदनलाल व फतेहुपर सीकर निवासी कमलेश ढ़ाका को पकड़ा है। इनमें से अनिल विश्नोई आठ हजार रुपये का इनामी अभियुक्त है। जिसे मुखबिर की सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि अनिल ने आसाम, नागालैण्ड, चंडीगढ़, हिसार, हैदराबाद, जोधपुर, जयपुर व श्रीगंगानगर में फरारी काटी। वहीं बजरंग लाल तर्ड से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मदनलाल के पास से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले है। इसी प्रकार कमलेश ढाका से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस तथा हड़मानाराम जाट से एक अव...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक