Skip to main content

1484 सफाईकर्मियों को महापौर द्वारा जैकेट भेंट

 


बीकानेर आज नगर निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने अपने निजी स्तर पर निगम के सभी 1484 सफाई कर्मियों को सर्दी को मद्देनजर रखते हुए गर्म जैकेट भेंट की | 

कोविड19 की गाईडलाइन की अनुपालना में नगर निगम सभागार में आयोजित जैकेट वितरण कार्यक्रम मेंसांकेतिक रूप से 5 वार्डों के कर्मचारियों को बुलाकर महापौर सुशीला  कँवर  ने  अपने हाथों से यह जैकेट भेंट की | शेष सभी कर्मचारियों को सम्बंधित स्वच्छता निरीक्षक के माध्यम से उनके क्षेत्र में ही जैकेट उपलब्ध करवाई जायेगी | पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में सर्दी का कहर जारी है जिसको देखते हुए महापौर द्वारा यह व्यवस्था उपलब्ध करवाई गयी |

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्वच्छता निरीक्षकों ने सफाई कर्मियों की और से पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर का आभार व्यक्त किया | सीवरेज प्रभारी ज्ञान प्रकाश बारासा ने संबोधन करते हुए कहा की महापौर द्वारा समय समय पर कर्मचारियों के हित में किये जाने वाले कार्य ऐतिहासिक है , चाहे वह दुर्घटना बीमा को 1 लाख से बढाकर 5 लाख करना हो या केशलेस मेडीक्लेम पालिसी | महापौर समय समय पर स्नेह मिलन समारोह एवं ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर सफाई कर्मियों के बीच आने से हम सबमें नवीन ऊर्जा का संचार हो जाता है |जैसे महापौर हम सब के हित में सदैव तत्पर रहती हैं हम सब भी हमारा कार्य सम्पूर्ण इमानदारी एवं लगन से करते रहेंगे |

महापौर ने बताया की शहर में बढ़ते सर्दी के प्रकोप में सुबह जल्दी एवं रात्रिकालीन सफाई में भी कर्मचारियों को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए मैंने अपने स्तर पर सभी के लिए एक छोटी सी भेंट स्वरुप जैकेट उपलब्ध करवाई है | महापौर ने पिछले १ वर्ष में बीकानेर शहर में सफाई कर्मचारियों के योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया | महापौर ने कहा की निगम मेरे लिए एक परिवार की तरह है और में चाहती हूँ की मेरे परिवार का हर एक सदस्य स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे |

कार्यक्रम के बाद महापौर ने सभी कार्मिकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की | महिला सफाई कर्मियों से विशेष वार्तालाप कर महापौर ने उनसे कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में जाना एवं जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया |

कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, प्रमोद सिंह, मुकेश पंवार, उपायुक्त अलका बुरड़क, स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश जावा,सभी स्वच्छता निरीक्षक, निगम के आला अधिकारी एवं वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।