Skip to main content

Posts

Showing posts from August 8, 2022

अवैध वसूली मामले में विधायक की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर व तीन कांस्टेबल निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीजेपी विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीकानेर एसपी योगेश यादव ने एक सब इंस्पेक्टर तथा तीन कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। आज शाम एसपी ने आदेश जारी कर एसआई कासम अली, कांस्टेबल सुनील विश्नोई 1528, कांस्टेबल गोपालदान 542 व कांस्टेबल लालसिंह ड्राईवर 608 को निलंबित कर दिया। एसपी के आदेश में आरोपी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होना बताया गया है।  जानकारी के अनुसार मामला लूणकरणसर के किस्तूरिया गांव से जुड़ा है। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा के अनुसार वे आज शाम पांच बजे किस्तूरिया से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि इंटरसेप्टर के साथ एस आई कासम अली व अन्य कांस्टेबल ट्रकों को रुकवा रहे थे। गोदारा के अनुसार उन्होंने जब मामला जानना चाहा तो एस आई बात घुमाने लगा। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि ट्रेफिक पुलिस द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे। इस पर एसपी योगेश यादव को शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। विधायक गोदारा के अनुसार सुनील कुमार ने जांच की तो गड़बड़ी पाई गई। जिसके बाद एसपी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर व ...

बिजली के पोल में दौड़ता रहा करंट, गाय आई चपेट में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर गंगाशहर रोड धोबी मोहल्ला क्षेत्र में, बिजली के पोल में करंट आने से गाय की हुई मृत्यु  बीकानेर में बारिश का दौर चल रहा है इसी बीच बिजली विभाग की लापरवाही से आज फिर गंगाशहर रोड स्थित धोबी मोहल्ला में बिजली के पोल में करंट लगने से एक गौ माता की जान चली गई एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई गौ माता के करंट लगने के सूचना मिलते ही।कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली विभाग की गाड़ी को बुलाया और क्षेत्र की बिजली बंद की गई सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मारोठी परिवार ने लगाई खीर पर फातिहा,गायों की बीमारी दूर करने के लिए की दुआ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में मोहल्ला चडवान में इमाम हुसैन की याद में खीर पर फातिहा, लगाई गई, मारोठी परिवार की तरफ से, बीकानेर के शाही इमाम हाफिज शहनवाज ने फातिहा लगाई, और देश में अमन शांति के लिए दुआ की और विशेष गायों में फैली बीमारी लंपी वायरस खत्म हो उसके लिए भी दुआ की , खीर बनाने वाले असगर अली, चढवा, ने बताया कि खीर में काजू, बिदाम पिस्ता, अखरोट अंजीर, केसर, खोपरा, देसी घी, से बनाई गई, और सभी जगह से आए लोगो को खीर वितरण की गई।

बीकानेर रेल मंडल की 22 और ट्रेनों में एमएसटी चालू, मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी 04 मेला स्पेशल रेल सेवाएं

बीकानेर बुलेटिन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने 30 अतिरिक्त ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) जारी करने की अनुमति प्रदान की है । जिनमे से बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली जिन 22 और ट्रेनों एमएसटी जारी करने की अनुमति प्रदान की है ये निम्नानुसार हैं 1.04767 हनुमानगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल 2. 04770 श्री गंगानगर -हनुमानगढ़ पैसेंजर स्पेशल 3. 04773 श्री गंगानगर -सूरतगढ़ स्पेशल और ये ट्रेने 4. 04774 सूरतगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल 5. 04783 बठिंडा -सिरसा स्पेशल 6. 04784 सिरसा- बठिंडा स्पेशल 7. 04771 बठिंडा -अनूपगढ़ स्पेशल 8. 04772 अनूपगढ़- बठिंडा पैसेंजर स्पेशल 9. 14601 फिरोजपुर -हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 10. 14602 हनुमानगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस 11. 14703 जैसलमेर -लालगढ़ एक्सप्रेस 12. 14704 लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस 13. 14811 सीकर-दिल्ली एक्सप्रेस 14. 14812 दिल्ली-सीकर एक्सप्रेस 15. 14897 बीकानेर -हिसार एक्सप्रेस 16. 14898 हिसार- बीकानेर एक्सप्रेस 17. 12481 दिल्ली श्रीगंगानगर इंटरसिटी 18. 12482 श्रीगंगानगर- दिल्ली इंटरसिटी 19. 22421 दिल्ली -जोधपुर एक्सप्रेस 20 . 22422 जोधपुर -दिल्ली- एक्सप्रेस 21. 2247...

दो दिवसीय CPL-2022 क्रिकेट का महामुकाबला 20 अगस्त से

बीकानेर बुलेटिन मोहल्ला चूनघरान के तत्वाधान मे होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट के महा मुकाबले CPL-2022 हेतु दिनांक 06-08-2022 को सभी 7 टीम्स का चयन कर लिया गया है.युवाओं में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा। आयोजनकर्ता तालिब हुसैन तथा फरहान ने दिनांक 20 व 21-08-2022 दो दिवसीय स्थानीय रेलवे ग्राउंड मे होने वाले इस महा मुक़ाबले की जानकारी दी । इस क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर क्रीकहीरो पर प्रसारित किया जाएगा।

प्रदेश में पशु मेलों पर सरकार ने लगाई रोक, गोगामेड़ी-तेजाजी के नही लगेंगे पशु मेले

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । लंपी वायरस के गौवंश में प्रकोप के कारण राजस्थान में सभी तरह के पशु मेलों पर सरकार ने रोक लगा दी है। 11 अगस्त से लगने वाले स्टेट लेवल के पशु मेले राजस्थान सरकार ने कैंसल कर दिए हैं। हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी पशु मेला और नागौर के परबतसर में वीर तेजाजी पशु मेला तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश पशुपालन सचिव पीसी किशन ने जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज की भयावहता को देखते हुए राज्य स्तरीय पशु मेलों के अलावा स्थानीय निकाय , नगर पालिका, नगर परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले पशु मेलों और पशु हाट के आयोजन पर भी भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस और राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाता है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा -शिक्षा मंत्री, पत्रकारों का दल हुआ रवाना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अगस्त। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर के पत्रकारों का दल शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण के लिए सोमवार सुबह रवाना हुआ। बीकानेर से नई दिल्ली के लिए रवानगी के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पत्रकारों का यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक होगा, इससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिवधियां लगातार होती रहनी चाहिए, जिससे कि पत्रकार हर समय अपडेट रह सके।  उन्होंने कहा कि आप सब बहुत भाग्यशाली हैं, जिनको संसद भवन जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को राजस्थान के सभी स्कलों में एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। पत्रकार दल के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू व भवानी जोशी ने बताया कि शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण पर जिलेभर से पत्रकार जा रहे है। जार की ओर से पहली बार पत्रकारों का शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। रवानगी से पूर्व रेलवे स्टेशन पर हुए समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. ब...

अनिश्चितकालीन धरने का पांचवा दिन, महापौर का मंत्री कल्ला को खुला चैलेंज, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सभी पार्षद तथा सभी कार्यकर्ता काफी आक्रामक नजर आए। धरना स्थल पर सुबह से ही लगातार विभिन्न संगठनों तथा कार्यकर्ताओं की भारी आवाजाही लगी रही। कल मंत्री बीडी कल्ला के बयानों में महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद विवाद ज्यादा गरमा गया। मंत्री कल्ला ने आयुक्त गोपाल राम को अनुभवी और ईमानदार अधिकारी बताते हुए महापौर की फाइलों में भ्रष्टाचार की बू आने जैसे आरोप मंढ दिए। जिसके बाद सुबह से ही सभी कार्यकर्ताओं में मंत्री कला के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा था। धरना स्थल पर सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा अपने भाषण में मंत्री कल्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उसे निराधार बताया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि मंत्री कल्ला अपनी विफलता छुपाने के लिए ऐसे अधिकारी को नगर निगम लेकर आए हैं जो भाजपा बोर्ड को काम करने से रोक रहा है। डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बिना तथ्यों के शहर की प्रथम नागरिक पर ऐसे निराधार आरोप लगाना इतने वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता । किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप लगाने स...

सवारी गाड़ी खाई में पलटी, गाड़ी में सवार कई लोग चोटिल

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह नेशनल हाइवे पर धोरा मंदिर के पास एक हादसे में कई लोग घायल हो गए । दरअसल , करीब 12 लोगों से भरी क्रूजर सवारी गाड़ी का टायर फट गया । जिससे गाड़ी पलटें मार गई । जानकारों ने बताया कि गाड़ी तीन पलटें मारकर रूकी , जिससे गाड़ी में सवार कई लोग चोटिल हो गए । हादसे में घायल सभी लोग भोजासर गांव के सुथार परिवार के सदस्य थे एवं सभी अपनी रिश्तेदारी में गांव देराजसर में एक शोक सभा में बैठने के लिए जा रहे थे । गाड़ी का पिछला टायर अचानक से फट गया । इससे गाड़ी पलट गई एवं तीन पलटे खाकर रुकी । गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई एवं जिन्हें सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया गया । यहां पर हादसे में घायल भोजासर निवासी मणी देवी सुथार 55 , पुनमचंद पुत्र जेठाराम सुथार 70 , शांतीदेवी पत्नी अर्जुनराम सुथार 60 , मूलदेवी पत्नी सोहनलाल 70 , पूजा पत्नी कमल 24 एवं एक 2 वर्षीय पूजा के पुत्र का प्राथमिक उपचार किया गया गाड़ी में सवार अन्य तीन महिलाओं एवं तीन पुरुषों को सामान्य चोटें आई है । गनीमत रही कि हादसे में किसी भी सवार को गंभीर चोटें नहीं आई । प्राथमिक उपचार...

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनाः शिक्षा मंत्री ने 26 दिव्यांगों को प्रदान की स्कूटी

बीकानेर बुलेटिन दिव्यांगजनों को मिलेगा संबल, बढ़ेगी कार्यक्षमताः डॉ. कल्ला बीकानेर, 8 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत 26 दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान की। इनमें कॉलेज जाने वाले 19 विद्यार्थी और रोजगार स्थल पर आने-जाने वाले 7 दिव्यांग सम्मिलित हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील निर्णय के तहत गत वर्ष प्रदेश के दो हजार दिव्यांगजनों को स्कूटी दी गई। इस बार पांच हजार दिव्यांगों को स्कूटी दी जाएगी। इससे दिव्यांगजनों को संबल मिलेगा तथा इनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 56 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की गई है। इस वित्तीय वर्ष के लिए पात्र दिव्यांगों के आवेदन लिए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने योजना के प्रावधानों के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्...

राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग का पुष्करणा दिवस समारोह शुरू

बीकानेर बुलेटिन शिक्षा मंत्री ने तुलसी पौधे वितरित कर किया शुभारंभ बीकानेर 08 अगस्त । शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला ने सोमवार को राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग द्वारा पुष्करणा दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत की।  ब्रह्म बगीचा, मुक्तिनाथ महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इस दौरान उन्होंने तुलसी के पौधे वितरित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी इसका महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए, इनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुक्तिदेव महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना की।  कार्यक्रम में सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल के पूर्व सदस्य हीरालाल हर्ष, कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) हरिशंकर आचार्य बतौर अतिथि उपस्थित रहे।  राजस्थान पुष्टिकर यूथ...

मंदिर में एकादशी पर पट खुलते ही मची भगदड़,3 महिलाओं की मौत,कई घायल…

बीकानेर बुलेटिन खाटूश्याम जी में भगदड़ मचने की खबर सामने आयी है। जिसके चलते तीन भक्तों की मौत हो गयी। एकादशी के मौके पर सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।  यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह 5:00 बजे के करीब मंदिर के पट खुले थे। दरअसल, खाटूश्याम के दर्शनों के लिए देर रात से ही श्रद्धालु लाइनों में लगे हुए थे। जैसे ही सुबह मंदिर के पट खुले, अचानक भगदड़ मच गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस भगदड़ में 3 भक्तों की मौत हो चुकी है। फिलहाल तीनों मृतकों के शवों को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।