Skip to main content

Posts

Showing posts from January 14, 2021

राकेश श्रीमाली को प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान बजरंग सेना मनोनीत किया गया

बीकानेर बुलेटिन बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणवीर पटेरिया राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा श्री संत दास त्यागी जी महाराज,प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी की सहमति से श्री राकेश श्रीमाली को प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान बजरंग सेना मनोनीत किया । बजरंग सेना प्रदेश महासचिव राजस्थान शान्ति लाल सोलंकी ने बताया श्रीमाली के संस्कार, नम्रता,राष्ट्रहित, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावनाओं को देखते हुए  आशा करते है कि आप गौ रक्षा, धर्म रक्षा, देश की पवित्र नदी गंगा,नर्मदा, यमुना स्वस्छ सुरक्षा, नारी सुरक्षा,हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे ।  राकेश श्रीमाली का मनोनयन होने पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिलामोर्चा चंद्रकला शर्मा प्रदेश सयोजक सुरेन्द्र शर्मा , प्रदेश मन्त्री मदनमोहन चतुर्वेदी,प्रदेश मन्त्री धर्म रक्षा महंत नरोत्तम दास जी,प्रदेश प्रभारी युवा श्री संजय शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष युवा चन्दू मानपुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रिया शर्मा चेतन चौहान प्रदेश ...

गंगाशहर में लूट की वारदात,नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को लूटा

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर में लूट की वारदात हुई है। घटना महावीर चौक के समीप भंसाली भवन के सामने वाली गली की है। नई लाइन निवासी संपत्त लाल सांड जैन बीकानेर काम से लौटे थे। गली में एंटर करते ही पीछे से दो मोटरसाइकिओं पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने रास्ता रोका और संपत्त लाल की पीठ पर लाठी से वार किया। इसके बाद बदमाशों ने मोटरसाइकिल में टंगा थैला छीना और ले भागे।  सूचना पर गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण मय टीम मौके पर पहुंचे।  संपत्तलाल ने बताया कि उनके थैले में कुछ पैसे व हिसाब के कागजात थे।  गंगाशहर में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस चप्पे चप्पे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के वक्त अंधेरा होने की वजह से कोई साफ सुथरा फुटेज नहीं मिल पाया है। महावीर चौक के समीप स्थित घटना स्थल से पेट्रोल पंप के दोनों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अनुमान है कि आरोपियों द्वारा संपत्त सांड का पीछा किया जा रहा था। वे कोटगेट स्थित कटले से निकलकर गंगाशहर पहुंचे थे। अनुमान है कि आरोपी कटला क्षेत्र अथवा बीच रास्ते से ही पीछा कर रहे होंगे। गनीमत रही कि लूटे गए थैले में केवल जरूरी...

बीकानेर सट्टा पर्ची करते 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन नयाशहर पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग को निरुद्ध भी किया। श्रीगंगानगर के जैतसर थाने में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी मामले में वांछित मुक्ताप्रसाद निवासी 29 वर्षीय मनोज सोनी पुत्र भागीरथ सोनी को दबोच लिया। यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज उनि सुरेंद्र कुमार ने की। आरोपी मनोज को जैतसर पुलिस टीम लेने आने वाली है, जिसे उनके सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पूगल रोड़ पर हुए गिरीराज हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले नाबालिग को भी थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने दस्तयाब कर लिया। नाबालिग मुरलीधर कॉलोनी का है।  वहीं नयाशहर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से पर्ची सट्टा कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल 1590 रूपए बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वोदय बस्ती निवासी मूलचंद पुत्र हुक्माराम मेघवाल, कुचीलपुरा निवासी महबूब अली पुत्र नूर मुहम्मद व सर्वोदय बस्ती निवासी अश्पाक मुहम्मद पुत्र नूर मुहम्मद के रूप में हुई है।  इसके अतिरिक्त आवारागर्दी करते सात युवकों को भी धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर पाबंद करवाया गया। आवारा युवकों...

बीकानेर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन पुलिस थाना पांचू क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान (ऑपरेशन प्रहार) के तहत की गई कार्यवाही 01 मुल्जिम अवैध शराब सहित गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 57 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त। जिला पुलिस अधीक्षक महोदया बीकानेर के अपराध गोष्ठी में दिये गये निर्देशों की पालना में व नशा मुक्त अभियान (ऑपरेशन प्रहार) के तहत सीओ नोखा के सुपरविजन में बुधवार को सुरेश कुमार एचसी 204 मय ओमप्रकाश कानि 1564 , शंकरलाल कानि 325 द्वारा शख्स रतनसिंह पुत्र कालूसिंह जाति राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी नाथूसर पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर से नाथूसर की रोही में कुल 57 पव्वे अवैध देशी शराब जप्त कर मुल्जिम रतनसिंह को गिरफ्तार किया गया।

नगर पालिका आम चुनाव 2021 के नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के तीसरे दिन तीन नगर पालिका क्षेत्रों में 27 नामांकन दाखिल

बीकानेर बुलेटिन जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका नोखा से 14, श्रीडूगंरगढ़ नगरपालिका से 11 तथा देशनोक नगरपालिका से 2 नामांकन दाखिल हुए। देशनोक में पहली बार बुधवार को दो नामांकन दाखिल किए गए हैं। नाम निर्देश प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को प्रस्तुत करने होंगे विभिन्न दस्तावेज- जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि नगर पालिका चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को विभिन्न प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आर्हता संबंधी शर्ते पूर्ण होनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार संबंधित नगर पालिका का मतदाता हो व उसकी आयु संवीक्षा के दिन न्युनतम 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए तथा उम्मीदवार के दो से अधिक संतान (जुड़वा संतान को एक गिना जाएगा) नहीं होनी चाहिए। मेहता ने बताया कि उम्मीदवार नगरपालिका अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के अधीन अयोग्य नहीं हो तथा आरक्षित सीट की स्थित में उसी आरक्षित वर्ग से होना चाहिए।         जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अभ्यर्थी एक वार्ड से अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर स...

धारा 144 के आदेश आगामी दो माह के लिए बढ़ाए, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ,जिले में सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध प्रवेश व अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर नमित मेहता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के आदेश आगामी दो माह तक बढ़ाए हैं। आदेशानुसार जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करों, घुसपैठियों व अन्य असामाजिक तत्वों के अवैध प्रवेश व अन्य अवांछनीय गतिविधियों की आशंका तथा जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा के निकट विभिन्न स्थानों में स्थित पीसीओ के माध्यम से आपराधिक व अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति इन केन्द्रों पर जाकर दूरसंचार के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाएं उन लोगों को भेजे जाने की भी आशंका है, जो भूमिगत होकर देश व राज्य की सुरक्षा व लोक व्यवस्था के संधारण में प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गतिविधियों में लिप्त हैं। इसके साथ ही सीमा के नजदीक पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के अन्दर 3-4 किलोमीटर तक आने के कारण भी राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग करने या पीसीओ से सम्पर्क या सूचना देने आदि तथा रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध ...

नगर पालिका चुनाव का प्रशिक्षण 19 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन जिले की तीन नगर पालिकाओं में चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 जनवरी से आयोजित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेवराम धोजक ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होंगे। सेक्टर आॅफिसर का प्रशिक्षण 19 जनवरी को सुबह 10 प्रारंभ होगा। इसी प्रकार से पीआरओ/पीओ-1 को 21 व 22 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को ईवीएम को तैयार करने तथा उसे सील करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चुनाव कार्मिकों को दूसरी ट्रेनिंग 27 जनवरी को दी जायेगी। इसी दिन मतदान दलों को  सुबह 8 बजे मतदान करवाने के लिए रवाना किया जायेगा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने शुरू किया श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी का गंगाजल एवं तुलसी वितरण अभियान

बीकानेर बुलेटिन नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी की बीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर इक्कीस हजार लीटर गंगाजल और तुलसी के पौधों के वितरण का अभियान बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जयपुर में प्रारम्भ किया। इस अवसर पर श्री पूनिया ने कहा कि स्व. मक्खन जोशी समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज थे। उन्होंने सदैव आमजन के हितों की लड़ाई लड़ी। उनकी स्मृति में गठित संस्था द्वारा पिछले बीस वर्षों से उनके व्यक्तित्व को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह पुरखों की स्मृतियों को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का पुनीत कार्य है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया तथा कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को ही सच्ची देशभक्ति मानते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी इन्हीं विचारों के पक्षधर हैं। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि स्व. मक्खन जोशी सच्चे जननेता थे। उनका जीवन जनता को समर्पित रहा। वह राजनीति के अजातशत्रु थे। आज के दौर में ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरू...

बीकानेर-दादर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं यात्री सेवा समिति पिछले लंबे समय से बीकानेर दादर रेलगाड़ी को बीकानेर से प्रतिदिन चलाने की मांग करता आ रहा है । अब गाडी संख्या 04707/04708 बीकानेर- दादर-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी के रूप में चलेगी । गाडी संख्या 04707 बीकानेर-दादर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक बीकानेर से प्रतिदिन 07.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.10 बजे दादर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04708 दादर -बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 18 जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक दादर से प्रतिदिन 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मारवाड मुंडवा, मेडता रोड, गोटन, राई का बाग, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोमेसर, रानी, फालना, जवाई बांध, पिण्डवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, कलोल, अहमदाबाद, नदियाड, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द...

बीकानेर में प्रतिदिन 5 स्थानों पर व सप्ताह में 4 दिन होगा कोविड-19 टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिले में कोविड-19 टीकाकरण प्रतिदिन 5 बूथों पर ही होगा वह भी सप्ताह में सिर्फ 4 दिन। यह सिलसिला जनवरी माह तक रहेगा। इसके लिए जनवरी माह में तय दिनांक 16, 18, 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 व 31 तारीख को ही सत्र प्लान किए जाएंगे। 16 जनवरी को उद्घाटन सत्र भी तय पांच स्थानों पर ही आयोजित किए जाएंगे। जहां प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण लक्ष्य रहेगा। इस प्रकार टीकाकरण के स्वरूप व माइक्रो प्लान को लेकर समस्त बिंदु स्पष्ट हो गए हैं। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त योजना व निर्देशानुसार जिले में सिर्फ पांच स्थानों पर ही उद्घाटन सत्र आयोजित होंगे और पूरे माह प्रतिदिन 5 से अधिक सत्र आयोजित नहीं होंगे हालांकि जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में जिले में 12 स्थानों पर उद्घाटन सत्र आयोजित करने की संपूर्ण तैयारियां ड्राई रन सहित कर ली गई थी। बात करें राजस्थान की तो पहले जहां 282 सत्र उद्घाटन के लिए तय थे उसके स्थान पर अब 161 सत्र पूरे राज्य भर में होंगे जो पूरे जनवरी माह पर्यंत 161 ही रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद भी उन्हीं स्थानों प...

सभी कार्मिकों को वाहन पास जारी, सोमवार से लागू होगी व्यवस्था – कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने जारी किया पहला पास

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों के वाहनों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ‘पास’ जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में इन कार्मिकों के अलावा आने वाले सभी वाहनों के प्रवेश-निकासी एवं आने के कारण सहित विभिन्न जानकारियां प्रवेश द्वार पर रजिस्टर में दर्ज की जाएंगी। यह व्यवस्था अगले सोमवार से प्रभावी हो जाएगी। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को कुलपति वाहन के लिए पहला ‘पास’ जारी किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन चालक का नाम, विश्वविद्यालय में आने का कारण, आने व जाने का समय तथा मोबाइल नंबर आदि जानकारी इदं्राज करवाने के बाद संबंधित व्यक्ति को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आने वाले किसी कार्मिक को आने-जाने में परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर सभी कार्मिकों के दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए प्रवेश एवं निकासी पास जारी जा रहे हैं। यह पास सुरक्षा अधिकार...

एमएसई सीडीपी स्कीम के तहत बजट स्वीकृति पर होंगे रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग पर हस्तांतरित क्षेत्र रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एमएसई सीडीपी स्कीम के तहत क्षेत्र के डवलपमेंट के लिए एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक के.सी. मीणा, तरुण भटनागर, जितेन्द्र मीणा व रिको लिमिटेड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार ने रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र का निरिक्षण किया | एमएसएमई मंत्रालय से पधारे अधिकारियों ने बताया कि इस स्कीम के तहत 7 (सात) करोड़ रूपये का तकमीना बनाकर मुख्यालय को भिजवाया जा चुका है और यह बजट मुख्यालय से मंजूर हो जाता है तो जल्द ही इस स्कीम के तहत रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु कार्य किये जायेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने एमएसएमई मंत्रालय से पधारे अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र जिला उद्योग केंद्र द्वारा रिको को हस्तांतरित क्षेत्र है और केंद्र सरकार का यह नियम भी है किसी भी हस्तांतरित क्षेत्र के विकास के लिए एमएसई सीडीपी स्कीम के तहत बजट का 90% खर्च एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एवं बाकी 10% खर्च रिको विभाग का होता है | इस स्कीम के तहत ...