Skip to main content

Posts

Showing posts from January 31, 2021

बीकानेर सर्वोदय बस्ती के पास लगी भंयकर आग देखे लाइव फोटो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर सर्वोदय बस्ती सब्जी मंडी के पास लगी भंयकर आग। आग की लपटे आसमान को छूती हुई। आग कबाड़ी की दुकान में लगी। दमकल मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण सोर्ट स्किट बताया जा रहा है।

Ap3i के दो वरिष्ठ साथी छायाकार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ कोरोना काल के दौरान बीकानेर और प्रेस ऑफ़ प्रोफेशनल फ़ोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया Ap3i के दो वरिष्ठ साथी छायाकार ओम मिश्रा और Ap3i के पूर्व अध्यक्ष  बसंत व्यास के निधन पर संस्था की ओर से बीकानेर के सभी छायाकार ने मिलकर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जिसमें शहर के वरिष्ठ छायाकार स्टूडियो संचालकों और युवा फोटोग्राफर सहित फोटो जर्नलिस्ट ने मिलकर इन दोनों छाया कारों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान संस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रदीप सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष अजीज भुट्टा,पूर्व अध्यक्ष मनीष पारीक, अध्यक्ष नौशाद अली,महासचिव दिनेश गुप्ता, यादवेंद्र व्यास, आलम सिंधी ने अपने विचार रखे।  इस मौके पर रामप्रताप, सुनील धीर, विजय बोड़ा, रूप कुमार पुरोहित, चन्द्र शेखर व्यास,आनंद व्यास,अशोक कुबेरा,दाऊ  व्यास, हनुमान व्यास, त्रिलोक व्यास, विजय मूंधड़ा, महेश कुमार, प्रीतम  सुथार,सचिन मित्तल,गौरव मित्तल, जितेंद्र व्यास और राजेश सोनी सहित कई छायाकार शामिल हुए इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजीज भुट्टा कार्यक्रम का संचालन करते हुए  दिवंगत आत्माओं के बारे में ज...

गंगाशहर:- अवैध पिस्टल लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर में पिस्तौल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात दौराने गश्त संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास .32 बोर की मैगजीन मय पिस्टल पाई गई। पिस्तौल अवैध थी। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवा बस्ती निवासी 26 वर्षीय रामकिशन पुत्र रामचंद्र माली के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

देशनोक पालिका चुनाव देखे परिणाम

बीकानेर बुलेटिन देशनोक में कांग्रेस ने 25 में से 11 सीटें जीत ली लेकिन बहुमत से दो सीट दूर रह गई। यहां भाजपा बहुमत से तीन सीट दूर है, उसे दस सीट मिली है। वार्ड संख्या विजेता पार्टी 1 मनोज कुमार कांग्रेस 2 कांता देवी कांग्रेस 3 प्रियंका चारण भाजपा 4 शांतिलाल भूरा भाजपा 5 सीतादान कांग्रेस 6 आवड दान भाजपा 7 चंपालाल कांग्रेस 8 रमेश निर्दलीय 9 ओमप्रकाश कांग्रेस 10 हंसाराम कांग्रेस 11 गोपाल निर्दलीय 12 शहस्त्रकिरण कांग्रेस 13 मीना देवी कांग्रेस 14 पवन कुमार भाजपा 15 मनोज सिंह भाजपा 16 जगदीश कांग्रेस 17 गजानंद कांग्रेस 18 मधुदान निर्दलीय 19 ललितादेवी भाजपा 20 चांदीदान प्रगतिमंच 21 राधा देवी भाजपा 22 मीना बानो भाजपा 23 नथमल भाजपा 24 भंवरीदेवी भाजपा 25 सीमा देवी कांग्रेस

विवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या की,ससुराल पक्ष पे मुकदमा दर्ज

बीकानेर बुलेटिन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में गत 27 जनवरी को फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाली 28 वर्षीया विवाहिता की मां ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडना देते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 28 वर्षीया महिला रूखसाना ने अपने घर में ही फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली थी एवं उस समय इस संबध में मर्ग दर्ज हुई थी। लेकिन शुक्रवार को उसकी मां निम्बी जोधा निवासी एमना बानो ने हाजिर थाना होकर मृतका के पति इकबाल, ससुर अनारदीन, देवर सद्दाम, सिकंदर, देवरानी रूखसाना के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने आरोपियों पर शादी के बाद से ही लगातार दहेज प्रताडना देने एवं श्रीडूंगरगढ़ में प्लाट खरीदने के लिए पीहर पक्ष से पैसे लेकर आने के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाया है। करीब छह माह पूर्व भी आरोपियों ने प्रताडना देते हुए मारपीट की थी एवं उस समय समाज के लोगों ने समझाईश भी की थी। लेकिन आरोपी नहीं माने एंव उसे तंग परेशान करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार को...

यात्रियों की सुविधा हेतु 02 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

बीकानेर बुलेटिन रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 02 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया आरक्षित रहेगी। 1. 02444/02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल  गाडी संख्या 02444, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.02.21 से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन 10.55 बजे रवाना होकर 22.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.02.21 से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 07.05 बजे रवाना होकर 18.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाडी, पटौदी रोड, गुडगाॅव, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी । 2. 04734/04733, श्रीगंगानगर-रेवाडी-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस गाडी संख्या 04734, श्रीगंगानगर-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05....

बीकानेर:- अवैध व हथकढ़ शराब बनाने व उसके वितरण के विरूद्ध करें कार्यवाही -कलक्टर मेहता

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिले के उपखण्ड अधिकारी, पुलिस, आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध व हथकढ़ शराब बनाने व उसके वितरण के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करेगी। साथ ही इसके खिलाफ की गई कार्यवाही का असर दिखाई देना चाहिए।   मेहता शनिवार ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले में अवैध व हथकढ़ शराब के बारे मंे उपखण्डवार समीक्षा की और कहा कि राज्य में 16 जनवरी से चल रहे ‘‘विशेष निरोधात्मक अभियान’’ में जिला प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही को निरंतर जारी रखें। उन्होंने आबकारी विभाग, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों को वीसी में अवैध व हथकढ़ शराब उत्पादन के खिलाफ 15 दिवसीय ‘विशेष निरोधात्मक अभियान’ की प्रगति एवं वस्तुस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि अवैध और हथकढ़ मदिरा उत्पादन को तुरंत प्रभाव से विशेष रणनीति अपनाते हुए रोकें। उन्होंने कहा कि एस.एच.ओ. या सी.ओ. को भनक लगते ही इसके विरूद्ध तुरंत कार्यवाही...