बीकानेर बुलेटिन
दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपना धर्म छोड़ करके एक मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज करने वाली लड़की ने अपने शौहर के अलावा ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में पढ़ते थे। 3 माह पहले उसने धर्म बदल कर सोहेल से तीस हजारी कोर्ट में शादी की। लेकिन, अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश हो रही है।
पीड़िता का कहना है कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उसकी मुलाकात सोहेल से हुई थी। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिला कर उसका रेप कर लिया। बाद में शादी हुई तो सोहेल के अब्बा ने भी उसका बलात्कार किया। वहीं सास उसको वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती रही।
रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।
पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Labels: अपराध, दिल्ली
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home