Skip to main content

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने शुरू किया श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी का गंगाजल एवं तुलसी वितरण अभियान

बीकानेर बुलेटिन






नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी की बीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर इक्कीस हजार लीटर गंगाजल और तुलसी के पौधों के वितरण का अभियान बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जयपुर में प्रारम्भ किया।

इस अवसर पर श्री पूनिया ने कहा कि स्व. मक्खन जोशी समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज थे। उन्होंने सदैव आमजन के हितों की लड़ाई लड़ी। उनकी स्मृति में गठित संस्था द्वारा पिछले बीस वर्षों से उनके व्यक्तित्व को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह पुरखों की स्मृतियों को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का पुनीत कार्य है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया तथा कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को ही सच्ची देशभक्ति मानते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी इन्हीं विचारों के पक्षधर हैं।

केन्द्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि स्व. मक्खन जोशी सच्चे जननेता थे। उनका जीवन जनता को समर्पित रहा। वह राजनीति के अजातशत्रु थे। आज के दौर में ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है। युवाओं को भी इनके व्यक्तितव से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिक्षा चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, युवा उत्थान सहित विभिन्न विषयों पर सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि बीकानेर में गंगाजल एवं तुलसी पौधों के वितरण का अभियान 14 जनवरी को प्रारम्भ होगा। जोधपुर में 15 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों ने आमजन को रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्व समझा दिया। इसी के मद्देनजर संस्था द्वारा पूरे साल इसी दिशा में काम काने का निश्चय किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।