Tuesday, January 12, 2021

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पे माल्यापर्ण,जरूरतमंदों को मास्क वितरण

बीकानेर बुलेटिन




अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला बीकानेर की चित्राशं महिलाओ ने प्रदेशाध्यक्ष रश्मि सक्सेना जी के नेतृत्व मे 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद पार्क में उनकी मूर्ति पर माला पहनाई| जिलाधयक्ष सीमा माथुर ने राजस्थान से विवेकानंद जी के लगाव के विषय में बताया| उपाधयक्ष संगीता सक्सेना ने विवेकानंद जी के जीवन के उपलब्धियों के विषय मे जानकारी दी |महामंत्री प्रीति माथुर,उपाध्यक्ष सुषमा  राय, सचिव उपासना माथुर ,कोषाध्यक्ष अंजु माथुर,प्रचार प्रसार मंत्री प्रीति सक्सेना,रमा माथुर व कुसुम माथुर ने भी माला अर्पण व पुष्प अर्पित किए|फिर सभी ने250 मास्क भी वितरित किये और मास्क ना लगाने की लापरवाही  पर समझाया||आज के इस आयोजन हमे कायस्थ होने पर गर्व महसूस हुआ,तथा कोरोना काल में मास्क बाट कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई,कि हमने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home