Skip to main content

बीकानेर रेल मंडल की 22 और ट्रेनों में एमएसटी चालू, मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी 04 मेला स्पेशल रेल सेवाएं

बीकानेर बुलेटिन





उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने 30 अतिरिक्त ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) जारी करने की अनुमति प्रदान की है । जिनमे से बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली जिन 22 और ट्रेनों एमएसटी जारी करने की अनुमति प्रदान की है ये निम्नानुसार हैं
1.04767 हनुमानगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल
2. 04770 श्री गंगानगर -हनुमानगढ़ पैसेंजर स्पेशल
3. 04773 श्री गंगानगर -सूरतगढ़ स्पेशल और ये ट्रेने
4. 04774 सूरतगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल
5. 04783 बठिंडा -सिरसा स्पेशल
6. 04784 सिरसा- बठिंडा स्पेशल
7. 04771 बठिंडा -अनूपगढ़ स्पेशल
8. 04772 अनूपगढ़- बठिंडा पैसेंजर स्पेशल
9. 14601 फिरोजपुर -हनुमानगढ़ एक्सप्रेस
10. 14602 हनुमानगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस
11. 14703 जैसलमेर -लालगढ़ एक्सप्रेस
12. 14704 लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस
13. 14811 सीकर-दिल्ली एक्सप्रेस
14. 14812 दिल्ली-सीकर एक्सप्रेस
15. 14897 बीकानेर -हिसार एक्सप्रेस
16. 14898 हिसार- बीकानेर एक्सप्रेस
17. 12481 दिल्ली श्रीगंगानगर इंटरसिटी
18. 12482 श्रीगंगानगर- दिल्ली इंटरसिटी
19. 22421 दिल्ली -जोधपुर एक्सप्रेस
20 . 22422 जोधपुर -दिल्ली- एक्सप्रेस
21. 22471 बीकानेर -दिल्ली एक्सप्रेस
22 . 22472 दिल्ली- बीकानेर एक्सप्रेस

ये व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू की जा रही है।
इससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

गोगामेडी मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी 04 मेला स्पेशल रेल सेवाएं
साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा करेगी गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

रेलवे द्वारा गोगामेडी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए मेला स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 04785, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 16.08.22 से 22.08.22 (07 ट्रिप) तक रेवाडी से 06.15 बजे प्रस्थान कर 10.20 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04786, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 16.08.22 से 22.08.22 तक (07 ट्रिप) तक गोगामेडी से 10.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे रेवाडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 04793, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 16.08.22 से 22.08.22 (07 ट्रिप) तक रेवाडी से 15.55 बजे प्रस्थान कर 20.00 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04794, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 16.08.22 से 22.08.22 (07 ट्रिप) तक गोगामेडी से 20.50 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 00.40 बजे रेवाडी पहुंचेगी यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



3. गाडी संख्या 09707, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 16.08.22 से 06.09.22 (17 ट्रिप) तक सादुलपुर से प्रत्येक मंगल, गुरू, शुक्र, शनि व रवि को 20.15 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 00.25 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 09708, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 17.08.22 से 07.09.22 (17 ट्रिप) तक हनुमानगढ से प्रत्येक बुध, शुक्र, शनि, रवि व सोम को 01.25 बजे प्रस्थान कर 05.45 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिद्धमुख, तहसील भादरा, गोगामेड़ी, नोहर, एलनाबाद, टीबी व हनुमानगढ टाउन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 04777, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 15.08.22 से 06.09.22 (23 ट्रिप) तक हनुमानगढ से 19.20 बजे प्रस्थान कर 23.15 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04778, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.08.22 से 07.09.22 (23 ट्रिप) तक सादुलपुर से 05.15 बजे प्रस्थान कर 09.30 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्धमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


5. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 14.08.22 से 05.09.22 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.27 बजे आगमन एवं 02.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 14.08.22 से 05.09.22 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.38 बजे आगमन एवं 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।