Tuesday, January 12, 2021

स्वामी विवेकानंद जी अविस्मरणीय विभूति- बांठिया

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर@ आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती पर  सार्दुल सिंह सर्किल स्थित स्वामी विवेकानंद वाटिका स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर शहर के गणमान्य लोगों ने  माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर  पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया  ने कहा कि विवेकानंद जी ने अपना पूरा जीवन भारत देश और युवाओं को जागृत करने के लिए न्योछावर कर दिया । स्वामी जी के सिद्धांत थे कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो। हमें भी और सभी युवाओं को भी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर तब तक संघर्ष करते रहना चाहिए जब तक हमारा लक्ष्य हासिल ना हो।

इस पुष्पांजलि कार्यक्रम मे फिल्म निर्माता, निर्देशक पूनम मोदी ने  माल्यार्पण करते हुए कहा कि विश्व के महापुरुषो मे एक नाम स्वामी विवेकानंद जी का हैं।

जिन्होंने सदैव भारत की गरीमा बढाई थी। भाजपा  युवा नेता श्याम मोदी ने  स्वामी विवेकनंद को युवाओं का  प्रेरणा स्रोत  बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों को जीवन मे अपना कर अपने लक्ष्य की ओर बढना चाहिए। समाज सेवी दिनेश सिह भदौरिया ने कहा कि विवेकानंद जी जैसे महापुरुष कई सदियों मे जन्म लेते है। जो सदैव स्मरणीय रहते है। कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर ने स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।  

भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान ने  स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी जी द्वारा देश के लिए किए गये कार्य अविस्मरणीय रहेंगे। इनके अलावा राजस्थानी भाषा मे बन रही फिल्म के  कलाकार करण सोनी, श्वेता सिंह, निशा सिंह, पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा, शहर भाजपा जुनागढ मंडल अध्यक्ष सहित अनेक  स्वामी जी के विचारों को अनुसरण करने वाले लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home