बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर पुलिस ने एक साथ 6 चोरियों का पर्दाफाश किया है। मामले में पांच नंबर ट्यूबवेल, सुजानदेसर निवासी 24 वर्षीय त्रिलोकचंद पुत्र रामेश्वर गहलोत, कुम्हारों का मोहल्ला, सुजानदेसर निवासी 23 वर्षीय मोहनलाल पुत्र भीखाराम कुम्हार को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है। इन तीनों चोरों के अतिरिक्त चोरी का सामान खरीदने वाले गंगाशहर मैन बाजार निवासी 31 वर्षीय पवन पुत्र मघराज सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन मैन बाजार गंगाशहर में रहता है तथा वहीं पर एम बी ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है। पिछले दिनों चौपड़ा बाड़ी निवासी इंद्रचंद पुत्र रामरतन सारस्वत, पुरानी लाइन निवासी कमल चंद पुत्र शांतिलाल बैद, नई लाइन इंद्रा चौक निवासी पूनमचंद पार्क व नई लाइन निवासी निखिल पुत्र सुनील जोशी के यहां चोरों ने सेंधमारी की थी। चोरों ने सभी घरों से बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण व सामान सहित नकदी चोरी की थी। इन सभी मामलों में मुकदमें दर्ज हुए। पूनमचंद पारख की तरफ से उनके भाई के पुत्र मनोज पारख ने मुकदमा दर्ज करवाया। इसके अतिरिक्त नई लाइन निवासी प्रदीप गोलछा के यहा...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक