Skip to main content

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन

SFA 



बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।
 
संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए। 

राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों वृक्षों को काटने की अनुमति देना कितना न्यायोचित है। 


धर्म नगरी बीकानेर के लोग करुणामयी हैं। अभी आपने हाल ही में जहां भगवान महावीर की जयंती से एक दिन पूर्व शहर को आक्सीजन प्लांट प्रारंभ कर आशा की किरणों का संचार किया था, वहीं पेड़ों की काटने की अनुमति देकर आक्सीजनहीनता के साथ हजारों बेजुबानों को आश्रयहीन करने का निर्णय जीव दया का संदेश देने वाले भगवान महावीर के अहिंसा व करुणा के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। 
ज्ञापन में बताया गया है कि साइकिल व पैदल पथ के विकल्प अन्य बहुत हो सकते हैं, इन सैंकड़ों पेड़ों से दुश्मनी क्यों? यह कैसी मानसिकता है? यह कैसा विकास है? 

पैदल पथ/ साइकिल पथ के अन्य विकल्प

1. आर्मी गेट से वल्लभ गार्डन चौराहे तक जोधपुर विद्युत वितरण रेस्ट हाउस से मकानों के वाल तक (जहां पर रसूखदारों ने बड़े-बडे़ रेम्प और गार्डन के नाम से कब्जे कर रखे हैं)
2.पॉलीटेक्निक  व डूंगर कालेज के भीतर भी बनाया जा सकता है।
3.व्यास नगर की परिक्रमा भी की जा सकती है।
करुणा इंटरनेशनल संस्था के बीकानेर केंद्र के मंत्री गिरिराज खैरीवाल कू नेतृत्व में जिला कलक्टर से मिले प्रतिनिधि मंडल में पवन पंचारिया, डॉ मुदिता पोपली, मनोज सिंह राजपुरोहित व केवलचंद भूरा सम्मिलित थे। इस ज्ञापन की प्रति अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा और यू आईटी सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित को भी दी गई है।

Comments

Sawan said…
Koi aa kr en vilayte babool pr 1 bhe parinde ka ghosla doondh kr bata de.

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.