Skip to main content

Posts

Showing posts from December 19, 2020

बीकानेर:- दहेज के लिए मारपीट कर घर से पत्नी को निकाला मामला दर्ज

  बीकानेर@  दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया कांता पत्नी ललित घारू निवासी जीतू जी के कुंए के पास गंगाशहर ने अपने पति ललित घारू,ससुर राजेन्द्र प्रसाद,सास जमना,ननद सीमा व धीरज घारू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना प्रार्थिया के ससुराल शिवबॉडी की हैं। प्रार्थिया ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए परेशान करते रहे हैं। इसी के चलते आरोपियों ने बीते दिनों भी प्रार्थिया को अपने पीहर से दहेज के लिए ताने देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए शादी के समय दिया गया दहेज यानि स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

तस्करी का सोना लाते मुजफ्फरपुर में पकड़े गये बीकानेर के दो नामी तस्कर

  -मुकेश पूनिया-   बीकानेर । सोने की तस्करी का गढ बने म्यांमार से डेढ करोड़ का सोना लेकर आ रहे बीकानेर के दो तस्करों को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ)  मुजफ्फरपुर टीम ने बैरिया की एक होटल से धर दबोचा। पता चला है कि पकड़े गये तस्करों में गंगाशहर इलाके का अधिवक्ता सुभाष सोनी और उसका साथी राधेश्याम सोनी शामिल है,इन दोनों के एक साथी देशनोक निवासी नवरतन को डीआरआई की टीम ने गुवाहाटी से निगरानी में लिया था,इसकी निशानादेही पर सुभाष सोनी और राधेश्याम सोनी को बैरिया के होटल में गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तस्करी का तीन किलों सोना बरामद कर  पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इनसे जब्त सोने की कीमत 1.56 करोड़ रुपये बताई गई है। सूत्रों ने बताया है कि बीकानेर में कुख्यात तस्कर शिवदयाल सोनी की गैंग से जुड़े यह दोनों तस्कर म्यांमार से तस्करी का सोना लेकर 16 दिसम्बर की सुबह गुवाहाटी से बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर पहुंचे और एक दिन होटल में ठहराव करने के बाद अगले दिन दिल्ली होते हुए बीकानेर के लिये रवाना होने वाले थे,इनका एक साथी नवरतन सोनी गुवाहाटी में ठहर गया,जिसे डीआरआई की टीम ने संद...

मेहता ने ली पालनहार योजना एवं मनरेगा कार्यों की जानकारी

बीकानेर।  जिला कलक्टर नमित मेहता शनिवार को ग्राम पंचायत गुसाईंसर पहुंचे और सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिता विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों से मिले। मेहता ने ग्राम पंचायत गुसाईसर में विशेष योग्यजन पालनहार श्रीमती सोहनी देवी व विधवा पेंशन पालनहार श्रीमती आशी देवी से पालनहार योजना के बारे में जानकारी ली और इस योजना का लाभ समय पर मिल रहा है अथवा नहीं के बारे में पूछा गया। बच्चों के पढ़ाई के बारे में पूछा गया। पालनहार ने खुशी से उन्हें बताया कि बच्चे शिक्षा से जुड़े हुए हैं एवं समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन व पालनहार की राशि बैंक खातों में जमा हो जाती है।  इस वजह से हमारे बच्चों का पालन पोषण बहुत अच्छा हो रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि पालनहार योजना में मुखराम के तीन बच्चों को 1000 रूपये प्रतिमाह प्रति बालक कुल 3000 रूपये उनके बैंक खाते में जमा हो रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत 500 रूपये दिए जा रहे है। मनरेगा कार्यों का निरीक्षण-मेहता ने गांव गुसांईसर में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजना के तहत चल रहे कार्यो...

बीकानेर: फांसी का फंदा लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की

  खाजूवाला@   फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना खाजूवाला के 18 पीकेडी की हैं। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया हैं।

बै शहीद निराळा हा / बो भाईचारौ गजब हो - रंगा जरूरी है कि तुम ऐ दोस्तो इंसान बन जाओ - राही

  बीकानेर 19 दिसम्बर 2020 देश की आजादी के लिए अपने त्याग बलिदान एवं सर्मपण से एक नया इतिहास रचने वाले अमर शहीद कवि-शायर एवं राष्ट्रीय सद्भावना एवं भाईचारे के अनुपम उदाहरण पं. राम प्रसाद बिस्मिल एवं अशफाक उल्लाह खान को उनके आज शहीदी दिवस पर गत वर्ष कि भांति ही प्रज्ञालय संस्थान एवं गरीब नवाज़ यूथ फैडरेशन बीकानेर द्वारा इन दोनो महान आत्माओं को नमन एवं स्मरण किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए कवि-कथाकार एवं राजस्थानी मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा ने दोनो अमर शहीदो कि देश भक्ति एवं सद्भावना को नमन करते हुए कहा कि भारत मां के ऐसे सपूतों का बलिदान, त्याग एवं महान भावना आज भी प्रांसगिक है। आज के युवाओं को ऐसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सोजत सिटी के वरिष्ठ शायर एवं बाल साहित्यकार अब्दुल समद राही नें कहा कि बिस्मल एवं खान ने देश के लिए कलम भी चलाई तो हथियार भी उठाए और अपनी देश भक्ति के चलते राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे शहीदीयो कि जीवनी पाठ्यक्रम में लागू होनी चाहिए।कार्यक्रम के दूसरे चरण में राष्ट्रीय स्तरीय सर्वभाषा...

1484 सफाईकर्मियों को महापौर द्वारा जैकेट भेंट

  बीकानेर  आज नगर निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने अपने निजी स्तर पर निगम के सभी 1484 सफाई कर्मियों को सर्दी को मद्देनजर रखते हुए गर्म जैकेट भेंट की |  कोविड19 की गाईडलाइन की अनुपालना में नगर निगम सभागार में आयोजित जैकेट वितरण कार्यक्रम मेंसांकेतिक रूप से 5 वार्डों के कर्मचारियों को बुलाकर महापौर सुशीला  कँवर  ने  अपने हाथों से यह जैकेट भेंट की | शेष सभी कर्मचारियों को सम्बंधित स्वच्छता निरीक्षक के माध्यम से उनके क्षेत्र में ही जैकेट उपलब्ध करवाई जायेगी | पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में सर्दी का कहर जारी है जिसको देखते हुए महा...

2012 से 2014 के बीच प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बनाए गए पट्टों की जांच प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवा कर लोगों राहत दी जाएगी:-डोटासरा

  बीकानेर@   प्रभारी मंत्री डोटासरा ने कहा कि 2012 से 2014 के बीच प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बनाए गए पट्टों की जांच प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवा कर लोगों राहत दी जाएगी। बैठक के दौरान ही डोटासरा ने सम्बंधित प्रमुख शासन सचिव से दूरभाष पर बात कर प्रकरण की जानकारी दी और कहा कि इस प्रकरण से 30,000 से अधिक लोग प्रभावित है। जांच 2014 से लंबित है और जांच में जो भी फैसला हो उस पर तुरंत कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरयूआईडीपी के जो काम बकाया है वे तय समय में पूरे हो, निर्धारित समय पर काम नहीं होते हैं तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध पेनल्टी लगाई जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नहर के टेल एंड तक पानी पहुंचे इसके लिए नियमित फील्ड निरीक्षण हो। अगले 1 माह में इस संबंध में तकनीकी समाधान के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आईजीएनपी पर गश्त करते इंजीनियर के साथ दुव्र्यवहार मामले में प्रभारी मंत्री ने अगले 7 दिनों में गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि यदि अगले 7 दिनों में गिरफ्तारी नहीं होती है तो संबंधित एसएचओ के खिलाफ का...

गाँधीजी के विचार व आदर्श आज भी प्रासंगिक- डाॅ. कल्ला जागती जोत के “गाँधी विशेषांक” का हुआ विमोचन

  बीकानेर, 19 दिसम्बर । कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने सत्य, अहिंसा व सत्याग्रह के आधार पर देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराया। गाँधीजी सदैव शांति, भाईचारे, सर्वधर्म सद्भाव, समानता, परोपकार के मार्ग पर चले। विश्व में व्याप्त समस्याओं का सामना व समाधान करने की दिशा में गाँधीजी के विचार व आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।               डाॅ. कल्ला शनिवार को अपने निवास पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की मुखपत्रिका ‘जागती जोत’ के नवीन अंक का विमोचन कर रहे थे, इस अंक में महात्मा गाँधी पर विशेष साहित्यिक-सामग्री सम्मिलित की गई है। डाॅ. कल्ला ने कहा कि गाँधीजी का जीवन ही उनका संदेश है। उन्होंने निःस्वार्थ सेवाभाव से पीड़ित व्यक्ति को राहत पहुंचाने पर बल दिया था। डाॅ. कल्ला ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वें जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन को एक वर्ष और आगे बढ़ाने का महत्त्वपूर्ण निर्णय इसीलिए लिया गया है कि आमजन उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र क...

जनता के लिए दरवाजे खुले रखें अधिकारी - शिक्षा राज्य मंत्री ऊर्जा मंत्री तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने प्रभारी मंत्री के साथ किया बीकानेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन

  जयपुर@ । शिक्षा राज्य मंत्री एवं बीकानेर जिले के प्रभारी गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अधिकारी जनता के लिए दरवाजे खुले रखें। श्री डोटासरा ने बीकानेर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को बीकानेर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक श्री गोविंद राम मेघवाल, जिला प्रमुख श्री मोडाराम ने राज्य सरकार के विकास कार्यों, उपलब्धियों को दर्शाती जिला दर्शन विकास पुस्तिका का विमोचन किया।  प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारियों की बैठक में कहा कि अधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक घंटे आमजन की परिवेदना सुनें ताकि आम आदमी अपनी समस्या को लेकर बेझिझक संपर्क कर सके। श्री डोटासरा ने कहा कि डीएलओ स्वयं पूरी तैयारी करके बैठक में उपस्थित हों। विभागीय अधिकारी अपने विभाग के सभी मुद्दों पर अधीनस्थ से चर्चा करें और जो भी जायज और होने वाले कार्य हो उन्हें बिना किसी देरी के तुरंत संपादित करव...

भाजपा अपनी ही पार्टी के बड़े चेहरे को मिटाने में लगी हुई है : डोटासरा

  बीकानेर@  राजस्‍थान कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष एवं बीकानेर के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है पहले साल में जो वित्तीय प्रबंधन भाजपा की सरकार करके गई थी उसका सामना करना पड़ा जो आक्रोश शिक्षित बेरोजगार, युवा, मजदूर और व्यापारियों में था उसको शांत करने का काम किया। दूसरे साल में जब बेहतर काम करना था तब कोरोना महामारी आ गई और उपर से केन्द्र सरकार ने हमारा जीएसटी का पैसा रोक लिया। देश और दुनिया में राजस्थार सरकार को कोरोना महामारी के दौरान बेहतर प्रबंधन के लिए माना जाता है। 1350 शिलान्यास और उद्घाटन इस बात के प्रमाण है की हमारी सरकार जनता के दिए हुए बहुमत के हिसाब से काम कर रही है। हमारे जन घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक वादे हमने डेढ साल में पूरे कर लिए। किसान आंदोलन पर बोले डोटासरा किसानों के किसी संगठन और न ही किसान ने किसी जन प्रतिनिधि ने मांग की थी केवल बड़े उद्योगपति मित्रों को फायदा देने के लिए किसान की उपज पर डाका डालने के लिए ये तीन काले कानून लाए गए है। किसान आज आक्रोशित ह्रै। केन्द्र के इन तीन बिलों से बचाने के लिए हमने भी तीन बिल पास किए है उसकी भी केन्...

कोरोना अपडेट:- 1295 सेम्पल में आये इतने संक्रमित इन इलाकों से

  बीकानेर।  बीकानेर में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। बीते दिनों में पहले 20, फिर 14, 18, 18के बाद 6 मरीज कोरोना पाॅजीटिव आए हैं । इसके बाद कल शुक्रवार को 10 मरीज आए। यहीं से बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर आज और छलांग लगाई है। सीएमएचओ डाॅ बी एल मीणा ने बताया कि आज कुल 1295 सैम्पल लिए गए हैं और उनमें से 13 मरीज कोरोना पाॅजीटिव आए हैं । 

अब आधार कार्ड से मिनटों में बनेगा PAN Card,जाने कैसे

  नई दिल्ली.  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN कार्ड को अनिवार्य दस्तावेजों में शामिल किया है. बिना पैन कार्ड के आप न तो बैंक में खाता खुलवा सकेंगे, न ही इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे. बड़ी लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड अनिवार्य है. ऐसे में अगर आपने पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो बिना देर किए फौरन PAN कार्ड बनवाए. पहले अगर आप पैन कार्ड बनवाने के लिए लंबा चौड़ा फॉर्म भरना पड़ता था, लेकिन अब पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ एक क्लिक पर कुछ ही मिनट में पैन कार्ड बनकर आपके हाथ में आ जाएगा. जी हां हम सही कह रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब ऐसी सुविधाएं मुहैया करा दी है कि आपके आधार नंबर (Aadhaar Card) के जरिए सिर्फ 10 मिनट में इंस्टैंट पैन बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन जेनरेट हो जाएगा.इंस्टैंट ई-पैन कार्ड ऐप्लीकेशन फॉर्म में आपको सिर्फ अपना आधार नंबर एंटर करना होता है. जिसके बाद आपके लिंक किए गए मोबाइल फोन नंबर पर e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP भेजा जाएगा. बता दें कि जैसे आधार कार्ड को Unique Identification Authority of India (UIDAI) जारी करता है. वैसे ही पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टम...

IND Vs AUS: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, बनाया सबसे कम रन का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में महज 36 रन पर भारतीय पारी खत्म हो गई. कमिंस की गेंद मोहम्मद शमी की कलाई में लगी और वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया का यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंडिया का न्यूनतम स्कोर 42 रन था. ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच में जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 90 रन की चुनौती है. भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 62 रन की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया ने ऐसा सपने में भी सोचा होगा कि तीसरे दिन उसका इतना बुरा हाल होने वाला है. टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में कुल बढ़त 100 रन की भी नहीं हुआ है और अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं. उससे बड़ी बात यह है कि इंडियन क्रिकेट टीम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा है. टेस्ट मैच में भारत का सबसे कम स्कोर आज एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया 36 रन ही बना पाई. इससे पहले भारत ने साल 1974 में लॉर्ड्स में इंग...

पानी की डिग्गी में पैर फिसल कर गिरने से युवक की मौत

  बीकानेर@   पानी की डिग्गी में डूब जाने से युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा ने जामसर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार केशरदेसर जाटान निवासी मोहम्मद अली पुत्र बिरबल खां ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 17 दिसंबर को उसके भाई का लड़का ईमरान पानी की डिग्गी से पानी निकाल रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

आपसी रंजिश में युवक को उठाकर ले गए, मारा और रास्ते में फेंका

  बीकानेर।  शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र इलाके से दो तीन युवकों ने मिलकर आपसी रंजिश के चलते एक युवक को उठा कर ले गये और उसके साथ मारपीट कर रास्ते में फैंक कर भाग गये। नयाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंगलानगर में रहने वाले गणेशाराम पुत्र हड़मानराम ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि शाम को मेरा भाई चुंगीचौकी पर बैठा तभी चेतनराम पुत्र खेराजराम व राजूराम पुत्र शंकर लाल व दो अन्य व्यक्ति आये और मेरे भाई को गाड़ी में डालकर ले गये रास्ते में उसके साथ मारपीट की तथा बाद में आर्शीवाद भवन के पास छोड़ कर भाग गये। पुलिस ने गणेशाराम की रिपोर्ट पर सभी पर अपहरण व हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज जांच उपनिरीक्षक संदीप को दी गई है।

बदमाशों के हौसले हावी, ड्यूटी पर कॉन्स्टेबल में चढ़ाई कार

  बीकानेर@   बदमाशों के हौसले इस कदर हावी हो गये कि अब पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने से भी नहीं डरते नहीं है। ऐसा ही मामला शुक्रवार रात को शहर के करमीसर चौराहे पर दो कांस्टेबल अपनी डियूटी दे रहे थे तभी एक कार चालक ने एक कांस्टेबल पर कार चढ़ा दी। जानकारी के अनुसार कार में सवार युवक किसी के साथ मारपीट करने आए थे तब पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करने गए तब कार चालक ने गाड़ी से पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी जिससे कांस्टेबल तो बच गया लेकिन हैडकांस्टेबल जगदीश के लग गई जिससे घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि कांस्टेबल निहालचंद के किसी भी तरह की लगी नहीं है। घटना की सूचना के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया ।

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ 11,230 करोड़ के 1362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही हमारी सरकार ः मुख्यमंत्री रीट परीक्षा 25 अप्रैल को

  जयपुर, 18 दिसम्बर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगातार विभिन्न चुनावों के कारण आचार संहिता, कोविड-19 महामारी तथा अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरी उतरी है। ऎसे विषम हालातों में भी हमने मात्र दो साल में ही जन घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा कर दिखाया है। अब हमारा प्रयास है कि हम विकास की गति को बढाते हुए जनता से किए तमाम वादों को पूरा करें और राजस्थान को सुशासन के मॉडल के रूप में स्थापित करें। श्री गहलोत शुक्रवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एवं राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 हजार 230 करोड़ रूपए लागत के 1362 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगामी 25 अप्रैल को रीट परीक्षा के आयोजन की भी घोषणा की। इस परीक्षा के माध्यम से 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने ई-गवर्र्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के ...

PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ASSOCHAM को करेंगे संबोधित, रतन टाटा को करेंगे सम्मानित

  नई दिल्लीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्योग मंडल एसोचैम (एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया) फाउंडेशन वीक में संबोधन देंगे. गुरुवार को PMO की ओर से बयान जारी करते हुए यह बताया गया है कि पीएम इस मौके पर रतन टाटा को ‘एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ दी सेंचुरी अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे. कर सकते हैं बड़ी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी एसोचैम में अपने संबोधन के दौरान देश में चल रहे किसान आंदोलन और उद्योग जगत पर बड़ी बात कर सकते हैं. बीते साल एसोचैम के अपने संबोधन में उन्होंने GST और पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया था. एसोचैम के इस मंच से पीएम मोदी बैंकिंग और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. क्या है एसोचैम एसोचैम की स्थापना 1920 में की गई थी. इस संगठन में 400 से ज्यादा चैंबर और व्यापारिक संघ शामिल हैं. एसोचैम ऐसा व्यापारिक संगठन है जो मुख्य तौर पर भारत के टॉप व्यापारिक संगठनों में से एक माना जाता है. इसकी शुरुआत मुख्य रूप से लक्ष्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दोनों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. एसोचैम का पूरा ...

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, लगातार छठे दिन 30 हजार से कम आए नए केस

  नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. देश में कोरोना का कहर पहले से कम हुआ है, लेकिन अभी थमा नहीं है. ब्राजील, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं. देश में लगातार छठे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. कल पांच महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम मामले आए थे. पिछले 24 घंटे में 25,152 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 347 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,885 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 45 हजार 136 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 8 हजार हो गए. अब तक कुल 95 लाख 50 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. देश में 16 करोड़ कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल ट...