Skip to main content

नगर पालिका आम चुनाव 2021 के नाम निर्देशन प्रस्तुत करने के तीसरे दिन तीन नगर पालिका क्षेत्रों में 27 नामांकन दाखिल

बीकानेर बुलेटिन






जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका नोखा से 14, श्रीडूगंरगढ़ नगरपालिका से 11 तथा देशनोक नगरपालिका से 2 नामांकन दाखिल हुए। देशनोक में पहली बार बुधवार को दो नामांकन दाखिल किए गए हैं।
नाम निर्देश प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को प्रस्तुत करने होंगे विभिन्न दस्तावेज- जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि नगर पालिका चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को विभिन्न प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आर्हता संबंधी शर्ते पूर्ण होनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार संबंधित नगर पालिका का मतदाता हो व उसकी आयु संवीक्षा के दिन न्युनतम 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए तथा उम्मीदवार के दो से अधिक संतान (जुड़वा संतान को एक गिना जाएगा) नहीं होनी चाहिए। मेहता ने बताया कि उम्मीदवार नगरपालिका अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के अधीन अयोग्य नहीं हो तथा आरक्षित सीट की स्थित में उसी आरक्षित वर्ग से होना चाहिए।
      
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अभ्यर्थी एक वार्ड से अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकता है तथा नाम वापस लेने पर सभी नाम निर्देशन से अभ्यिर्थिता वापस मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिक सदस्य के लिए प्रतिभूति राशि 2000 रूपए होगी तथा अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक नाम निर्देशन प्रस्तुत करने पर प्रतिभूति राशि एक बार ही ली जाएगी।
     
मेहता ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने के समय उम्मीदवार के नाम निर्देशन-पत्र के साथ संतान सम्बन्धी घोषणा पत्र, दोषसिद्धि एवं विचाराधीन आपराधिक मुकदमों सम्बन्धी घोषणा पत्र, क्रियाशील स्वच्छ शौचालय सम्बन्धी स्व घोषणा पत्र, सांख्यिकीय सूचना फाॅर्म, जाति प्रमाण पत्र, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, प्रतिभूति राशि जमा की रसीद तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का उम्मीदवार होने पर प्रारूप ‘क’ व ‘ख’ आदि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।