Skip to main content

Posts

Showing posts from June 18, 2021

बीकानेर:विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त

बीकानेर बुलेटिन नोखा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विवाहिता ने फांसी खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। रोड़ा निवासी तारासिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी मनिषा कंवर उर्फ मीना कंवर (38) कुछ समय से मानसिक रुप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज करवाया जा रहा था।  कल 17 जून 2021 को शाम के करीब 5 बजे मनिषा उर्फ मीना ने घर के बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

बीकानेर:18+ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग के लिए रहे तैयार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर शहर की  UPSC और चिकित्सालयों पर आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग के माध्यम से ही कोरोना वैक्सिनेशन होगा। वहीं तहसील मुख्यालयों और आसपास CHC पर भी ऑन साइट बुकिंग से ही वैक्सिनेशन होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में PHC और SC पर वहीं के स्थानीय निवासियों के केवल ऑफलाइन वैक्सिन डोज लगेगी।

जिला चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का आधुनिक जनरल वार्ड, 'हर घर नल कनेक्शन' की संख्या पहुंची 20 लाख के पार

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड ने स्वीकृत किए थे 70 लाख बीकानेर, 18 जून। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में 50 बेड का नया जनरल वार्ड, डाॅक्टर ड्यूटी रूम, नर्सिग ड्यूटी रूम, ओपीडी एवं जनरल टाॅयलेट का निर्माण होगा। यह कार्य ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत 70 लाख रुपये की राशि से करवाए जाएंगे।  जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में 104 बेड स्वीकृत हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान और अधिक बेड की आवश्यकता महसूस की गई। नया वार्ड बनने से इस जरूरत को पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नवीन वार्ड आधुनिक साज सज्जा के साथ बनाया जाएगा। इसका उपयोग कोरोना तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद अस्पताल की बेड क्षमता बढ़कर 154 हो जाएगी। नया बेड एनआरएचएम के माध्यम से बनाया जाएगा। एनआरएचएम के अधिशाषी अभियंता राजाराम सोनी ने बताया कि नवीन वा...

बीकानेर:रविवार को फल सब्जी मंडी खुली रहेगी

बीकानेर बुलेटिन पूगल रोड़ स्थित फल सब्जी मंडी रविवार, 20 जून को खुली रहेंगी । फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मिढ़ा ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व होने के कारण आमजन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगामी रविवार को पूगल रोड़ स्थित फल सब्जी मंडी को रविवार को होने वाला अवकाश निरस्त किया गया है ।

उच्च शिक्षा मंत्री ने देशनोक में भेंट किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,देशनोक और कोलायत में भेंट की एक-एक एम्बुलेंस

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को देशनोक में राजस्थान फाउण्डेशन की ओर से उपलब्ध करवाए गए 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह राठौड़ को भेंट किए। उच्च शिक्षामंत्री ने इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि वैक्सीन की एक भी डोज व्यर्थ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीन लगवाने आए व्यक्ति से बातचीत की तथा कहा कि वह दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है, इसके मद्देनजर पूर्ण सावधानी रखी जाए। कोई भी गाइडलाइन की अवहेलना नहीं करे। देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से देशनोक में चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। देशनोक में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां...

बीकानेर: हिन्दु जागरण मंच महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जून18, 2021। आज हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त विधि प्रमुख शैलेष गुप्ता ने हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त महामंत्री जेठानन्द व्यास की अनुशंषा पर बीकानेर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें संरक्षक महानगर राजेन्द्र जी व्यास जैजैकार विभाग संयोजक विनोद रावत  व विभाग सह सयांेजक  अरविन्द उभा को बनाया। महानगर के अध्यक्ष मुकेश भादाणी, महामंत्री अंकित भारद्वाज पांच उपाध्यक्ष अनिल पुरोहित, सुनील कश्यप,  थानमल पंडित, तेजू गहलोत व रूपेश आहुजा छः मंत्री गगन सिंह यादव हरिसिंह भाटी ओमप्रकाश माली जगवीर दीपक मोदी अजय सिंह राजपुरोहित कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल दो सह कोषाध्यक्ष राजकुमार जोशी व पप्पसा प्रदीपसिंह रूपावत विधिप्रमुख गिरीराज सिंह दो सहविधि प्रमुख राजेन्द्र किराडू व सुभाष बिश्नोई आई टी प्रमुख  दुर्गाशंकर आचार्य टन्नु बेटी बचाओ प्रमुख दीपक कौडा सह बेटी बचाओ प्रमुख विजय भाटी बनाये तथा सदस्य विजयपाल सिंह सिहाग, मांगीलाल सोनी, उमाशंकर माली मनदीप सिंह सोढी, सूरज सिगलीगर सुनील आचार्य आनन्द माली धीरज चौधरी गुमान सिंह मेहरा बनाये गये।

जिला कलक्टर ने बायोलाॅजिकल पार्क सहित न्यास के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 जून। जिला कलक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने शुक्रवार को बायोलाॅजिकल पार्क सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्क में चार दीवारी और चार पिंजरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा पार्क के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे संबंधित कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाया जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बीछवाल में वन विभाग की नर्सरी का अवलोकन किया तथा यहां पौधों की उपलब्धता के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के किनारे सघन पौधारोपण किया जाएगा। वहीं बायोलाॅजिकल पार्क में भी पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए उप वन संरक्षक से समन्वय के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत जिले में बनने वाले आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए करणी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। वहीं एनआरआई काॅलोनी में सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। नगर विकास...

सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, शनिवार से होगी तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत

बीकानेर बुलेटिन वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर होंगे सभी कार्यक्रम बीकानेर, 18 जून। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को होगी। योग दिवस के यह कार्यक्रम ‘योग के साथ रहो, घर पर रहो’ थीम के साथ वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किए जाएंगे।   आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डाॅ. रमेश कुमार सोनी ने बताया कि विभाग द्वारा शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक योग विषय पर व्याख्यान, रविवार को योग विषयक कार्यशाला का आयोजन प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से किया जायेगा।  इसी प्रकार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक मिनट टू मिनट प्रोटोकाॅल के अनुसार गूगल मीट पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्रथम 10 मिनट में योग संदेश व योग की जानकारी दी जायेगी। इसके पश्चात 45 मिनट में योग से संबंधित क्रियाएं आयोजित की जाएगी। इन क्रियाओं में प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास, योगासन की क्रियाएं, कपालभाति, प्रणायाम, समाधि मुद्रा, संकल्प तथा शांति पाठ सम्मिलित होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इससेें भागीदारी निभ...

कोरोना अपडेट:दर्जन पे अटका पॉजिटिव का आंकड़ा,इन इलाकों से आये पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन शुक्रवार सुबह की आई पहली रिपोर्ट में दस पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट में 2 नये संक्रमित मामले सामने आएं है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि आएं संक्रमित रामपुरा बस्ती,हनुमान हत्था,पूगल रोड,पीबीएम कैम्पस,शेरूवाला,कोलायत,एयरफोर्स नाल और खाजूवाला इलाके के है।

शीघ्र पूर्ण हो बीएडीपी के लंबित कार्य-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के सभी लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा इन कार्यों की यूसी-सीसी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। मेहता शुक्रवार को बीएडीपी कार्यों की प्रगति से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीएडीपी के तहत स्वीकृत कोई भी कार्य बिना कारण लंबित नहीं रहे। संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित समीक्षा करें तथा कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। राज्य स्तर पर भी इसकी नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी।  जिला कलक्टर ने बताया कि बीएडीपी के तहत वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 325 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 218 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 107 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण करें। इन कार्यों के लिए 7978.10 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें से 4934.59 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने विभागवार स्वीकृत तथा पूर्ण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्य योजना के कार...

बीकानेर:शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 जून। विद्युत उपकरणों के रखर-खाव के कारण शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि मोहता सराय, हाफिज काॅलोनी, बीकाजी की टेकरी, गुलजार बस्ती, केशव राय कुआँ, ईश्वर आईटीआई, छबीली घाटी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, लक्ष्मीनाथ पुलिया आदि क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  इसी प्रकार म्यूजियम सर्किल, केवी-1, जयपुर रोड, सादुलगंज, राजकीय डूंगर काॅलेज, विद्युत काॅलोनी, वाटर वर्क्स चीफ आॅफिस, जेएनवी काॅलोनी सेक्टर 1 से 5 और 7, अम्बेड़कर काॅलोनी, गांधी काॅलोनी, चाणक्यनगर, पाॅलिटेक्निक काॅलेज, पटेल नगर, जयपुर रोड, सांगलपुरा, जवाहर स्कूल के पास, भीनासर 33 केवी जीएसजीएस के पीछे, अमरपुरा बास, मुरली मनोहर मैदान के पास आदि क्षेत्रों में 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गंगाशहर:19-20 जून को निशुल्क नेत्र जाँच शिविर युवा गौ सेवा समिति द्वारा

बीकानेर बुलेटिन नई लाइन गंगाशहर स्थित सेन मंदिर में युवा गौ सेवा समिति द्वारा सेन मण्डल ट्रस्ट के सहयोग से क्षेत्र वासियों हेतु निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा । समिति के अध्यक्ष धनपत मारु ने बताया की 19 व 20 जून को सुबह 8 से 12 बजे एवं शाम 3 से 7 बजे तक शिविर का आयोजन होगा जिसमें की आंखों से जुड़ी सभी प्रकार की जांचे निशुल्क की जाएगी । नेत्र विशेषज्ञ हेतराम कुमावत शिविर में अपनी सेवाएं देंगे । गौ सेवा समिति काफी समय गौ सेवा  एवं सामाजिक कार्यों निरन्तर अपना योगदान दे रही है और कुछ समय पहले गौमाता के लिए छप्पन भोग के अनूठे आयोजन से चर्चा में आई थी ।।

महिलाओं के सामाजिक पार्श्वीकरण विषयक होगी सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

बीकानेर बुलेटिन कुलपति विनोद कुमार सिंह ने किया अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन एमजीएसयू के सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज के बैनर तले इतिहास के पन्नों से भारत में महिलाओं के सामाजिक पार्श्वीकरण विषयक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23 जून को किया जाएगा। संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव श्री संजय धवन व सेंटर की डायरेक्टर, डॉ मेघना शर्मा द्वारा कुलपति सचिवालय में किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कालीकट विश्वविद्यालय, केरल के यूनिटी वूमंस कॉलेज के इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी जिसमें देश विदेश के विद्वान हिस्सा लेंगे। आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में बीजवक्ता की भूमिका ख्यात इतिहासकार प्रो. तेजकुमार माथुर द्वारा निभाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जम्मू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर विश्वरक्षा, लंदन से ग्लोबल संस्थाओं की गुडविल राजदूत ज्योतिर्मया ठाकुर, कनाडा से नरीन दाट सुक्राम, कानपुर से स्त्री विमर्श लेखिका डॉ. हरमीत कौर भल्ला व रोहतक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भूपसिंह गौड़ मंच से अपने विचार रखेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन बजे शुरू होगा टेस्ट का महामुकाबला

बीकानेर बुलेटिन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. इस मैच को टेस्ट क्रिकेट के सबसे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार क्रिकेट को लंबे फॉर्मेट का बादशाह मिलने जा रहा है. टीम इंडिया एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 से पर्दा हटाकर साफ कर चुकी है कि वह फाइनल के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. तेज गेंदबाजों के हक में रहने वाले हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता है. भारत ने गुरुवार को ही डब्लूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया था. इंडिया ने दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है. मोहम्मद सिराज को हालांकि प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है. टीम इस प्रकार है शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी. फैंस के लिए हालांकि साउथैंप्टन से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. कल से ही साउथैंप्टन में लगातार बारि...

बीकानेर: बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के बीकानेर के जामसर थाना इलाके में आज बोलेरो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए.वही उपचार के दौरान एक जने की और मौत हो गई ,मरने वालों की संख्या चार बाकी घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक जगदेववाला गांव के पास बजरी से भरे ट्रेलर व लूणकरणसर की तरफ से आ रही बोलेरो केम्पर की भीषण टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी की बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए। जिसमे सवार 11 जनों में से तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी गम्भीर रूप से घायलों को बोलेरो से निकलकर पीबीएम ट्रोमा भेजा गया इस दौरान राजमार्ग पर जाम लग गया जिसे मौके पर मौजूद जामसर पुलिस ने डायवर्ट कर जाम खुलवाया ।कैंपर सवार सभी लोग नोखा मंडी के हैं तथा हनुमानगढ़ जाकर वापिशी कर रहे थे।

कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ‘क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ की शुरूआत, खत्म नहीं हुआ कोरोना, रुप बदल रहा है-पीएम मोदी

बीकानेर बुलेटिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है. इस शुभारंभ के साथ 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा, इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे. सावधानी के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटना होगा- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये वायरस हमारे बीच अभी भी है और इसके मयूटेट होने की संभावना भी बनी हुई है. इसलिए हर इलाज और सावधानी के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को बढ़ाना होगा. इसी लक्ष्य के साथ देश में एक लाख फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर तैयार करने का महाअभियान शुरू हो रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंटलाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भ...