Skip to main content

सभी कार्मिकों को वाहन पास जारी, सोमवार से लागू होगी व्यवस्था – कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने जारी किया पहला पास

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों के वाहनों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ‘पास’ जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में इन कार्मिकों के अलावा आने वाले सभी वाहनों के प्रवेश-निकासी एवं आने के कारण सहित विभिन्न जानकारियां प्रवेश द्वार पर रजिस्टर में दर्ज की जाएंगी। यह व्यवस्था अगले सोमवार से प्रभावी हो जाएगी। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को कुलपति वाहन के लिए पहला ‘पास’ जारी किया।

इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन चालक का नाम, विश्वविद्यालय में आने का कारण, आने व जाने का समय तथा मोबाइल नंबर आदि जानकारी इदं्राज करवाने के बाद संबंधित व्यक्ति को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आने वाले किसी कार्मिक को आने-जाने में परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर सभी कार्मिकों के दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए प्रवेश एवं निकासी पास जारी जा रहे हैं। यह पास सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी इकाईयों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाए। इसके लिए सुरक्षा प्रहरियों को मुस्तैद किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी संधारित हो। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाले कार्मिकों के परिवारों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण सतर्क है। हाल ही में विश्वविद्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं विश्वविद्यालय की चार दीवारी को भी दुरूस्त करवाया गया है तथा समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग भी की जाती है। इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी डाॅ. एन.एस. दहिया तथा विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा भी मौजूद रहे।

वेबिनार में निभाई भागीदारी

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने एसोशिएसन आॅफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से बुधवार को आयोजित ‘नेशनल काॅलिर्बेटिव प्रोग्राम आॅन एनहेंसिंग एम्प्लोयब्लिटी आॅफ ग्रेजुएट्स’ में भागीदारी निभाई। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे। वेबिनार के दौरान स्किल इंडियन एजुकेशन सिस्टम, टीचिंग मेथेडोलाॅजी, स्टूडेंट लर्निंग वाया पाॅर्टिसिपेटिव एप्रोच सहित विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।