Skip to main content

Posts

Showing posts from July 10, 2022

जैना महाराज बने राजस्थान प्रांत गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के प्रभारी

बीकानेर बुलेटिन अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रांत युवक संघ के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के जय किशन उपाध्याय लाखुसर (जैना महाराज)प्रभारी बनाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ राजस्थान प्रांत के सत्र 2020 2024 की कार्यकारिणी महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्रीमान ओम प्रकाश जी जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी जोशी प्रधानमंत्री श्री जय किशन जी पंचारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक संघ श्री रमेश जी खटोड़, राष्ट्रीय प्रभारी युवक संघ गोपाल जोशी पुनास राष्ट्रीय महामंत्री युवक संघ ललित उपाध्याय की सहमति से बने आभार और साधुवाद  कल 20 जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई सभी समाज के जिला अध्यक्षों व राजस्थान प्रांत प्रभारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

हैंड हैडलिंग टर्मिनल मशीन बताएगी किस ट्रेन के काेच में कितनी बर्थ हैं खाली, सोमवार से बीकानेर में होगी शुरुआत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  बीकानेर मंडल की ओर से चलाएं जा रहे स्पेशल सघन टिकट चैकिंग अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करने,बिना मास्क पहने,गंदगी फैलाने वालों तथा धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम सीमा विश्नोई की अगुवाई में मंडल के टिकट निरीक्षकों के 14 स्टाफ के साथ भिवानी को बेस रखते हुए बीकानेर- हनुमानगढ़-सिरसा -भिवानी-रेवाड़ी खंड पर सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाते हुए 251 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित रु. एक लाख सैतीस हजार आठ सौ पांच वसूले गए ।  वहीं रेलवे की ओर से नवाचार करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के ट्रेनों में अब टीटीई कागज की चार्ट के स्थान पर हैंड हेल्ड टर्मिनल(एचएचटी) से टिकट चेकिंग करेंगे। इसकी शुरुआत गाड़ी बीकानेर-दिल्ली में सोमवार से होगी। हैंड हेल्ड टर्मिनल का प्रयोग करने हेतु मंडल के स्टाफ की ट्रेनिंग शनिवार को प्रारंभ कर दी गई है। एचएचटी से टिकट चेकिंग के सभी प्रकार के कार्य जैसे, पेनल्टी, अतिरिक्त किराया, सीट कैंसिलेशन आदि किए जा सकते है। ये सभी कार्य ऑन लाइन होंगे। किसी स्टेशन पर यात्री के गाड़ी में...

तालाब में नहाने गये एक शख्स की डूबने से मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।  जिले में अलग अलग थाना इलाकों में हुए हादसों में तीन जनों की मौत हो गई है। इसमें दो जनों की डूबने से तो एक जने की बाइक फिसलने से मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कोलायत थानान्तर्गत तालाब में नहाने गये एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। कोलायत के शिवरतन सारस्वत पुत्र रामचन्द्र सारस्वत ने पुलिस में दी जानकारी के बताया कि मेरे पिता रामचन्द्र जो कोलायात नहाने के कहकर लालमदेसर आये थे जब वह नहाने उतरे तो उनका पैर फिसल गया जिससे व सरोवर में डूबने से मौत हो गई ।  वहीं किलचू से देशनोक के बीच भारतमाला रोड़ पर रविवार को सुबह मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत हो गई । कंपनी से जुड़े निखिल ने बताया कि भारतमाला की कंपनी में हडमान सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था । वह रविवार को सुबह इस रोड़ पर काम करने के लिए आ रहा था। इस दौरान रोड़ पर बजरी पड़ी रहने से मोटरसाइकिल फिसल गई और युवक घायल हो गया । निखिल ने बताया कि घायल युवक को पीबीएम अस्पताल लेकर आए , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।  उधर नोखा के रोडा रोड़ पंचारिया ट्यूबवेल के प...

कल आधे शहर में रहेंगी बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  राजस्थान राज्य विद्युत् प्रसारण निगम लिमिटेड 220KV सागर सब स्टेशन में बिजली उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए सोमवार को बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से नौ बजे तक बाधित रहेगी।बीकेईएसएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पवनपुरी सेक्टर 1 से 4, गांधी कॉलोनी, नागनेचीजी बाजार व स्कीम, गढ कॉलोनी, महिला थाना, मरूधर कॉलोनी, पवनपूरी सेक्टर 7. सुदर्शना नगर, गांधी कॉलोनी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, साई बाबा मंदिर, सुदर्शना नगर, करनी नगर, सेक्टर-6,7, डी आर एम ऑफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, हनी आईस कीम, ट्रेफिक थाना, रानी बाजार रोड 1 से 12 इंडस्ट्रियल एरिया, भेरूजी की गली, केईएम रोड, बाथरा काम्पलेक्स, गणपती प्लाजा, रतन बिहारी पार्क, कोटगेट, जूनागढ किला, केईएम रोड, चौतीना मौहल्ला, हेड पोस्ट ऑफिस, आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रिको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, वाटर वर्क्स, कृषि मण्डी, रोडवेज, सागर होटल, उरमूल डेयरी, वसन्त विहार, लालगढ़ पैलेस, करनी सिंह स्टेडियम, सेक्टर सी (समता नगर), समता नगर, करनी नगर सेक्टर ए, बी, डी, ई, आर...

शहर के कई जगहों पर बारिश के जलभराव से परेशान, लाइलाज समस्या की दवा नहीं, देखे विडियो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  शहर के सौन्दर्यकरण को लेकर अनेक दावे प्रशासन की ओर से किये जाते रहे है। एसी कमरों में बैठकर अधिकारियों के साथ मंथन भी होता है। लेकिन वे सब बातें है बातों का क्या वाले गाने की तर्ज पर बनकर रह जाता है। धरातल पर काम नहीं होता। चाहे बात जूनागढ़ की खाई में बारिश के पानी के जाने की हो या पुरानी गिन्नाणी में जल भराव की। यह समस्याएं केवल यहीं की ऐसा नहीं सुजानदेसर व चोपड़ा बाड़ी के भी यही हालात है। अब तो जयपुर रोड स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के पीछे के इलाके भी इस श्रेणी में आने लगे है। इतना ही नहीं शहर के कई जगहों पर बारिश के जलभराव से परेशानी खड़ी हो गई है। इन जगहों को चिन्हित कर इन पर प्रशासन व सरकार को ठोस काम नहीं कर रही है। जिसके चलते प्रत्येक बरसाती मौसम में यहां रहने वालों को गंदगी व कीचड़ से दो दो हाथ करने पड़ते है। शनिवार रात हुई बरसात ने एक बार फिर निगम,प्रशासन व न्यास की पोल खोल दी है। शहर के अलग अलग इलाकों से बनाये गये इन विडियो एक ही प्रश्न खड़ा करता है कि आखिर कब सुधरेंगे शहर के हालात? लोग ठगा सा कर रहे है महसूस निगम या नगर विकास न्यास की ओर से विकसित क...

सुजानदेसर गोचर क्षेत्र में विकसित होगा ‘सिटी फोरेस्ट’, पहले चरण में चार बीघा में पौधारोपण शुरू,आमजन लगांएगे पौधे, करेंगे देखभाल, शहर को हरा-भरा बनाने में रहेगी भागीदारी

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने की ‘एडॉप्ट ए ट्री-मेक ऑवर सिटी ग्रीन’ अभियान की शुरूआत आमजन लगांएगे पौधे, करेंगे देखभाल, शहर को हरा-भरा बनाने में रहेगी भागीदारी बीकानेर, 10 जुलाई। सुजानदेसर गोचर की 6200 बीघा भूमि को चरणबद्ध तरीके से सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में रविवार को चार बीघा क्षेत्र में सघन पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने की। उन्होंने 'एडॉप्ट ए ट्री-मेक ऑवर सिटी ग्रीन' अभियान की शुरूआत भी की। जिला कलक्टर ने बताया कि सुजानदेसर की गोचर भूमि शहर के नजदीक है। यह क्षेत्र हरा-भरा हो, संरक्षित रहे और सघन वन क्षेत्र विकास में आमजन की भावनात्मक भागीदारी हो, इसके लिए ‘एडॉप्ट ए ट्री’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत पौधारोपण के इच्छुक शहरवासी को पौधा तथा इस पर लगने वाली एडोप्टर की पट्टिका नगर विकास न्यास द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। पौधा लगाने के बाद भविष्य में इसके संरक्षण की संबंधित एडोप्टर की होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासी अपने अथवा अपने परिजन के जन्म दिन, विवाह की वर्षगांठ अथवा ऐसे किसी अन्य ...

ऐतिहासिक तालाबों में संग्रहित होने लगा बरसाती पानी* *संभागीय आयुक्त की पहल पर जिला प्रशासन ने चलाया था..

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त की पहल पर जिला प्रशासन ने चलाया था श्रमदान और सफाई का सघन अभियान बीकानेर, 10 जुलाई। लगातार हो रही बरसात के चलते शहर के ऐतिहासिक तालाबों में भरपूर मात्रा में बरसाती जल संग्रहित होने लगा है। वर्षों बाद सावन से पहले इन तालाबों में इतना पानी आया है। ऐसे में इस बार सावन में तालाबों में गंठे और गोठ का आनंद देखने को मिलेगा और ‘सावन बीकानेर’ की उक्ति चरितार्थ हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर इन तालाबों और इनके आगोर क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से श्रमदान और सफाई का सघन और सतत अभियान चलाया गया था। इस दौरान पानी की आवक के मार्ग की साफ सुथरा किया गया। इन अभियानों में संभागीय आयुक्त के अलावा जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमदान किया। नगर निगम और यूआईटी के विभिन्न संसाधनों से भी इन तालाबों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। वहीं स्थानीय संस्थाओं, ट्रस्टों और पर्यावरण प्रेमियों का भी प्रभावी सहयोग रहा। बरसात के दौर में अब हर्षोलाब, संसोलाब, महानंद और धरणीधर तालाब, फूलनाथ बगीची सहित शहर के तालाब...

पानी की कुंडी में गिरने से महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: नोखा के रोड़ा रोड स्थित एक मकान में बने पानी के कुंड में गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। एएसआई बीरबलराम ने बताया कि रोड़ा रोड़ स्थित पंचारिया ट्यूवबैल के पास मोहनलाल का मकान है। रविवार सुबह मोहनलाल की पत्नी हस्तूदेवी (55) अपने 12 वर्षीय पौत्र के साथ घर पर थी, बाकी सब लोग बाहर गये हुए थे। सुबह करीब 9 बजे के आसपास हस्तू देवी पानी के कुंड में गिर गई। जिसको 12 वर्षीय पौत्र ने देखा तो आस-पड़ौस के लोगों को बुलाकर लाया। जब हस्तू देवी को कुंड से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

पिछले 24 घंटों में बीकानेर शहर में 64 मिमी दर्ज की गई, रविवार काे भी भारी बारिश की चेतावनी

बीकानेर बुलेटिन पिछले 24 घंटों में झालावाड़, धौलपुर व कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश खानपुर, झालावाड़ में 72 मिमी जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर शहर में 64 मिमी दर्ज की गई है । बीकानेर | तीन दिन से उमस से भीग रहे बीकानेर के लाेगाें काे शनिवार शाम काे हुई मूसलाधार बारिश के बाद राहत मिली। शाम साढ़े सात बजे शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में मूसलाधार हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश के कारण शहर में 60.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जो इस मानसून सीजन की सबसे अधिक है। बारिश के बाद नगर निगम, कचहरी सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां रात तक पानी रहा। शहर के साथ-साथ खाजूवाला सहित आसपास के गांवों में भी दो बार बारिश का दौर चला। दोनों की बार तेज बारिश हुई जिससे गलियों में पानी भर गया। बारिश के बाद एक बार फिर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि तापमान में 7 डिग्री तक गिर गया। दिन का तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। आगे क्या : माैसम विभाग ने रविवार काे भी बीकानेर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मानसून की मेहरबानी के चलते इस वर...

कलयुगी बेटे ने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर खुद की मां को...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाने में महिला की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने महिला के बेटे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में गिरफ्तार किए गए कलयुगी बेटे ने कई सनसनीखेज राज उगले हैं. कलयुगी बेटे ने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर खुद की मां को नहर में धक्का देकर मारने की वारदात कबूल की है.  जांच अधिकारी एससी एसटी सीओ प्रहलाद राय ने जांच के बाद दोनों युवकों को देर रात्रि दस्तयाब किया. पूछताछ में दोनो ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया तो पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आज कोर्ट में पेश कर कलयुगी बेटे और उसके दोस्त को पुलिस ने सलाखों के पीछे भिजवा दिया. लड़की के प्रेम और नशे ने मारी मति एससी एसटी सेल सीओ प्रहलाद राय ने बताया कि हत्यारे सोनू उर्फ हरदीप सिंह नशे का आदी है और किसी अन्य जाति की लड़की से प्रेम प्रसंग में पड़ा हुआ था. सोनू में पुलिस को बताया कि उसकी मां अंतर्जातीय शादी के खिलाफ थी, जिसके चलते वो परेशान हो गया था. उसने अपने दोस्त बादल सिंह रायसिख निवासी सुरेवाला को साथ मिलाकर अपनी मां को बाइक पर बैठाकर नहर में फेंक दिया...

कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटने की दी धमकी, युवक ने व्हाट्सएप डीपी पर लगाई थी नुपुर शर्मा की फोटो

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के पाली जिले से बड़ी खबर मिल रही है. पाली में एक युवक को व्हाट्सएप वीडियो कॉल से गर्दन काट हत्या करने की धमकी दी गई है. उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटने की धमकी दी. बदमाश ने व्हाट्सएप डीपी से नपूर शर्मा की फोटो हटाने की बात कही. जेतारण के निमाज के युवक से बदमाश ने 4 मिनट बात की. जेतारण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. युवक की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए है. डीएसपी जैतारण सुखराम विश्नोई मामले की जांच कर रहे है. मोबाइल नम्बर को लेकर साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया. 

रविवार को सुबह जारी रिपोर्ट में मिले पॉजीटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे है। कल बीकानेर में 20 पॉजीटिव मिले थे। जिसके बाद आज रविवार को सुबह जारी रिपोर्ट में 7 पॉजीटिव मिले है। आज की रिपोर्ट में जेएनवी कॉलोनी से 60 वर्षीय पुरूष,बच्छासर से 17 वर्षीय युवक,मुरलीधर से 34 वर्षीय व्यक्ति,बंगलानगर से 21 वर्षीय युवक,ऊन मंडी के पीछे से 46 वर्षीय महिला,सर्वोदय बस्ती से 37 वर्षीय पुरूष और बांधा से 39 वर्षीय पुरूष पॉजीटिव मिला है।