Skip to main content

अनिश्चितकालीन धरने का पांचवा दिन, महापौर का मंत्री कल्ला को खुला चैलेंज, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन





अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सभी पार्षद तथा सभी कार्यकर्ता काफी आक्रामक नजर आए। धरना स्थल पर सुबह से ही लगातार विभिन्न संगठनों तथा कार्यकर्ताओं की भारी आवाजाही लगी रही।
कल मंत्री बीडी कल्ला के बयानों में महापौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद विवाद ज्यादा गरमा गया। मंत्री कल्ला ने आयुक्त गोपाल राम को अनुभवी और ईमानदार अधिकारी बताते हुए महापौर की फाइलों में भ्रष्टाचार की बू आने जैसे आरोप मंढ दिए। जिसके बाद सुबह से ही सभी कार्यकर्ताओं में मंत्री कला के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा था। धरना स्थल पर सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा अपने भाषण में मंत्री कल्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उसे निराधार बताया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि मंत्री कल्ला अपनी विफलता छुपाने के लिए ऐसे अधिकारी को नगर निगम लेकर आए हैं जो भाजपा बोर्ड को काम करने से रोक रहा है। डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बिना तथ्यों के शहर की प्रथम नागरिक पर ऐसे निराधार आरोप लगाना इतने वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता । किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप लगाने से पूर्व आरोपों को साबित करने के लिए तथ्य होने आवश्यक है । कल्ला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार ही नहीं बल्कि इन आरोपों में मंत्री कला के विफलता तथा डूबते राजनीतिक कैरियर की खीज साफ नजर आ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित में अपने संबोधन में कहा कि  आयुक्त पट्टों में गलत नियमों के आधार पर जनता के खून पसीने की कमाई को लूट रहे हैं । इतना ही नहीं पट्टों के नाम पर भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि आयुक्त के शह में अधिकारी और खुद आयुक्त जनता से हजारों रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सरकार को हटाना होगा नहीं तो बीकानेर की जनता ऐसे अधिकारियों को हटाना अच्छे तरीके से जानती है।



बीकानेर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित में धरने पर बैठी महापौर की जायज मांग आयुक्त को हटाने को लेकर सरकार द्वारा अगर आगामी 2 दिनों में कोई कदम नहीं उठाया गया तो  शहर के सभी 1800 केमिस्ट अपनी दुकानों की चाबियां कलेक्टर को सौंपेंगे। धरना स्थल पर आज महापौर को एबीवीपी, किन्नर समाज, केमिस्ट एसोसिएशन, ठेला यूनियन तथा विभिन्न संगठनों का भारी सहयोग और समर्थन मिला।
खचाखच भरे धरना स्थल को संबोधित करते हुए महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित में जनता से मिले इस अपार समर्थन का आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में नगर निगम द्वारा सभी वार्ड में कराए गए कार्यों और भाजपा बोर्ड की बढ़ती लोकप्रियता मंत्री कल्ला पचा नहीं पा रहे हैं। मंत्री जी द्वारा दिए गए बयान बचकाने नजर आ रहे हैं मेरे द्वारा तथ्यों और सबूतों के साथ आयुक्त पर लगाए गए आरोपों पर चर्चा करने के बजाए कल्लाजी का यह कहना कि मुझे अखबार से पता चला है कि महापौर ऑफिस में नहीं बैठती स्थानीय विधायक के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं। अगर मंत्री खुद बीकानेर में धरातल स्तर पर कार्य करते तो उन्हें पता होता कि मैं निगम में कितना समय देती हूं। अखबार से उनको यह जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मंत्री जी द्वारा मुझ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पूर्णतया निराधार है। मैं मंत्री जी को खुला चैलेंज देती हूं कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार की एक फाइल लाकर दिखा दे नहीं तो कल मैं दसों फाइलें मंत्री जी के इस ईमानदार अधिकारी की लाकर दिखाती हूं जिसमें बड़े स्तर पर नियमों और कानून की धज्जियां उड़ाकर आयुक्त गोपाल राम द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। कल्लाजी जिस अधिकारी को ईमानदार और अनुभवी बता रहे हैं वह अधिकारी वास्तव में झूठ का पुलिंदा और नगर निगम इतिहास का सबसे नकारा अधिकारी है। गूगल सीट पर सरकार को भेजे गए आंकड़े एक दफा मान लें कि गलती से भेज दिए गए हैं लेकिन हाल ही में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान की कार्यशाला में आयुक्त ने जो 1062 पट्टों के आंकड़े दिए हैं, अगर कल्ला जी और उनके ईमानदार अधिकारी उन 1062 पट्टों की नामवार लिस्ट उपलब्ध करवा दें तो ना सिर्फ में धरना खत्म कर दूंगी बल्कि तत्काल प्रभाव से महापौर पद से इस्तीफा देकर भविष्य में कभी राजनीति में नहीं आऊंगी। नगर निगम द्वारा मात्र 400 पट्टे जारी किए गए हैं बार-बार झूठी सूचनाएं देकर आयुक्त गोपालराम ना सिर्फ सरकार को गुमराह कर रहे हैं बल्कि सरकार के इस बड़े अभियान की विश्वसनीयता और सरकार की साख भी खत्म कर रहे हैं।

महापौर के संबोधन के बाद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए रैली निकाली गई। आयुक्त द्वारा बीकानेर की जनता को बैकवर्ड और बेचारा कहने पर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे महापौर और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद महापौर सुशीला कंवर, उपमहापौर राजेंद्र पवार, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, विक्रम सिंह राजपुरोहित, सुमन छाजेड़ समेत 12 सदस्य दल ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन दिया। कलेक्टर से हुई वार्ता में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि आयुक्त द्वारा बीकानेर और बीकानेर के बाशिंदों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आयुक्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा नगर निगम का घेराव कर भारी प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

कलेक्ट्रेट के घेराव और धरना स्थल पर आप डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, शिवराज विश्नोई, इंदर ओझा, सभी मंडल अध्यक्ष, बनवारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा सोहनलाल चांवरिया, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उस्मान गनी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन छाजेड़, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा शहरवासी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजारामजी गढ़ चंपालाल गैदर सरिता नाहटा भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।